डॉक्टर – Shabd Shakti News

डिग्री 12 वें की दुकान डॉक्टरी की,पाँच क्लीनिक सील
नियम विरूद्ध संचालित मिले पाँच क्लीनिक सील

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिकों का किया औचक निरीक्षण

ग्वालियर 27 जनवरी 2026/ नियमों के विपरीत संचालित हो रहे अस्पताल व क्लीनिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए हैं। इन निर्देशों के पालन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनियमिततायें सामने आने पर 5 क्लीनिको को सील कर दिया गया है। साथ ही इन क्लीनिको के संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। इन पांचों क्लीनिक संचालकों ने सीएमएचओ कार्यालय में नियमानुसार पंजीयन नहीं पाया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि मोतीझील स्थित तिवारी क्लिनीक का निरीक्ष्ण किया। वहां तिवारी क्लीनिक के संचालक गिर्राज शर्मा के पास बीएचएमएस की डिग्री है, लेकिन वह एलीपैथी उपचार कर रहा था। शर्मा क्लीनिक के संचालक विनोद गोस्वामी के पास जीएनएम की डिग्री है, इसी प्रकार पुरानी छावनी में गीता सिकरवार क्लीनिक की संचालिका गीता सिकरवार के पास एएनएम की डिग्री मिली। यह सभी एलोपैथी इलाज कर रहे थे। जबकि रायरू में बंगाली क्लीनिक की जांच की गई वहां पर प्रदीप राय मिले जो 12वीं पास हैं और एलोपैथी उपचार कर रहे थे। वहीं रायरू में ही नेहा स्वास्थ्य सदन क्लीनिक की जांच की वहां पर राजेंद्र सिंह राजपूत एलोपैथी उपचार करते मिले,राजेंद्र के पास बीएचएमएस की डिग्री है।

इस प्रकार की अनियमिततायें पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के लिये गई टीम में डॉ. उमेश मौर्य व शाखा प्रभारी पुरेन्द्र सिंह राजपूत शामिल थे।

दिल्ली बम ब्लास्ट में शामिल थे 200 से ज्यादा डॉक्टर सैकड़ों स्वास्थ्य कर्मी भी NIA के राडार पर
नई दिल्ली 16 नवंबर 2025/दिल्ली बम ब्लास्ट आतंकी हमले में लगातार सनसनी खेज खुलासे जारी हैं NIA ने कश्मीर यूपी हरियाणा सहित देश के तमाम शहरों के 200से अधिक डाक्टरों की लिस्ट तैयार की है इनकी लिंक कहीं न कहीं आतंकी रैकेट से जुड़ना पाया गया है इतना ही नहीं सैकड़ों स्वास्थ्यकर्मी भी इस षड्यंत्र में शामिल हैं जिनकी धर पकड़ की जा रही है उधर आज NIA को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. NIA ने इस मामले में आत्मघाती हमलावर डॉ.उमर मोहम्मद की मदद करने वाले उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है. पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है. NIA ने गिरफ्तार आतंकी की पहचान आमीर राशिद अली के रूप में की है. आमीर मूल रूप से कश्मीर का रहने वाला है. आमिर पर आरोप है कि उसने उमर के साथ मिलकर इस धमाके की साजिश रची थी. दिल्ल में धमाके में जिस कार का इस्तेमाल किया गया था वो भी आमिर राशिद अली के नाम पर ही रजिस्टर्ड है. NIA ने दिल्ली में हुए धमाके को पहला ऐसा सुसाइड अटैक माना है.

NIA की जांच में पता चला है कि जम्मू-कश्मीर के पंपोर के संबूरा का रहने वाले आमीर राशिद अली धमाके में इस्तेमाल की गई कार को खरीदने के लिए कुछ महीने पहले ही दिल्ली आए थे. यहां से कार खरीदने के बाद ही उस कार में बम को सेट किया गया. जांच में पता चला है कि आमिर ने इस पूरी साजिश को कथित आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी के साथ मिलकर अंजाम दिया.उमर पुलवामा का निवासी था और हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी में जनरल मेडिसिन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर था

पाकिस्तानी पिट्ठू डॉक्टर आदिल के पास निकला 300 किलो विस्फोटक (अमोनियम नाइट्रेट), एके-47 राइफल, और कई राउंड जिंदा कारतूस
10 नवंबर 2025/जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बहुत बड़े आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने दो दिनों पहले गिरफ्तार किए गए डॉक्टर आदिल अहमद की निशानदेही पर हरियाणा के फरीदाबाद से 300 किलोग्राम विस्फोटक (अमोनियम नाइट्रेट), एक एके-47 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है.

जांच में पता चला है कि आरोपी डॉक्टर का संबंध पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों से था और वह लंबे समय से आतंकी गतिविधियों के लिए मददगार के रूप में काम कर रहा था.

पुलिस का मानना है कि इस पूरे नेटवर्क में कई राज्यों के लोग शामिल हैं और आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां संभव हैं. सुरक्षा एजेंसियां अब इस बात की जांच कर रही हैं कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक (अमोनियम नाइट्रेट), हरियाणा तक कैसे पहुंचा और इनका अंतिम टारगेट क्या था.

दरअसल 8 नवंबर को श्रीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) अनंतनाग के पूर्व डॉक्टर आदिल अहमद के लॉकर से एके-47 राइफल बरामद की थी. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कड़ी पूछताछ शुरू की थी.

जानकारी के अनुसार, आदिल अहमद अनंतनाग में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के पद पर कार्यरत था लेकिन उसके लॉकर से एक एके-47 राइफल बरामद होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को उसके आतंकी संगठन जैश से संबंध होने का शक और गहरा गया था.

आतंकी संगठन से डॉक्टर का संबंध

जैश से संबंधों को लेकर जब पूरे मामले की जांच की गई तो डॉक्टर के ठिकाने (फरीदाबाद) से इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक (अमोनियम नाइट्रेट), बरामद की गई है. सूत्रों के अनुसार, डॉक्टर आदिल अहमद ने पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे.

उसकी निशानदेही पर ही पुलिस की टीम ने फरीदाबाद में छापेमारी की, जहां से करीब 300 किलो विस्फोटक (अमोनियम नाइट्रेट), एक एके-47 राइफल, और कई राउंड जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस का कहना है कि यह विस्फोटक सामग्री किसी बड़े आतंकी हमले में इस्तेमाल की जा सकती थी.

देश भर में हड़ताल पर तीन लाख डॉक्टर, जानें क्यों कर रहे हैं नए मेडिकल बिल का विरोध
नई दिल्ली। देशभर के करीब तीन लाख डॉक्टर आज से एक दिन की हड़ताल पर हैं। इस देशव्यापी हड़ताल की घोषणा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने की है। डॉक्टर 31 जुलाई सुबह 6 बजे से 1 अगस्त सुबह 6 बजे तक हड़ताल पर रहेंगे। दरअसल, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने लोकसभा में पास हुए नेशनल कमीशन बिल 2019 पास होने का विरोध कर रहे हैं।

ता दें कि इमरजेंसी, ट्रॉमा, आईसीयू और संबंधित सेवाएं चालू रहेंगी। आईएमए ने घोषणा करते हुए कहा है कि मेडिकल कमीशन बिल के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

क्या है आईएमए की दलील
आईएमए का कहना है कि इस बिल की वजह से मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सा शिक्षा महंगी हो जाएगी। बिल में कहा गया है कि मेडिकल कॉलेजों के प्रबंधन 50 फीसदी से ज्यादा सीटों को अधिक दर पर बेच पाएंगे। साथ ही उनका कहना है कि इस बिल में मौजूदा धारा-32 के तहत करीब 3.5 लाख लोग जिन्होंने चिकित्सा की पढ़ाई नहीं की है उन्हें भी लाइसेंस मिल जाएगा। इससे लोगों की जान खतरे में पढ़ सकती है। साथ ही आईएमए ने यह भी कहा कि इस बिल में कम्युनिटी हेल्थ प्रोवाइडर शब्द को ठीक से परिभाषित नहीं किया है। जिससे अब नर्स, फार्मासिस्ट और पैरामेडिक्स आधुनिक दवाओं के साथ प्रैक्टिस कर सकेंगे और वह इसके लिए प्रशिक्षित नहीं होते हैं।

यहां

बनाई जाएगा मेडिकल एडवाजरी काउंसिल
केंद्र सरकार एक एडवाइजरी काउंसिल बनाएगी जो मेडिकल शिक्षा और ट्रेनिंग के बारे में राज्यों को अपनी समस्यां साथ ही सुझाव रखने का मौका देगी। इतना ही नहीं काउंसिल मेडिकल शिक्षा को किस तरह बेहतर बनाया जाए इसे लेकर भी सुझाव देगी।

अब होगी मेडिकल की एक ही परिक्षा
कानून के लागू होने के साथ ही पूरे देश के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए सिर्फ एक ही परीक्षा होगी। जिसका नाम होगा शनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET)।

मोदी केबिनेट का बड़ा निर्णय 65 की आयु में सेवानिवृत्त होंगे डॉक्टर
सरकार ने केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा के समान ही अन्य चिकित्सा सेवाओं से जुड़े डाक्टरों के सेवानिवृत्ति आयु भी बढ़ाकर 65 वर्ष कर दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में यहां आज हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इसे मंजूरी दी गई। यह नई व्यवस्था भारतीय रेल, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जैसे स्वायत्त शिक्षण संस्थाओं जहाजरानी मंत्रालय के तहत पोर्ट ट्रस्ट ऑफ इंडिया जैसी स्वायत्त इकाईयों, विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों जैसे रक्षा उत्पादन इकाइयों में कार्यरत डाक्टरों तथा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, रेलवे और उच्च शिक्षण संस्थाओं मे कार्यरत दंत चिकित्सकों के लिए की गई है।

देश की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि यह एक बहुत ही दूरदर्शी और व्यावहारिक फैसला है जिससे देश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। इस प्रगतिशील कदम से लोगों के लिए गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य सेवाओं के वास्ते अनुभवी चिकित्सकों की सेवाएं लंबे समय तक ली जा सकेंगी। मंत्रिमंडल ने आज के अपने फैसले में सभी मंत्रालयो, विभागों और संगठनों को उनके यहां प्रशासनिक कार्यों में नियुक्त डाक्टरों की आयु के बारे में काम काज की जरुरतों के हिसाब से सेवानिवृत्त आयु तय करने का अधिकार भी दिया है।

1445 डाक्टर होंगे लाभान्वित

ऐसा माना जा रहा है कि सरकार के इस फैसले ने विभिन्न मंत्रालयों और सरकारी विभागों में कार्यरत करीब 1445 डाक्टर लाभान्वित होंगे। राजकोष पर इसका ज्यादा भार इसलिए नहीं आएगा क्योंकि पहले से ही बड़ी संख्या में चिकित्सकों के पद रिक्त पड़े हैं और जिन डाक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाई गई है वह पहले से ही अनुमोदित पदों पर ही कार्य करते रहेंगे उनके लिए कोई नए पद नहीं सृजित किए जाएंगे।  सरकार ने केंद्रीय स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत डाक्टरों की सेवानिवृति आयु 31 मई, 2016 को बढ़ा दी थी जिसके बाद अन्य स्वास्य सेवाओं से जुड़े चिकित्सकों ने उन्हें भी यह लाभ दिए जाने की मांग की थी। उनकी इन मांगो को स्वीकार करते हुए ही सरकार ने आज सभी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े डाक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु भी 65 वर्ष करने को मंजूरी दे दी।