टिकट की बोली – Shabd Shakti News

MP विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने किया खुलेआम टिकट बेचने का ऐलान
कांग्रेस का टिकट चाहिए तो देने

होंगे 50 हजार

गांधी पटेल शास्त्री और नेहरू जैसे महानुभावों के नाम पर राजनीति करने वाली देश की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी का क्या एकमात्र उद्देश्य सिर्फ पैसा कमाना ही रह गया है। एक तरफ चुनाव आयोग और तमाम राजनीतिक सुधारक लोग चुनावों में धन का कम से कम दुरपयोग हो इसपर लगातार माथापच्ची कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने खुलेआम प्रेसवार्ता करके चुनाव से पूर्व धनउगाही का ऐलान कर दिया है। उसने कहा है कि मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का टिकट मांगने वालों से कांग्रेस 50,000 रुपए पार्टी कोष में जमा कराएगी, जबकि महिलाओं, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों से 25,000 रुपए लेगी।  मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया ने  भोपाल  में  संवाददाताओं का बताया, ‘‘प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा के लिए कांग्रेस का टिकट मांगने वाले हर उम्मीदवार से 50,000 रुपए पार्टी कोष में जमा कराए जाएंगे। हालांकि, महिलाओं, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों से यह राशि 25,000 रूपये ली जाएगी। यह पैसा डिमांड ड्राफ्ट से लिया जाएगा। यह फैसला प्रदेश चुनाव समिति ने आज की बैठक में पारित किया।’’ उन्होंने कहा कि इससे टिकट मांगने वालों में भी गंभीरता बनी रहेगी और पार्टी को कोष के लिए जूझना भी नहीं पड़ेगा।

बावरिया ने बताया, ‘‘प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का टिकट मांगने वाले उम्मीदवार पांच मार्च से 15 मार्च के बीच अपना आवेदन प्रदेश कमेटी को तय किये हुए डिमांड ड्राफ्ट के साथ देना होगा।’’ उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि कांग्रेस गरीब उम्मीदवारों को पार्टी टिकट देने से वंचित कर रही है। यदि कोई उम्मीदवार गरीब है और दमदार है, तो पार्टी उससे यह राशि नहीं लेगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एवं पार्टी के केंद्रीय चुनाव कमेटी इन उम्मीदवारों में से दमदार उम्मीदवार का चयन करेगी।

बावरिया ने बताया कि पार्टी का टिकट मांगने वाला कोई भी उम्मीदवार टिकट का आवेदन करते समय शक्ति प्रदर्शन न करे, क्योंकि ऐसा करना मना किया गया है।  मध्यप्रदेश की भाजपानीत सरकार को किसान विरोधी एवं भ्रष्टाचारी बताते हुए उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस समूचे मध्यप्रदेश में भाजपा के कुशासन के खिलाफ 12 मार्च से बड़ा आंदोलन करेगी। इसके तहत 12 मार्च को मध्यप्रदेश विधानसभा का घेराव किया जाएगा।’’