धमकी – Shabd Shakti News

घूंघट पर बवाल करणी सेना ने जावेद अख्तर को दी घर में घुसकर मारने की धमकी
भोपाल।मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के बुर्का और घूंघट प्रतिबंध वाले बयान के बाद सियासी बवाल मच गया है।राजनैतिक दलों के बाद अब करणी सेना ने इस बयान पर आपत्ति जताई है। साथ ही जावेद को धमकी देते हुए कहा है कि अगर उन्होंने तीन दिन  के अंदर माफी नहीं मांगी तो घर में घुसकर मारेंगे।इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल गुरूवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में जावेद कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में पहुंचे थे। जहां मीडिया से बातचीत करने के दौरान कहा था कि देश में बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगने से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन केंद्र सरकार राजस्थान में लोकसभा सीटों के लिए 6 मई को होने वाले मतदान से पहले घूंघट प्रथा पर भी प्रतिबंध लगाए, उनके इस बयान के आने के बाद राजनैतिक गलियारो में हड़कंप मच गया था। वही बढ़ते विवाद को देखते हुए  उन्होंने अपने बयान से यू-टर्न ले लिया था और शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा कि  ‘कुछ लोगो ने मेरे बयान को बिगाड़ने का प्रयास किया है, मैंने कहा था कि हो सकता है श्रीलंका में सुरक्षा के लिहाज से इसे बैन किया गया हो पर वास्तव में ये महिलासशक्तिकरण के लिए जरूरी है। चेहरा का ढकना बंद होना चाहिए चाहे वो बुर्का हो या घुंघट’ ।

लेकिन अब इस बयान के बाद करणी सेना नाराज हो गई है।महाराष्ट्र करणी सेना के प्रमुख जीवन सिंह सोलंकी ने एक वीडियो जारी किया है और धमकी दी है।  45 सेकंड के वीडियो में सोलंकी ने कहा कि जावेद को अपनी मर्यादा समझनी चाहिए। राजस्थान जैसे राज्य की संस्कृति पर उंगली ना उठाएं या तो जावेद अख्तर तीन दिन के अंदर इस बयान पर माफी मांग लें या फिर करणी सेना का विरोध सहने के लिए तैयार हो जाएं। करणी सेना ऐसे लोगों को जवाब देना अच्छी तरह से जानती है। भंसाली साहेब से पूछ लेना, करणी सेना किस तरह से जवाब देती है। अगर राजस्थान की संस्कृति पर किसी ने उंगली उठाई तो करणी सेना उसकी आंख बाहर निकाल लेने की हिम्मत रखती है। अगर जावेद अख्तर ने तीन दिन के अंदर माफी नहीं मांगी तो घर में घुसकर मारेंगे।

केपी सिंह को मंत्री न बनाए जाने पर बढ़ा विवाद समर्थक ने सिंधिया को दी धमकी
सीएम कमलनाथ ने पिछोर विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केपी सिंह को अपनी कैबिनेट में जगह नहीं दी। केपी सिंह समर्थकों ने मानना है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के कारण केपी सिंह को मंत्री पद नहीं मिला। केपी सिंह समर्थकों ने पहले तो हंगामा किया। अब एक केपी सिंह समर्थक ने सांसद सिंधिया को खुली धमकी दी है।

फेसबुक पर केपी सिंह समर्थक Arnav Pratap Singh Chauhan ने लिखा है कि ‘करारखेड़ा पिछोर के रहने वाले अरनव प्रताप सिंह चौहान विधायक केपी सिंह के नजदीकी लोगों में से है। सूत्रों का कहना है कि वो रिश्तेदारी में आता है। अरनव प्रताप सिंह चौहान की फोटो लाइब्रेरी से प्रतीत होता है कि वो केपी सिंह से मिल चुका है एवं उनका रिश्ता केवल राजनीतिक नहीं है। ‘, अर्नब ने यह भी लिखा है ‘महाराज हो कौन हो’। प्रोफाइल के अनुसार अर्नब प्रताप सिंह चौहान इन दिनों इंदौर मेें है। वो शिवपुरी पब्लिक स्कूल का छात्र था। Christian Eminent College,Indore से उसने ग्रेजुएशन किया और इन दिनों चाइन की मोबाइल कंपनी vivo Smart Phone India में काम करता है।

करारखेड़ा पिछोर के रहने वाले अरनव प्रताप सिंह चौहान विधायक केपी सिंह के नजदीकी लोगों में से है। सूत्रों का कहना है कि वो रिश्तेदारी में आता है। अरनव प्रताप सिंह चौहान की फोटो लाइब्रेरी से प्रतीत होता है कि वो केपी सिंह से मिल चुका है एवं उनका रिश्ता केवल राजनीतिक नहीं है।

बेटी से भद्दे मजाक पर भड़के विनोद दुआ अक्षय को दी धमकी
जाने-माने पत्रकार विनोद दुआ बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार से उस वक्त नाराज हो गए, जब उन्होंने उनकी बेटी और मशहूर कॉमेडियन मल्लिका दुआ के साथ एक मजाक किया। अक्षय की इस हरकत से विनोद दुआ इतने नाराज हुए कि खुलेआम सोशल मीडिया पर उन्हें धमकी देते हुए ये बात लिख डाली कि वो उनकी अक्ल ठिकाने लगा देंगे। आप उनके पोस्ट्स यहां देख सकते हैं।

क्या है मामला…

दरअसल, अक्षय और मल्लिका स्टार प्लस के शो ‘द ग्रैट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ को साथ में जज कर रहे हैं। शो के दौरान, एक कंटेस्टेन्ट को सेलेक्ट करने पर घंटी बजाई जाती है। मल्लिका जब घंटी बजाने पहुंची तो अक्षय ने मल्लिका को पकड़कर खींचते हुए कहा कि आप घंटी बजाओ, मैं आपको बजाता हूं।

बस फिर क्या था मल्लिका को अक्षय का इस तरह के शब्द इस्तेमाल करना अच्छा नहीं लगा। जिसके बाद उन्होंने ये क्लिप अपने सोशल नेटवर्क पर डाल कर पूछा कि क्या आप लोगों को ये मज़ेदार लगा? मल्लिका की इसी पोस्ट पर उनके पापा विनोद दुआ ने दोनों वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मेरी बेटी के साथ ऐसा बर्ताव करने के लिए मैं अक्षय को नहीं छोड़ूंगा।