दिल्ली ब्लास्ट – Shabd Shakti News

दिल्ली बम ब्लास्ट में शामिल थे 200 से ज्यादा डॉक्टर सैकड़ों स्वास्थ्य कर्मी भी NIA के राडार पर
नई दिल्ली 16 नवंबर 2025/दिल्ली बम ब्लास्ट आतंकी हमले में लगातार सनसनी खेज खुलासे जारी हैं NIA ने कश्मीर यूपी हरियाणा सहित देश के तमाम शहरों के 200से अधिक डाक्टरों की लिस्ट तैयार की है इनकी लिंक कहीं न कहीं आतंकी रैकेट से जुड़ना पाया गया है इतना ही नहीं सैकड़ों स्वास्थ्यकर्मी भी इस षड्यंत्र में शामिल हैं जिनकी धर पकड़ की जा रही है उधर आज NIA को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. NIA ने इस मामले में आत्मघाती हमलावर डॉ.उमर मोहम्मद की मदद करने वाले उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया है. पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है. NIA ने गिरफ्तार आतंकी की पहचान आमीर राशिद अली के रूप में की है. आमीर मूल रूप से कश्मीर का रहने वाला है. आमिर पर आरोप है कि उसने उमर के साथ मिलकर इस धमाके की साजिश रची थी. दिल्ल में धमाके में जिस कार का इस्तेमाल किया गया था वो भी आमिर राशिद अली के नाम पर ही रजिस्टर्ड है. NIA ने दिल्ली में हुए धमाके को पहला ऐसा सुसाइड अटैक माना है.

NIA की जांच में पता चला है कि जम्मू-कश्मीर के पंपोर के संबूरा का रहने वाले आमीर राशिद अली धमाके में इस्तेमाल की गई कार को खरीदने के लिए कुछ महीने पहले ही दिल्ली आए थे. यहां से कार खरीदने के बाद ही उस कार में बम को सेट किया गया. जांच में पता चला है कि आमिर ने इस पूरी साजिश को कथित आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी के साथ मिलकर अंजाम दिया.उमर पुलवामा का निवासी था और हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी में जनरल मेडिसिन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर था