दतिया बीजेपी शक्ति प्रदर्शन – Shabd Shakti News

अब दतिया के रण में कूदी मध्यप्रदेश की पूरी भाजपा शक्ति प्रदर्शन के साथ कल आशुतोष तिवारी करेंगे नामांकन दाखिल
दतिया के रण में कूदे : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सांसद संध्या राय तथा विधायक प्रदीप अग्रवाल सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी

दतिया, 12 जुलाई 2026/दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी आशुतोष तिवारी सोमवार, 13 जुलाई को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस अवसर पर भाजपा द्वारा विशाल आमसभा एवं नामांकन पत्र दाखिल समारोह का आयोजन किया गया है।

जारी आमंत्रण के अनुसार कार्यक्रम दोपहर 12 बजे किला चौक, दतिया में आयोजित होगा। भाजपा ने इसे शक्ति प्रदर्शन के रूप में आयोजित करने की तैयारी की है, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सांसद संध्या राय तथा विधायक प्रदीप अग्रवाल सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी शामिल होंगे।

भाजपा संगठन ने सभी मंडल, बूथ, मोर्चा, प्रकोष्ठ एवं शक्ति केंद्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया है। प्रत्येक बूथ से अधिकतम कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के आने-जाने की समुचित व्यवस्था किए जाने की जानकारी भी दी गई है।

दतिया उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी घोषित होने के बाद यह पहला बड़ा सार्वजनिक शक्ति प्रदर्शन होगा। ऐसे में राजनीतिक दृष्टि से इस नामांकन रैली को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा का प्रयास है कि इस आयोजन के माध्यम से चुनावी माहौल को अपने पक्ष में मजबूत किया जाए और कार्यकर्ताओं में उत्साह का संदेश दिया जाए।