दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ – Shabd Shakti News

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में लहराया भगवा ,वामपंथियों को तगड़ा झटका
नई दिल्लीः दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के नतीजे आ गए हैं. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने डूसू छात्र संघ के चार पदों में से तीन पदों पर जीत हासिल की है. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जॉइंट सेक्रेटरी पद पर एबीवीपी ने जीत का परचम लहरा दिया है. वहीं सेक्रेटरी पद एनएसयूआई ने जीत लिया है. अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के अक्षित दहिया जीते हैं और उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप तंवर ने कब्जा किया है. इसके अलावा जॉइंट सेक्रेटरी के चुनाव में शिवांगी खरवाल ने सबसे ज्यादा मतों से जीत हासिल की है. डूसू के छात्र संघ के चुनाव में सेक्रेटरी के पद पर एनएसयूआई के उम्मीदवार आशीष लांबा जीते हैं.

डूसू के चुनावी नतीजे के फाइनल आंकड़ों को देखें तो अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के अक्षित दहिया ने 29685 वोटों से जीत हासिल की जबकि दूसरे स्थान पर रही एनएसयूआई की चेतना त्यागी को 10646 वोट मिले. वहीं उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के प्रदीप तंवर को 19858 वोट मिले और दूसरे स्थान पर एनएसयूआई के अंकित भारती रहे जिन्हें 7284 वोट मिले.

सेक्रेटरी के पद पर एनएसयूआई के आशीष लांबा ने 20934 वोटों के साथ जीत हासिल की और दूसरे स्थान पर एबीवीपी के योगित राठी रहे जिन्हें 18881 वोट मिले. इसके अलावा जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर भी एबीवीपी ने कब्जा किया और शिवांगी खरवाल ने 17234 वोटों के साथ ये पद जीता. वहीं एनएसयूआई के अभिषेक छपराना को 14320 वोट मिले.