ट्रेन आग – Shabd Shakti News

वीडियो :एर्नाकुलम एक्सप्रेस में भीषण आग, एक 70 वर्षीय व्यक्ति की जलकर मौत
विजयवाड़ 29 दिसंबर 2025/आंध्र प्रदेशमें एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। तड़के अनाकापल्ली जिले के यलमंचिली रेलवे स्टेशन पर एर्नाकुलम एक्सप्रेस में भीषण आग लग गई। इस आग में एक 70 वर्षीय व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। लोको पायलट ने आग की लपटें देखीं और ट्रेन को स्टेशन पर रोक दिया। आग बी1 कोच में लगी, जिसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने बाकी कोचों को ट्रेन से अलग कर दिया। यलमंचिली स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही यात्री दहशत में भागने लगे। बताया जा रहा है कि ट्रेन जमशेदपुर से केरल जा रही थी, तभी रास्ते में हादसा हुआ।

ट्रेन टाटानगर से एर्नाकुलम जा रही थी, तभी लोको पायलट ने यलमंचिली रेलवे स्टेशन के पास आग देखी। एम1 और बी2 कोच आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गए। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, रेलवे अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

कोच से 158 यात्री निकाले गए

चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। गृह मंत्री वी अनीता ने घटना का जायजा लिया और अधिकारियों को तत्काल और उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। एसपी तुहिन सिन्हा के अनुसार, एक कोच में सवार सभी 82 यात्रियों और दूसरे कोच में सवार 76 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।