ठुकाई – Shabd Shakti News

राज ठाकरे के गुंडों की फेरीवालों ने की ठुकाई
उत्तर भारतीयों के खिलाफ लगातार जहर उगलने वाले राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के खिलाफ फेरीवालों ने आवाज उठाई है. खिलाफ मुंबई के मलाड में शनिवार को फेरीवालों ने राज ठाकरे के खिलाफ इकट्टा होकर जमकर नारेबाजी की. इस दौरान जब एमएनएस कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो गुस्साए फेरीवालों ने पांच लोगों की पिटाई कर दी. इस दौरान कुछ लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस मामले में पुलिस ने चार फेरीवालों को हिरासत में लिया है. आपको बता दें कि इससे पहले भी एमएनएस कार्यकर्ताओं और स्थानीय फेरीवालों के बीच झड़प की खबरे आती रही हैं.

फेरीवालों का आरोप है कि अक्सर उन्हें एमएनएस कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी का सामना करना पड़ता है. इसलिए मामले में मुंबई के फेरीवालों ने एक महासभा का आयोजन कर आपस में संगठित होने की रणनीति बनाई थी. दरअसल एमएनएस ने मुंबई अफिल्टन रोड़ के बाद रेलवे स्टेशन परिसरों में मौजूद फेरीवालों को हटाने के लिए अभियान चला रखा है. वहीं फेरीवालों ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा है कि अगर उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई तो वो खुद अपनी सुरक्षा के लिए एमएनएस कार्यकर्ताओं का मुकाबला करेंगे. गौरतलब है कि एल्फिंस्टन दुर्घटना में 22 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हुए थे.

एमएनएस की इस गुंडागर्दी के खिलाफ मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम ने कहा है कि एमएनएस नेताओं के कदम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन परिसर में अपना धंधा करने वाले फेरीवालों की जमकर पिटाई कर रहें हैं.