दतिया में मतदान जारी – Shabd Shakti News

दतिया में मतदान जारी अध्यक्ष का वायरल पत्र बना सिरदर्द भाजपा ने फर्जी बताया घनश्याम सिंह बोले बीजेपी का अहंकार तोड़ें
देश के तीन राज्यों की तीन अहम विधानसभा सीटों पर आज यानी 30 जुलाई को उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इनमें बिहार के बांकीपुर, मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मांजलपुर में उपचुनाव हो रहे हैं। बिहार की बांकीपुर में बीजेपी, जनसुराज और आरजेडी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मंजालपुर में बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर है। इन सीटों के चुनावी नतीजे 3 अगस्त को घोषित किए जाएंगे।

बता दें कि बिहार की बांकीपुर सीट पिछले विधायक नितिन नवीन के इस्तीफे के कारण खाली हुई है, जिसके बाद यहां उपचुनाव कराया जा रहा है। वहीं, मध्य प्रदेश के दतिया सीट पर उपचुनाव का कारण यहां के पिछले विधायक की विधानसभा सदस्यता समाप्त होना है। जबकि गुजरात के मांजलपुर सीट पर उपचुनाव वरिष्ठ बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री योगेश पटेल के निधन के कारण हो रहा है।

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट के 291 मतदाता केंद्रों पर कुल 2 लाख 20 हजार 410 मतदाता वोट डालेंगे। इसमें एक लाख 16 हजार 116 पुरुष, एक लाख 4 हजार 284 महिला एवं अन्य 10 शामिल हैं। खबर लिखे जाने तक यहां शांतिपूर्वक मतदान जारी है लोग अच्छी संख्या में वोट डालने निकल रहें हैं।सुबह 9:00 बजे तक 16.33 प्रतिशत मतदान पूर्ण होने की जानकारी है

मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर 2008 से 2018 तक बीजेपी ने लगातार तीन बार जीत दर्ज की। हालांकि, हर चुनाव के साथ कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ता गया। 2018 में मुकाबला बेहद कांटे का रहा और 2023 में कांग्रेस ने बीजेपी का विजय अभियान रोक दिया। 2023 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस ने बाजी मारी थी। कांग्रेस के उम्मीदवार राजेंद्र भारती ने बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को 7,500 से अधिक मतों से हराया था।

अहंकारी बीजेपी सरकार का अहंकार तोड़ें: घनश्याम सिंह

दतिया में जारी मतदान के बीच कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने बयान देते हुए कहा, “मैं मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में बाहर निकलें, वोट दें और कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करें। अहंकारी बीजेपी सरकार का अहंकार तोड़ें।” इसके अलावा, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष जीतू पटवारी के आरोपों पर उन्होंने कहा, “बीजेपी सरकार की पूरी कैबिनेट यहां डेरा डाले हुए थी। उन्होंने बाहर से भी कई लोगों को यहां बुलाया था। हमारे लोग 28 तारीख की शाम को यहां से चले गए थे, लेकिन दतिया जिले की सीमा पर सभी वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर बीजेपी का कोई वरिष्ठ नेता यहां रुकता है या उसे यहां से नहीं हटाया जाता है, तो हम भी यहां आ जाएंगे।”

अध्यक्ष का वायरल पत्र बना सिरदर्द भाजपा ने फर्जी बताया

X पर जारी बयान में भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा सोशल मीडिया पर भाजपा, दतिया जिला अध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह कुशवाहा से संबंधित प्रसारित पत्र पूरी तरह फर्जी, भ्रामक एवं दुर्भावनापूर्ण है। भाजपा, मध्यप्रदेश द्वारा ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया गया है।

दतिया की जनता से आग्रह है कि अफवाहों पर नहीं, केवल पार्टी के आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें।