तुर्किये प्लेन क्रैश लीबिया मिलिट्री चीफ समेत 5 की मौत – Shabd Shakti News

तुर्किये में भीषण विमान हादसा; प्लेन क्रैश में लीबिया मिलिट्री चीफ समेत 5 की मौत
तुर्किये24 दिसंबर 2025 /रात का सन्नाटा था. तुर्की के अंकारा से एक विमान रनवे छोड़ चुका था, लेकिन इसमें बैठे सभी लोगों का आसमान में मौत इंतजार कर रही थी. लीबिया की सेना के चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद अली अहमद अल‑हद्दाद की मंगलवार को एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई. हादसा तुर्की की राजधानी अंकारा के पास हुआ, जब वह प्राइवेट जेट से लीबिया लौट रहे थे. तुर्की अधिकारियों के मुताबिक, अंकारा के एसेनबोगा एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान ने तकनीकी खराबी की सूचना दी और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी. लेकिन लैंडिंग से पहले ही रडार से विमान का संपर्क टूट गया. इस क्रैश के बाद तुर्की हिला हुआ है, क्योंकि किसी दूसरे देश के जनरल की मौत उनके यहां हुई है. यह राजनयिक संबंधों को भी बिगाड़ सकता है. प्लेन क्रैश के बाद साजिश या हादसे को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. आइए जानें इससे जुड़े सभी जरूरी सवाल.

दुर्घटना से पहले विमान ने ATC से किया था संपर्क

तुर्किये के राष्ट्रपति कार्यालय के संचार निदेशक बुरहानत्तिन दुरान ने बताया कि निजी विमान में सवार लोगों ने इलेक्ट्रिकल फेल्योर की शिकायत की थी, जिसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया गया। वहीं, तुर्किये अधिकारियों ने शुरुआती जांच के हवाले से बताया कि इस हादसे में किसी तरह की साजिश या तोड़फोड़ के संकेत नहीं मिले हैं और प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी को ही हादसे का कारण माना जा रहा है।

कहां मिला विमान का मलबा?

तुर्किये के गृह मंत्री अली यरलीकाया ने बताया कि अंकारा के एसेनबोगा एयरपोर्ट से त्रिपोली के लिए रवाना हुए इस बिजनेस जेट का मलबा हेमाना जिले के केसीककावाक गांव से करीब दो किलोमीटर दक्षिण में मिला है। बताया जा रहा है कि लीबिया के मिलिट्री चीफ ऑफ स्टाफ मोहम्मद अल-हद्दाद ने तुर्किये दौरे के दौरान अपने तुर्किये समकक्ष और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की थी।

विमान हादसे में कौन-कौन मारा गया?

दुर्घटना में मारे गए अन्य लोग ग्राउंड फोर्सेज के चीफ ऑफ स्टाफ, अल-फितौरी घरिबिल, सैन्य विनिर्माण प्राधिकरण के निदेशक, महमूद अल-कटावी, अल-हद्दाद के सलाहकार, मुहम्मद अल-असावी दियाब और एक सैन्य फोटोग्राफर, मुहम्मद उमर अहमद महजूब थे। बकौल रिपोर्ट, तुर्किये के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना में तीन क्रू मेंबर्स भी मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि विमान ने बिजली की खराबी की सूचना देने के बाद आपातकालीन लैंडिंग की मांग की थी।