तेजस क्रैश – Shabd Shakti News

दुबई एयर शो में भारत का स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस क्रैश पायलट की मौत
नई दिल्ली 21नवंबर 2025/संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित दुबई एयर शो में प्रदर्शन के दौरान भारत का स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस क्रैश हो गया.

भारतीय वायु सेना ने दुबई एयरशो में तेजस विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि कर दी है. वायुसेना ने बताया है कि हादसे में विमान के पायलट को गंभीर चोटें आईं, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई है.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने घटना से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो में एक विमान सीधा ज़मीन की ओर गिरता नज़र आ रहा है. जिसके बाद आग और काले धुएं का गुबार उठता हुआ दिखता है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, ” यह विमान आज दोपहर तकरीबन दो बजकर दस मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ.”

समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक़, ” ये प्रदर्शनी दुबई के दूसरे सबसे बड़े अल-मक़तूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हो रही है. जब हादसा हुआ तो एयरपोर्ट पर धुएं का गुबार उठा और सायरन की आवाज़ें सुनाई देने लगीं.”

संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने इस घटना पर बयान जारी किया है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर किए एक पोस्ट में मंत्रालय ने लिखा , ” दुबई एयर शो में फ़्लाइंग डिसप्ले के दौरान भारत का एक तेजस लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट की दुखद मृत्यु गई. अग्निशमन और इमरजेंसी टीमों ने घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और वर्तमान में मौके पर स्थिति को नियंत्रित कर रही हैं.”

क्या है तेजस की ख़ासियत

सिंगल इंजन वाला तेजस लड़ाकू विमान पूरी तरह से स्वदेशी है. इसकी निर्माता कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी एचएएल है.

ये विमान दूर से ही दुश्मन के विमानों पर निशाना साध सकता है और दुश्मन के रडार को भी चकमा देने की क्षमता रखता है. ये विमान उतने ही हथियार और मिसाइल लेकर उड़ सकता है जितना इससे ज़्यादा वज़न वाला सुखोई विमान.

साल 2004 के बाद से तेजस में अपग्रेडेड इलेक्ट्रिट इंजन F404-GE-IN20 इस्तेमाल हो रहे हैं. वहीं तेजस मार्क 1 वेरिएंट वर्तमान में F404 IN20 इंजन का इस्तेमाल कर रहा है.

मार्क 1A संस्करण में भी यही इंजन इस्तेमाल होता रहेगा, जबकि भविष्य में आने वाले तेजस मार्क 2 में अधिक शक्तिशाली जनरल इलेक्ट्रिक F414 INS6 इंजन लगा होगा.

तेजस लड़ाकू विमान सुखोई लड़ाकू विमानों से हल्के होते हैं और ये आठ से नौ टन तक बोझ उठा सकते हैं. इसके अलावा ये ध्वनि की गति यानी मैक 1.6 से लेकर 1.8 तक की तेज़ी से उड़ सकते हैं, वो भी 52 हज़ार फ़ीट की ऊंचाई तक.

तेजस में कुछ ख़ास तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है. जैसे क्रिटिकल ऑपरेशन क्षमता के लिए ‘एक्टिव इलेक्ट्रॉनिकली-स्कैन्ड रडार’ यानी इलेक्‍ट्रॉनिक रूप से स्‍कैन रडार, बियांड विजुअल रेंज (BVR) मिसाइल, इलेक्‍ट्रानिक वारफेयर सुइट और एयर टू एयर रिफ़्यूलिंग की व्यवस्था.

इसी साल सितंबर महीने में भारतीय रक्षा मंत्रालय ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ 97 तेजस विमान खरीदने का सौदा किया था. इनकी आपूर्ति 2027 में शुरू होने की उम्मीद है.

इससे पहले साल 2021 में भारत सरकार ने एचएएल के साथ 83 तेजस एयरक्राफ़्ट की डील साइन की थी. इसकी डिलीवरी साल 2024 में ही होनी थी लेकिन अमेरिका से आयात किए जाने वाले इंजनों की कमी के कारण इसमें देर हुई.

राहुल और केजरीवाल ने जताई संवेदनाएं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दुर्घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा,”दुबई एयर शो में तेजस विमान क्रैश में भारतीय वायुसेना के हमारे बहादुर पायलट के निधन से बहुत दुख हुआ है. उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है.उनके साहस और सेवा का सम्मान करते हुए देश उनके साथ खड़ा है.”

वहीं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस दुर्घटना को लेकर दुख जताया है.

उन्होंने एक्स पर लिखा, ”देश एक वीर वायु योद्धा के निधन पर शोक व्यक्त करता है. शोक संतप्त परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदना है.

दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक त्वरित और उचित जांच आवश्यक है. हमारे पायलटों की सुरक्षा और उनकी ज़िंदगी सबसे अहम है.”