दिग्विजय – Shabd Shakti News

दिग्गीराजा की नर्मदा यात्रा-गुड़ खाएं गुलगुलों से करें परहेज
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की नर्मदा परिक्रमा यूं ते मात्र एक धार्मिक आयोजन है परंतु उन्होंने इसे कुछ इस तरह से शुरू किया है कि यह राजनीति में सुर्खियां बटोरती रहे। इस दौरान  उनपर एक कहावत पूरी तरह से चरितार्थ होती दिख रही है। यह कहावत है ‘गुड़ खाएं और गुलगुलों से करें परहेज’ खुद राजनीतिक ​लिबास में हैं। अपने साथ नेताओं को ले रखा है। नेताओं का साथ और स्त्कार स्वीकार कर रहे हैं। ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे हैं। मीडिया से बातचीत भी कर रहे हैं। इस बीच जब एक पत्रकार ने सवाल किया तो भड़क उठे कहा, कि ऐसे बेहुदे सवाल मुझसे न करें। यह यात्रा सिर्फ धार्मिक है, मैं नर्मदा मैया की परिक्रमा करने निकला हूं। राजनीति बात बिल्कुल भी नहीं करूंगा। बात हंडिया की है। मीडिया बार बा​र दिग्विजय सिंह के हिडन ऐजेंडे का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कि नर्मदा परिक्रमा ने शुक्रवार को गुर्जर रेवा आश्रम में विश्राम किया।  सुबह मीडिया को बुलवाया गया। पूर्व सीएम एवं पत्नी अमृता सिंह ने नर्मदा स्नान करके आईं और देवनारायण भगवान कि प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद नर्मदाष्टक के साथ मां नर्मदा की आरती की। इस दौरान दिग्गीराजा ने 101 परिक्रमावासिया को कंबल एवं स्वेटर बांटी। यात्रा सुबह 10 बजे हंडिया से पैदल रवाना होते हुए ग्राम चौकी बेस्वा पहुंची। दोपहर 1 बजे रातातलाई में गणेश खेरवा के घर भोजन प्रसादी के बाद दोपहर 3 बजे यात्रा पचोला की ओर रवाना हुई। ग्राम कचबैडी में नर्मदा यात्रियों ने पड़ाव डाला। नर्मदा परिक्रमा में दिग्विजय सिंह और अमृता सिंह सहित 150 से अधिक परिक्रमावासी भी शामिल हुए यात्रा में विधायक डॉ. आरके दोगने कांग्रेस नेता ओम पटेल, पीसी शर्मा, पूर्व सांसद रामेश्वर निखरा, यशवंत सिंह राजपूत सहित हरदा जिले से अन्य कांग्रेस नेता शामिल हुए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल, पूर्व सरपंच रामविलास धनगर द्वारा भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि प्रभुदयाल पटेल भागीरथ पटेल, महेश पटेल भी मौजूद रहे।

दिग्गी बोले मै नहीं मध्यप्रदेश के C M पद की रेस में
कांग्रेस महासचिव और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा है कि वो मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सीएम पद के रेस में नहीं है उन्होंने साफ किया कि कांग्रेस आलाकमान को तय करना है कि कांग्रेस की तरफ से सीएम पद का उम्मीदवार कौन होगा। आपको बता दें कि राज्यसभा सांसद दिग्विजय 30 सितंबर से नर्मदा परिक्रमा शुरू कर रहे हैं, छह महीने तक चलने वाली इस यात्रा के लिए उन्होंने छुट्टी ले रखी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम पर चर्चा

अगले साल होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस लोकसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को सीएम उम्मीदवार बना सकती है इस बात का इशारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ दे चुके है। नर्मदा नदी की पैदल परिक्रमा शुरू करने से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह छह माह की इस यात्रा के दौरान अपने मोबाइल टॉइलट की उपलब्धता नहीं होने को लेकर परेशान दिखाई दिए। दिग्विजय ने नर्मदा परिक्रमा की 3,300 किलोमीटर यात्रा के दौरान प्रदेश सरकार से उन्हें मोबाइल टॉइलट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया किया था। इस पर सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने की खबरों पर दिग्विजय ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान (एसबीए) के तहत कई तुगलकी फरामान जारी किये गये हैं, जिसमें लुंगी जब्त करने तक के प्रावधान हैं। इसलिये मैं नहीं चाहता कि इस यात्रा के दौरान कोई मेरी या मेरी साथियों की धोती (लुंगी) उछह माह की छुट्टी के दौरान दिग्विजय 3300 किलोमीटर की नर्मदा परिक्रमा करेंगे। 3300 किलोमीटर की नर्मदा परिक्रमा में दिग्विजय को 6 करीब छह महीने लगेंगे। दिग्विजय सिंह 30 सितंबर को नर्मदा परिक्रमा शुरू करेंगे। वो झोतेश्वर से नरसिंहपुर के बरमान खुर्द कार से जाएंगे। यहां पूजा के बाद नर्मदा परिक्रमा शुरु होगी।राजनीति से जोड़ी जा रही यात्रदिग्विजय सिंह नर्मदा परिक्रमा को आध्यात्मिक यात्रा कह रहे हैं लेकिन इस परिक्रमा को राजनीति से भी जोडकर देखा जा रहा है। उनकी ये यात्रा गुजरात और मध्य प्रदेश से होकर गुजरेगी। गुजरात में विधानसभा इलेक्शन इस साल के आखिर में है तो मध्य प्रदेश में भी अगले साल चुनाव है। दिग्विजय की यह नर्मदा परिक्रमा गुजरात विधानसभा के 20 क्षेत्रों से भी गुजरेगी और गुजरात में भी इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसलिए लोगों द्वारा दिग्विजय की इस यात्रा को राजनीतिक नजरिए से भी देखा जा रहा है।