ट्रेन रद्द – Shabd Shakti News

यात्रा से पहले देख लें यह लिस्ट,24 ट्रेनें रद्द, 24 के फेरे कम…
भारतीय रेल भी कोहरे से निपटने के लिए अपने स्तर पर तैयारियों में जुटा

नई दिल्ली 18नवंबर 2025/उत्तर भारत में ठंड दस्तक दे चुका है। नवंबर के मध्य में ही सर्दी का मौसम रिकॉर्ड तोड़ रहा है। बढ़ते कोहरे का असर अब ट्रेनों के परिचालन में भी पड़ता दिख रहा है। इस कारण भारतीय रेल भी कोहरे से निपटने के लिए अपने स्तर पर तैयारियों में जुट गया है।

सुबह से रात तक ट्रैक पर छाई रहने वाली धुंध के चलते कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। ऐसे हालातों में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। कई रूट्स पर चलने वाली 24 ट्रेनें तय समय के लिए रद्द कर दी गई हैं, जबकि 24 ट्रेनों के फेरे कम कर दिए गए हैं।

ईस्टर्न सेंट्रल रेलवे ने 1 दिसंबर से 3 मार्च तक बिहार से खुलने और गुजरने वाली 48 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है।

रद्द की गईं 24 ट्रेनों की लिस्ट

14112 प्रयागराज जंक्शन-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 1 दिसंबर 2025 से 25 फरवरी 2026 तक नहीं चलेगी।

14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जंक्शन एक्सप्रेस 1 दिसंबर 2025 से 25 फरवरी 2026 तक रद्द होगी।

22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-कोलकाता एक्सप्रेस 5 दिसंबर 2025 से 27 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी।

22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) एक्सप्रेस 7 दिसंबर 2025 से 1 मार्च 2026 तक रद्द रहेगी।

12327 हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस 2 दिसंबर 2025 से 27 फरवरी 2026 तक नहीं चलेगी।

12328 देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस 3 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक रद्द होगी।

14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस 6 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी।

14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस 4 दिसंबर 2025 से 26 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी।

14523 बरौनी-अम्बाला हरिहर एक्सप्रेस 4 दिसंबर 2025 से 26 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी।

14524 अम्बाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस 2 दिसंबर 2025 से 24 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी।

14617 पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 3 दिसंबर 2025 से 2 मार्च 2026 तक रद्द रहेगी।

14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी।

15903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 1 दिसंबर 2025 से 27 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी।

15904 चंडीगढ-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 3 दिसंबर 2025 से 1 मार्च 2026 तक पटरी पर नहीं दौड़ेगी।

15620 कामाख्या-गया एक्सप्रेस 1 दिसंबर 2025 से 23 फरवरी 2026 तक नहीं चलेगी।

15619 गया-कामाख्या एक्सप्रेस 2 दिसंबर 2025 से 24 फरवरी 2026 तक रद्द रखने का फैसला लिया गया है।

15621 कामाख्या-आनंद विहार एक्सप्रेस 4 दिसंबर 2025 से 26 फरवरी 2026 तक पटरी पर नहीं दौड़ेगी।

15622 आनंद विहार-कामाख्या एक्सप्रेस 5 दिसंबर 2025 से 27 फरवरी 2026 तक नहीं चलेगी।

12873 हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस 1 दिसंबर 2025 से 26 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी।

12874 आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस 2 दिसंबर 2025 से 27 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी।

22857 संतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस 1 दिसंबर 2025 से 2 मार्च 2026 तक रद्द रहेगी।

22858 आनंद विहार-संतरागाछी एक्सप्रेस 2 दिसंबर 2025 से 3 मार्च 2026 तक रद्द रहेगी।

18103 टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस 1 दिसंबर 2025 से 25 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी।

18104 अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस 3 दिसंबर 2025 से 27 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी

आंशिक रूप से दो ट्रेनें रद्द

12177 हावड़ा-मथुरा चंबल एक्सप्रेस, 5 दिसंबर 2025 से 27 फरवरी 2026 तक आगरा कैंट–मथुरा जंक्शन के बीच रद्द रहेगी।

12178 मथुरा-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस, 1 दिसंबर 2025 से 23 फरवरी 2026 तक मथुरा जंक्शन–आगरा कैंट के बीच रद्द की गई है।

यात्री क्या करें?

यात्री संबंधित ट्रेनों की जांच कर टिकट बुक करें।

IRCTC या रेलवे हेल्पलाइन से अपडेट लें।