दतिया उत्पात – Shabd Shakti News

दतिया उत्पात के बाद प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल का बड़ा बयान किसी कार्यकर्ता का इस्तीफा स्वीकार नहीं होगा, नरोत्तम के नेतृत्व में भाजपा लड़ेगी चुनाव
किसी कार्यकर्ता का इस्तीफा स्वीकार नहीं होगा, डॉ. नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा लड़ेगी चुनाव – हेमंत खंडेलवाल

भोपाल/दतिया 11 जुलाई 2026/दतिया विधानसभा उपचुनाव में टिकट घोषणा के बाद सामने आए राजनीतिक घटनाक्रम के बीच भारतीय जनता पार्टी ने संगठन की एकजुटता का संदेश दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने स्पष्ट किया है कि दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी ने श्री आशुतोष तिवारी को अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाया है और संगठन पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा है।

हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि उनकी जानकारी में कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा भावावेश में इस्तीफे दिए जाने की बातें सामने आई हैं, लेकिन उन्हें व्यक्तिगत रूप से किसी भी कार्यकर्ता का इस्तीफा प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी संगठन ने निर्णय लिया है कि किसी भी कार्यकर्ता का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा और संगठन के प्रति समर्पित है तथा सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ चुनाव अभियान में जुटेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा के मार्गदर्शन में पार्टी दतिया विधानसभा उपचुनाव पूरी एकजुटता के साथ लड़ेगी और भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसी भी प्रकार की भ्रम या नाराजगी से ऊपर उठकर पार्टी प्रत्याशी की विजय सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा संगठन अब डैमेज कंट्रोल और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गया है। पार्टी नेतृत्व का प्रयास है कि संगठनात्मक एकता बनाए रखते हुए चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरकर विजय हासिल की जाए।