दतिया भाजपा बैठक – Shabd Shakti News

दतिया में रंग लाई भाजपा की डैमेज कण्ट्रोल पॉलिसी प्रदेश प्रभारी, उप मुख्यमंत्री से लेकर कई दिगज्जो ने सम्हाला मोर्चा
दतिया/भोपाल /12/07/2026/दतिया में भाजपा संगठन की डैमेज कण्ट्रोल मुहिम सफल रही है,नरोत्तम मिश्रा का टिकिट कटने के बाद दतिया में फूटा उनके समर्थकों का गुस्सा फिलहाल ऊपरी तौर पर शांत हो गया है शांत हो गया है।

इसका प्रमाण आज उस समय दिखाई दिया जब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा एवं दतिया से पार्टी प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी ने दतिया में कार्यकर्ता बैठक क संबोधित किया  भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी भारतमाला और सागरमाला बना रहे हैं। आप सभी पार्टी प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाकर विजय की माला पहनाएं। मोदी जी भारत को विकसित भारत बना रहे हैं। विकसित भारत के साथ विकसित दतिया बनाने के लिए कमल के फूल को विजयी बनाएं।

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ही हमारे संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। भाजपा में कोई व्यक्ति प्रत्याशी नहीं होता, कमल का फूल ही वास्तविक उम्मीदवार होता है। भाजपा में प्रत्याशी के साथ देवतुल्य सभी कार्यकर्ता चुनाव लड़ते हैं।

प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी ने कहा कि दतिया में भाजपा का परचम फहराने के लिए आप सभी कार्यकर्ता जुट जाएं। कार्यकर्ता बैठक को मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री एंदल सिंह कंषाना, पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री राहुल कोठारी, सांसद श्रीमती संध्या राय, दतिया जिला अध्यक्ष श्री रघुवीर शरण कुशवाह ने भी सम्बोधित किया।

इस दौरान पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष उषा अग्रवाल, विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल, निवाड़ी जिला अध्यक्ष श्री राजेश पटैरिया, ग्वालियर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह राजपूत, शिवपुरी जिला अध्यक्ष श्री जसमंत जाटव, दतिया के जिला प्रभारी श्री गजेंद्र सिकरवार, मप्र कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष श्री केशव सिंह बधेल, पूर्व निगम अध्यक्ष श्री शैतान सिंह पाल, पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री घनश्याम पिरोनिया मंचासिन रहे।