त्वरित टिप्पणी – Shabd Shakti News

भगवामय हुआ बिहार, बांटने वालों के गाल पर सनातन विजय का करारा तमाचा है यह जीत
त्वरित टिप्पणी:प्रवीण दुबे

बिहार के चुनाव परिणाम उन भारत विरोधी शक्तियों के मुंह पर करारा तमाचा कहा जा सकता है जो भारत में हिन्दू वोटों को बांटकर सत्ता हथियाने के षड्यंत्र में लगे हैं,बिहार के चुनाव परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि हिन्दू वोट जाति,भाषा, वर्ग के आधार पर बटने वाला नहीं है और और पूरा देश अब इस बात को अच्छी तरह समझ चुका है कि सनातन धर्म में सभी को समान अधिकार हैं केवल देश को तोड़ने और बाँटने वाली शक्तियां ऊंच नीच अगड़ा पिछड़ा जाति वर्ग आरक्षण आदि के नाम पर देश को तोड़कर उसका राजनितिक लाभ उठाना चाहती हैं। इन चुनाव परिणामों से बिहार की जनता ने अपने पडोसी राज्य के भगवाधारी मुख्यमंत्री के “बंटोगे तो कटोगे” के आव्हान पर जैसे पूरी तरह से अमल करके बहुत बड़ा संदेश दिया है। लिखने में कोई अतिश्योक्ति नहीं होना चाहिए कि देश के दो प्रमुख और सबसे बड़े राज्यों उत्तरप्रदेश और बिहार से चली सनातन एकता की यह लहर आगे जाकर पूरे देश में बहुत भीषण आंधी के रूप में तब्दील होती दिखाई दे रही है। एक ऐसे राज्य के चुनावों में जहां कई दलों के बीच जबरदस्त वैचारिक मतभिन्नता के बीच कई कोणीय मुकाबला था वोटर ने बिना बंटे NDA को स्पष्ट ही नहीं प्रचंड बहुमत देकर बहुत सारे संदेश दिए हैं। सबसे बड़ा संदेश तो इस बात का है कि बिहार के लोग अब बाहरी ताकतों को सहन करने वाले नहीं हैं वोटर लिस्ट से बांग्लादेशी घुसपैठियों सहित फर्जी वोटरों के शुद्धिकरण अभियान को उसने अपना पूर्ण समर्थन दिया, चुनाव परिणामों ने बिहार की जनता की विकास पसंद सोच को भी व्यक्त किया है उसने लालटेन युग की समाप्ति करके बता दिया कि बिहार अब विकास के रास्ते पर बहुत ऊँची छलांग लगाने को तैयार है।बिहार चुनाव में अब तक सभी 243 सीटों पर रुझान सामने आए हैं. 11.30 बजे तक के अपडेट्स के अनुसार, महागठबंधन 50 सीटों पर सिमटता दिख रहा है, जो पिछले चुनाव के मुकाबले 64 कम है. जबकि एनडीए को 188 सीटों पर बढ़त के साथ सुनामी की ओर बढ़ रही है. सीटों के हिसाब से बीजेपी 84 सीटों और जदयू 73 सीटों पर आगे है. ऐसे में बीजेपी और जदयू में ही सबसे बड़ी पार्टी बनने की रेस चल रही है. पिछले चुनाव में बीजेपी और राजद के बीच सबसे बड़ी पार्टी बनने की रेस थी. राजद 74 सीटों के साथ सिर्फ एक सीट के अंतर से सबसे बड़ा दल बनी थी. बीजेपी दूसरे नंबर पर रही थी. राजद इस बार सिर्फ 36 सीटों पर आगे है.

विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के तहत भाजपा और जदयू ने 101-101 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 28 सीटों पर चुनाव लड़ा।वहीं, जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) ने 6-6 सीटों पर अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे थे।बिहार विधानसभा परिणाम की कुछ ऐसी बातें भी हैं जिनने बहुतों को आश्चर्यचकित भी किया है सबसे बड़ी बात तो कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना है चुनाव से पहले बड़बोली बातें कर रहे राहुल गांधी को बिहारियों ने जैसे पिक्चर से ही गायब कर दिया है,वामपंथी दलों का भी सूपड़ा साफ हो गया है कई बाहुबली और नामचीन चेहरे जमीदोज हो गए इन सबके बीच चिराग पासवान की पार्टी की बम्पर सफलता के चलते वे बड़े नेता के रूप में उभरे हैं चुनाव प्रचार के दौरान दावा किया था कि उनका पिछले चुनावों में स्ट्राइक रेट सौ फीसदी रहा है और वे इसे सच करते दिख रहे हैं खैर इन सबके बीच दिल्ली भाजपा मुख्यालय से ढोल नगाड़ों के साथ रसगुल्ले और लड्डू की महक आना शुरू हो गई है।

ब्रेकिंग न्यूज़ के चक्कर में पत्रकारिता के सामने खड़ा हुआ विश्वसनीयता का संकट
त्वरित टिप्पणी:प्रवीण दुबे

गलाक़ाट स्पर्धा और खुद को सबसे आगे दिखाने की अंधी होड़ के कारण तमाम मेन स्ट्रीम मीडिया ने पत्रकारिता को भारी नुकसान पहुँचाया है, बिना जांचे परखे ब्रेकिंग न्यूज़ चलाने वालों की वजह से पत्रकारों द्वारा चलाये जा रहे समाचारों के प्रति विश्वसनीयता का संकट खड़ा हो गया है,जल्दबाजी में प्रसारित ब्रेकिंग न्यूज़ झूठी साबित हो रही हैं और पत्रकारिता का मजाक बन रहा है। पिछले कुछ घंटों में देश के जाने माने फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र की मृत्यु का समाचार ब्रेकिंग न्यूज़ में चलाया गया जबकि वो जिंदा थे इस समाचार ने उनकी पत्नी और विख्यात फिल्म अभिनेत्री हेमामालिनी उनकी पुत्री को इस कदर आहत किया कि उन्होंने मीडिया की इस हरकत को अक्षम्य अपराध तक कह दिया।सांसद हेमा मालिनी ने उनके पति और अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर चल रही ख़बरों पर गहरी नाराज़गी जताते हुए लिखा कि जो हो रहा है उसे माफ़ नहीं किया जा सकता है! ज़िम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी ख़बर कैसे फ़ैला सकते हैं जिस पर इलाज का असर दिख रहा है और वह ठीक हो रहा है?”

उन्होंने लिखा, “यह बेहद अपमानजनक और गैर ज़िम्मेदाराना है. कृपया परिवार और उसकी प्राइवेसी का सम्मान करें.”

आश्चर्य की बात तो यह है कि इस झूठी खबर को ब्रेकिंग रूप में चलाने वाले मीडिया में देश के कई बड़े मीडिया हॉउस से जुड़े डिजिटल और इलेक्ट्रोनिक मीडिया प्लेटफार्म शामिल थे। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी बड़े नामचीन व्यक्ति के मौत की झूठी खबर मीडिया में प्रसारित की गई,समझ से परे है कि देश के तमाम बड़े और मेन स्ट्रीम मीडिया खुद को आगे दिखाने के चक्कर में बार बार यह गलती क्यों कर रहा है। किसी भी खबर विशेषकर किसी विख्यात व्यक्ति की मौत से जुड़ी खबर को बिना पुष्टि किए प्रसारित करना वो भी बड़े मीडिया संस्थानों द्वारा वास्तव में बहुत ही निदनीय है इन संस्थानों में बैठे सम्पादकों को इतनी भी समझ नहीं कि कोई भी न्यूज़ को प्रसारित करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना पत्रकारिता से जुड़ा मूल सिद्धांत है। इसका पालन न करने के कारण ही आज पत्रकारिता के सामने विश्वसनीयता का संकट खड़ा हो गया है।