तोगड़िया – Shabd Shakti News

अयोध्या पहुंचे तोगड़िया ने किया नए राजनीतिक दल का ऐलान, पुलिस से हुई मुठभेड़
आज अपने समर्थकों के साथ अयोध्या पहुंचे प्रवीण तोगड़िया ने अपने नए राजनीतिक दल का ऐलान किया उन्होंने अभी नई पार्टी का नाम घोषित नहीं किया है उधर इस दौरान डॉ तोगड़िया और समर्थकों की पुलिस से भिड़ंत हो गई. सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे तोगड़िया के समर्थक दूसरे मार्ग से राम मंदिर की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान जब पुलिस ने तोगड़िया समर्थकों को रोकने की कोशिश की तो उनकी पुलिस से झड़प हो गई. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस चप्पे-चप्पे पर तलाशी अभियान चला रही है.बता दें कि विश्व हिंदू परिषद से अलग होकर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद बनाने वाले प्रवीण तोगड़िया राम मंदिर आन्दोलन को धार देने के लिए आज नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर सकते हैं. उन्होंने सोमवार को अयोध्या में इसके संकेत दिए थे. गौरतलब है कि प्रवीण तोगड़िया सैकड़ों समर्थकों के साथ अयोध्या में डटे हैं. प्रशासन के रोक के बावजूद उन्होंने सोमवार को सभा की. मंगलवार को वे रामकोट की परिक्रमा करेंगे, जिसके बाद संकल्प सभा में हिस्सा लेंगे. प्रशासन के रोक के बावजूद भी प्रवीण तोगड़िया सभा करने पर अड़े हुए हैं.

पुलिस से भिड़े तोगड़िया समर्थक

उन्होंने कहा कि उनकी यह यात्रा अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए है. किसानों, छात्रों और बेरोजगारों से किए गए जो वायदे सरकार ने नहीं पूरे किए. उन वायदों को वे जोर-शोर से उठाएंगे. हालांकि तोगड़िया ने राम मंदिर पर शिव सेना के रुख का समर्थन किया है. कहा जा रहा है कि तोगड़िया अपनी नई पार्टी और शिव सेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं. 25 अक्टूबर को शिव सेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे भी अयोध्या पहुंच रहे हैं.

लोगों ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए मोदी सरकार को चुना था, तीन तलाक पर कानून बनाने के लिए नहीं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सत्ताधारी भाजपा पर परोक्ष हमला बोलते हुए विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने शुक्रवार (9 फरवरी) को यहां कहा कि लोगों ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए मोदी सरकार को चुना था, तीन तलाक पर कानून बनाने के लिए नहीं. तोगड़िया ने कहा कि सरकार को राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ करने के लिए एक कानून बनाना चाहिए. उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘लोगों ने आपको तीन तलाक पर कानून बनाने के लिए नहीं बल्कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए चुना है.’’ औरंगाबाद और परभनी के दो दिन के दौरे पर आए तोगड़िया गुरुवार (8 फरवरी) शाम यहां पहुंचे थे.

स्वामी चिन्मयानंद ने कहा प्रवीण तोगड़िया का वीएचपी से अब कोई लेनादेना नहीं तोगड़िया बोले वे ही विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष हैं
हिंदू परिषद से दरकिनार कर दिए गए प्रवीण तोगड़िया अब अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं. स्वामी चिन्मयानंद ने साफ तौर पर कह दिया है कि प्रवीण तोगड़िया का वीएचपी से अब कोई लेनादेना नहीं है. इसके बाद तोगड़िया ने 14 जनवरी को मुंबई में हुए एक कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र मीडिया में भेजकर यह जताने की कोशिश की है कि वे ही विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष हैं.

मीडिया को निमंत्रण पत्र भेज किया दावा

दरअसल, तोगड़िया ने 14 जनवरी को मुंबई में अमृत महोत्सव समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम का एक निमंत्रण पत्र मीडिया को भेजा है. इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में तोगड़िया को विहिप का अन्तर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष बताया गया है. कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, साध्वी ऋतंभरा, आरएसएस के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने भी शिरकरत की थी.

इस पत्र के साथ ही एक फोटो भी भेजी गई है, जिसमें  तोगड़िया साध्वी ऋतंभरा के बगल में बैठे दिख रहे हैं. तोगड़िया ने यह पत्र और फोटो भेजकर दावा किया है कि वे ही विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष हैं।

गौरतलब है कि प्रवीण तोगड़िया द्वारा सरकार पर उनके खिलाफ साजिश करने और एनकाउंटर करवाने की साजिश रचने जैसे आरोपों के बाद ना केवल आरएसएस बल्कि वीएचपी ने भी पूरे विवाद से खुद को अलग कर लिया था और अब स्वामी चिन्मयानंद ने कहा है कि प्रवीण तोगड़िया का फिलहाल वीएचपी से कोई लेनादेना नहीं है.

स्वामी चिन्मयानंद ने क्या कहा था

इलाहाबाद में होने वाले संत सम्मेलन में स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि तोगड़िया का विश्व हिंदू परिषद से अब कोई संबंध नहीं है. हमारे यहां अनुशासनहीनता के लिए कोई जगह नहीं है. उन्होंने तोगड़िया के चुनाव करवाने के फैसले को भी गलत बताया. उन्होंने कहा कि प्रवीण तोगड़िया के नाम पर ना तो कोई चर्चा होगी और ना ही हम करने देंगे.

VHP के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य हैं स्वामी

स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि राम मंदिर पर भी ना तो कोई प्रस्ताव आएगा और ना ही पास होगा. प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री योगी तक सभी लोग अदालत के फैसले का इंतजार कर रहे हैं. जैसे ही फैसला आएगा हमारी सरकार मंदिर बनाने में हमें मदद करेगी, पहले की सरकारें अड़ंगा डालती थीं. बता दें कि स्वामी चिन्मयानंद VHP के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य हैं.

VHP के अधिवेशन में दिखाए थे बागी तेवर

कभी हिंदुत्व के फायरब्रांड नेता रहे प्रवीड़ तोगड़िया काफी अरसे से हाशिये पर हैं. गुजरात चुनाव के दौरान भी भाजपा ने हिंदुत्व चेहरे की भरपाई योगी आदित्यनाथ से की. इससे पहले भुवनेश्वर में 25 से 30 दिसंबर को विहिप के 6 दिवसीय अधिवेशन में भी तोगड़िया ने बागी तेवर दिखाया था. तब आरएसएस के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने बीच-बचाव किया था.