ट्राई – Shabd Shakti News

खर्च हुआ दोगुना, लेकिन मनपसंद चैनल भी नहीं मिले
नई दिल्ली/ ‘जो चैनल देखिए सिर्फ उसका ही पैसा दीजिए।’ इसी स्लोगन के साथ टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने सभी मल्टी सर्विस ऑपरेटर्स (MSO) के साथ लोकल केबल ऑपरेटर्स (LCO) को भी नया टैरिफ सिस्टम लागू करने का आदेश दिया है। TRAI के इस नए नियम से उम्मीद की जा रही थी कि लोग अब सस्ते में अपना मनपसंद टीवी कार्यक्रम देख सकेंगे, लेकिन अब लोगों का यह सपना टूटने लगा है।

पैक के अंदर पैक से चौंक रहे दर्शक
दरअसल, अपने पंसदीदा चैनल को चुनना अब उपभोक्तओं के लिए काफी महंगा पड़ रहा है, क्योंकि TRAI द्वारा जारी किए गए नए नियमों के पूरी तरह से लागू होने से पहले ही केबल ऑपरेटर्स ने कई पेड चैनलों को बंद कर दिया है, जिससे उपभोक्ता अपने कई पंसदीदा चैनल नहीं देख पा रहे है। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी पढ़ गई है। कुछ ऑपरेटर्स ने तो पैक के अंदर पैक बना दिए हैं, जिससे पूर्व की तुलना में पसंदीदा टीवी चैनलों को देखना दोगुना महंगा हो गया है।

खर्च हुआ दोगुना, लेकिन मनपसंद चैनल भी नहीं मिले
आलम यह है कि पहले न्यूनतम 300 रुपये खर्च कर अपने पसंदीदा कार्यक्रम-चैनल देख लेते थे, लेकिन अब इसके लिए 500 रुपये के आसपास खर्च होने लगे हैं।  वजह, ट्राई की ओर से नए नियमों का बहाना बनाकर केबल ऑपरेटरों ने अभी से अधिकतर चैनलों को बंद कर दिया है। जबकि 31 मार्च के बाद ट्राई का नियम लागू होने के बाद 100 से अधिक चैनल देखने पर 130 रुपये देने होंगे। ऐसे में यदि कोई उपभोक्ता इससे अधिक चैनल देखेगो तो उसे हर 25 चैनल का पैक लेकर 18 प्रतिशत जीएसटी देकर 20 रुपये पैक में अतिरिक्त देना होगा।

31 मार्च तक चुनना है पैक
यही वजह है कि टेलीविजन के लिए मनपसंद चैनल चुनने के मामले में दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ देशभर के उपभोक्ता चकरघिन्नी की स्थिति में हैं। पिछले वर्ष 28 दिसंबर से लागू हुई नई व्यवस्था में 31 मार्च तक उपभोक्ताओं को अपना पे चैनल चुनना है। ऐसे में पसंदीदा चैनल चुनने की खुशी लेकर केबल ऑपरेटरों के पास पहुंच रहे उपभोक्ताओं की खुशी महंगे महीना पैकेज सुनकर काफूर हो जा रही है।

उपभोक्ताओं को सीधे पैकेज थमाया जा रहा है, जो 300 रुपये से लेकर 520 रुपये है, वहीं 130 रुपये में 100 फ्री चैनलों के दावे भी धराशायी हैं। फ्री 100 चैनलों का तय पैकेज है, जिसमें दूसरी भाषा व कई अनचाहे चैनल हैं। ऐसे में अब तक 250 रुपये से लेकर 300 रुपये तक महीने का किराये पर केबल से सभी चैनलों का लुत्फ उठा रहे उपभोक्ता ट्राई की इस कवायद में खुद को बुद्धू बनता देख रहे हैं।

नई क्रांति के चक्कर में दर्शक परेशान
जब दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने मनपसंद चैनल चुनने के अधिकार की नई पेशकश उपभोक्ताओं के सामने रखी थी और यह कहा था कि यह वर्तमान दर के मुकाबले काफी सस्ता पड़ेगा। तो माना जा रहा था कि यह दूरसंचार क्षेत्र की तरह केबल नेटवर्क क्षेत्र में नई क्रांति लाएगा, लेकिन मामला उल्टा पड़ गया है। सच तो यह है कि इस उठापटक में केबल का किराया दोगुना हो गया है। ऊपर से कई दिनों तक चक्कर लगाने के बाद भी सेवा बहाल नहीं हो पा रही है। इससे उपभोक्ता खासे परेशान भी दिख रहे हैं।

500 रुपये में भी नहीं मिल रहे पसंदीदा चैनल
दिल्ली के एक उपभोक्ता अमित सिंह की मानें तो यह काफी उलझाऊ और परेशान करने वाली व्यवस्था है। सबसे बड़ा झांसा 100 फ्री चैनलों को लेकर है, जिसे लेना अनिवार्य बना दिया गया है। इसके लिए 153 रुपये चुकाने ही हैं। इसके बाद जब पसंदीदा इंटरटेनमेंट, फिल्म, गाना, खेल, विज्ञान व कार्टून के चैनलों को चुनने की बारी आती है, तो पूरा किराया 500 रुपये से अधिक पहुंच जा रहा है।

वहीं, चैनल चुनने की झंझट से बचने के नाम पर केबल आपरेटर 300 रुपये से लेकर 550 रुपये तक में कई पैकेजों की पेशकश भी कर रहे हैं। हालात यह कि 500 रुपये से अधिक वाले किराया पैकेजों में ही पसंदीदा चैनल हैं। मजबूरी यह कि पैकेज न चुनने की स्थिति में टीवी पर कई चैनल तो दिख ही नहीं रहे हैं। कई लोगों ने तो इस पूरी झंझट के कारण टीवी रीचार्ज करना ही बंद कर दिया है। वे मनोरंजन के लिए अन्य साधन अपना रहे हैं।
दो गुना हुआ किराया, मनपंसद चैनलों की जगह मनमाने पैकेज से बढ़ी उपभोक्ताओं की परेशानी

ट्राई के आदेशों का खुले तौर पर हो रहा उल्लंघन
ऑल लोकल केबल ऑपरेटर्स एसोसिएशन के महासचिव नरेंद्र बांगड़ी के मुताबिक, यह मनमानी मल्टी सिस्टम ऑपरेटर (एमएसओ) और ब्रांडकास्टर के स्तर पर ही है। यह ट्राई के दिशा-निर्देशों का खुला उल्लंघन है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसमें उपभोक्ताओं को खुद चैनल चुनने की आजादी देने की बात कहीं गई थी, लेकिन ब्रॉडकास्टर और एमएसओ मनमाने पैकेजों की पेशकश कर रहे हैं। यह स्थानीय केबल ऑपरेटरों के लिए भी घाटे का सौदा है। पहले प्रति कनेक्शन में 100 रुपये का फायदा होता था, अब महज 20 रुपये बच रहे हैं। परेशानी अलग। ऐसे में ऑपरेटर अपना धंधा बंद करने लगे हैं। दिल्ली में अब तक दो स्थानीय ऑपरेटरों ने धंधा बंद भी कर दिया है।

मनमानी पर लगाम :अब DTH कंपनी को 100 चैनल 130 रुपये महीने में देने होंगे
TRAI का कहना है कि अब ग्राहक जितने चैनल देखना चाहते हैं उतने के ही पैसे देने होंगे. ट्राई ने अपने आदेश में कहा कि केबल ऑपरेटर और DTH कंपनी को 100 फ्री टू एयर चैनल 130 रुपये महीने में देने होंगे। अगर कंज्यूमर इन 100 चैनलों के अलावा कोई दूसरा चैनल देखना चाहेंगे तो उसके लिए अलग से पेमेंट करना होगा। अलग से उन चैनलों के पैसे देने होंगे जो फ्री नहीं हैं।

TRAI का यह नया नियम 29 दिसंबर से देशभर में केबल और ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री में लागू हो जाएंगे। अगर कोई ऑपरेटर नियम की अनदेखी करता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कानून कार्रवाई का भी प्रावधान है।

दरअसल नये नियम के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक यूजर गाइड में हर चैनल की एमआरपी तय होगी. चैनल देखने के लिए ज्यादा पैसा वसूलना नामुमकिन होगा। ये नियम केबल, डीटीएच और ब्रॉडकास्टर्स पर लागू होंगे। नए फ्रेमवर्क के उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई होगी।

एक बिजनेस चैनल से बातचीत में ट्राई के चेयरमैन आर एस शर्मा ने कहा कि ग्राहकों पर अब जबरदस्ती पैकेज नहीं थोपा जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्राई के इस कदम से केबल ऑपरेटर और DTH की मनमानी पर लगाम लगेगा, और लोग कम पैसे में अपना पसंदीदा चैनल देख पाएंगे।