दबंग 3 – Shabd Shakti News

महेश्वर में सलमान की फ़िल्म दबंग 3 की शूटिंग में शिवलिंग का अपमान
भोपाल/महेश्वर। रिलीज से पहले ही अभिनेता सलमान खान की फिल्म दबंग-3  विवादों मे घिर गई है। महेश्वर में फिल्म शूटिंग के दौरान धार्मिक स्थानों के अपमान का आरोप लगा है। दरअसल, फिल्म के सेट पर शिवलिंग के ऊपर तखत रखा नजर आया है, जिसके बाज इसका फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिस पर लोगों ने आपत्ति जताई है और इसे भगवान का अपमान बताया है। मामले ने इतना तूल पकड़ा कि सलमान को सफाई देने आना पड़ा। वही इस मामले में बीजेपी नेता ने सीएम कमलनाथ, वरिष्ठ नेता और भोपाल लोकसभा प्रत्याशी दिग्विजय सिंह और फिल्म अभिनेता सलमान खान पर एफआईआर दर्ज करने की मांग है।

बीजेपी नेता हितेश वाजपेई ने ट्वीटर के माध्यम से ट्वीट कर कहा है कि इस विषय पर सलमान खान को माफ़ी माँगना चाहिए या नाराज़ होना चाहिए ? #सहिष्णु भारत। वही उन्होंने दूसरे ट्वीट में उन्होंने सवाल करते हुए लिखा है कि क्या कमलनाथ और दिग्विजय बताएं कि इस अपवित्र “हिंदुत्व” विरोधी कार्य को आपका समर्थन है ? यदि नहीं तो हिन्दुओं की भावनाओं को आहात करने का यह प्रयास नहीं है ? क्या चुनाव आयोग इस आपराधिक कृत्य का संज्ञान लेंगे जिससे एक वर्ग को भड़काने का प्रयास हो रहा है ?

विवाद बढ़ता देख सलमान ने दी सफाई

शिवलिंग के ऊपर रखा तख्त का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद खुद सलमान खान ने सफाई दी। सलमान ने कहा शिवलिंग के ऊपर कंपनी के लोगों ने तखत इसलिए रख दिया होगा कि उसे कोई नुकसान नहीं हो। हालांकि, दोपहर में तख्त हटा लिया गया। हमारा सेटअप उत्तरप्रदेश में लगने वाला था। दो महीने पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि आप इंदौर से हैं, इसलिए मप्र में फिल्म की शूटिंग करें। फिर महेश्वर का चयन किया।मेरे दादाजी यहां डीआईजी रहे हैं। अपना घर समझकर यहां आया हूं। मैं सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करता, लेकिन महेश्वर का नाम हो, इसलिए लगातार फोटो-वीडियो पोस्ट कर रहा हूं।