नरेंद्र तोमर – Shabd Shakti News

मोदी के समर्थन में टी शर्ट पहनकर यूं सड़कों पर उतर आए सूरत के सारे चौकीदार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए ‘मैं भी चौकीदार’ का नया नारा दे दिया है. प्रधानमंत्री के इस नए नारे को देश भर में बीजेपी नेताओं ने हाथों हाथ तो लिया वहीं दूसरी तरफ सूरत के चौकीदार भी पीएम मोदी के समर्थन में टी-शर्ट पहनकर उतर आए हैं.

सूरत शहर में जगह-जगह पर सिक्योरिटी गार्ड्स शनिवार को अपनी असली वर्दी छोड़कर टी-शर्ट पहने नज़र आए. सिक्योरिटी गार्ड्स ने जो टी-शर्ट पहनी उस पर पीएम मोदी का नारा, मैं भी चौकीदार (Main Bhi Chowkidar) लिखा था. दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल डील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए लगातार अपने भाषणों में ‘चौकीदार चोर है’ बोलकर पीएम मोदी पर हमला करते रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मैं भी चौकीदार’ बोलकर राहुल गांधी को जवाब दे दिया है.

केन्द्रीय मंत्री तोमर ने देश के पहले खनिज संग्रहालय का किया शिलान्यास
CGHS सेवाओं का भी शुभारंभ, 50 हजार केन्द्रीय कर्मचारी होंगे लाभान्वित.एस्ट्रोटर्फ का भी शिलान्यास.

ग्वालियर, 9 मार्च./सांसद एवं केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री  नरेन्द्र सिंह तोमर ने आज ग्वालियर के चेंबर आफ कामर्स में देश के पहले खनिज संग्रहालय का  शिलान्यास,  CGHS सेवाओं का शुभारंभ  तथा अंचल में खेलों को प्रोत्साहन की दृष्टि से एस्ट्रोटर्फ का शिलान्यास किया.

नरेंद्र सिंह तोमर ने खनन संग्रहालय (Geo Science Musium) का शिलान्यास करते हुए कहा कि भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग का गठन 1851 में किया गया था, अपनी 168 वर्षों की गौरवशाली यात्रा के दौरान इस विभाग ने भारतीय उप महाद्वीप में पाए जाने वाले विभिन्न खनिजों, चट्टानों, उल्कापिंडों, जीवाश्मों आदि के नमूनों को संग्रहित कर संरक्षित किया है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य अपनी समृद्ध भू वैज्ञानिक परिवेश, विशाल खनिज भंडारों व वृहद जीवाश्म जिसमें करोड़ों वर्ष पुराने डायनोसोर व लगभग 500 वर्ष पुराने मानव जीवाश्म शामिल हैं, के लिए पूरे भारत तथा विश्व में जाना जाता है। देश की एक मात्र हीरा उत्पादन की खान भी मध्यप्रदेश के पन्ना में ही पायी जाती है। इस कारण से भी ग्वालियर को उक्त संग्रहालय के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा कि मुझे आप सबको बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि अभी हाल ही में छतरपुर में एक खदान से प्राप्त हीरे को भी इसी संग्रहालय में रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि उक्त प्रयोजन हेतु नगर निगम ग्वालियर ने महती भूमिका अदा करते हुए महाराज बाड़े पर भवन उपलब्ध कराया है। इस म्यूजियम के निर्माण पर 35 करोड़ की लागत आएगी, जिसका रखरखाव भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने कि मध्यप्रदेश के सागर, ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, इंदौर, रीवा आदि विश्वविद्यालय में भू विज्ञान की स्नातकोत्तर  विषय की कक्षायें है, लेकिन आज भी इन विश्वविद्यालयों में जीवाश्मों पर शोध करने के लिए प्रदेश के बाहर जाना पड़ता है। इस म्यूजियम में संग्रहित जीवाश्म शोध के लिए उपलब्ध रहेंगे। आरम्भ में भू विज्ञानं सर्वेक्षण के महानिदेशक श्री हेमराज सुर्यवंशी ने खनन मंत्री श्री तोमर का पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनन्दन किया।

CGHS सेवाओं का शुभारंभ

केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह  तोमर ने आज चेंबर आफ कार्मस में भारत सरकार के विभिन्न विभागों में कार्यरत/सेवानिवृत्त 50 हजार शासकीय सेवकों के उपचार के लिये  CGHS वेलनेस सेंटर का किया शुभारंभ किया.

अभी तक मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर एवं जबलपुर में केन्द्र सरकार सरकार स्वास्थ्य योजनान्तर्गत वैलनेस सेंटर खोले गये हैं. ग्वालियर में निवासरत पेंशनर्स एवं उनके परिवार के आश्रित सदस्यों को वृद्धावस्था एवं शारीरिक अशक्तता के कारण भोपाल, इंदौर एवं जबलपुर में संचालित वैलनेस सेंटर जाना पड़ता था, जो कि अब नहीं जाना पड़ेगा.

CGHS वेलनेस सेंटर केन्द्रीय कर्मचारियों के थाटीपुर स्थित आवासक्षेत्र शास्त्री नगर में स्थापित किया गया है.इस अवसर पर CGHS के अपर निदेशक मंजुल कुमारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी तथा केंद्रीय सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री. वी.के. गोयल, महाचिव श्री विनोद सूरी  आदि उपस्थित थे.

*इन विभागों के कार्यरत/सेवानिवृत्त शासकीय सेवक होंगे लाभान्वित.*

भारत सरकार के महालेखाकार, दूरसंचार, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन, डाक, इंडियन एयर लाईंस, उत्तर मध्य रेलवे, केन्द्रीय नारकोटिक्स, आयकर, सेंट्रल एक्सरसाइज, क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय, एल एन आई पी ई, आई आई टी एम, पुरातत्व,केन्द्रीय सामान्य भविष्य कार्यालय, बी एस एफ,सी आर पी एफ, एयरफोर्स, भारतीय सेना, भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास, केन्द्रीय आलू फार्म, केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, नेशनल सैंपल सर्वे, राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण तथा मुरार छावनी बोर्ड आदि.

एस्ट्रोटर्फ का शिलान्यास

श्री तोमर ने खेलों को प्रोत्साहन देने कि दृष्टि से केंद्र सरकार के रेल एवं खेल मंत्रालय के सहयोग से बनने वाले एस्ट्रोटर्फ का शिलान्यास करते हुए इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। ज्ञातव्य हो कि इस मैदान पर पिछले दिनों राष्ट्रीय स्तर कि हॉकी प्रतियोगिता नहीं हो पाई थी, जिसे LNIPE के मैदान पर कराना पड़ा था। इस एस्ट्रोटर्फ हेतु रेल एवं खेल विभाग दोनों ने ढाई-ढाई करोड़ रूपये दिए हैं।

उपरोक्त तीनों आयोजनों में मुरैना सांसद  अनूप मिश्रा एवं महापौर  विवेक शेजवलकर भी उपस्थित थे।

एकबार पुनः कनकेश्वरी देवी की शरण में केंद्रीय मंत्री तोमर, कथा के मुख्य यजमान बन शीश पर भागवत रख नंगे पैर चलेंगे
भारत सरकार के मंत्री व ग्वालियर के सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर 23 जनवरी को श्री मद भागवत अपने शीश पर धारण कर नंगे पैर चलते दिखाई देंगे , वे प्रतिवर्ष की भांति एकबार पुनः अपने संसदीय क्षेत्र में विख्यात कथावाचक कनकेश्वरी देवी की भागवत कथा कराने जा रहे हैं श्री तोमर खुद इस कथा के मुख्य यजमान होंगे ।

तमाम राजनीतिक व्यस्तता के बावजूद श्री तोमर पिछले कई दिनों से इस भागवत कथा को भव्य रूप देने हेतु सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं

मां कनकेश्वरी देवी भक्ति योग वेदांत सेवा संघ ग्वालियर के महेश मुदगल, पूर्व साडा अध्यक्ष राकेश जादौन तथा मदन बाथम ने आज संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कनकेश्वरी देवी की भागवत कथा से पूर्व शुक्रवार को  कथा स्थल छत्री मैदान पर दोपहर 1 बजे ददरूआ सरकार श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री रामदास महाराज की उपस्थिति में भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न होगा।

भागवत कथा 23 जनवरी से प्रारंभ होगी कथा प्रारंभ होने से पूर्व प्रातः 11 बजे से महाराज बाड़ा स्थित श्री हनुमान मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकलेगी । इसमें कथा के मुख्य यजमान केंद्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर शामिल रहेंगे।

भागवत कथा 23 जनवरी से 29 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 12.30 बजे से 4.30 बजे तक होगी

बीमारी के बाद लौटते ही तोमर ने शुरू किया महाजनसंपर्क अभियान
पास आते विधानसभा चुनाव में अपने गृह जिले में  पार्टी को बड़ी जीत दिलाने की चिंता आज केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को ग्वालियर खींच लाई , वे बीमारी के चलते कुछ दिनों एम्स में स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद आज दोपहर बाद अपने संसदीय क्षेत्र ग्वालियर पहुंचे उनके साथ पार्टी उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे भी साथ थे। श्री तोमर ने यहां पहुंचने के बाद मंदिर में भगवान के दर्शन किए और पार्टी के चुनावी महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत की।

श्री तोमर ने 5 बजे अपने गृहनगर मुरार के श्री गिरराज जी महाराज के मंदिर पर पूजा-अर्चना कर भाजपा के “महा जनसंपर्क” अभियान का श्रीगणेश किया. महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत श्री तोमर जी ने भाजपा के लिये जनता से समर्थन मांगा. जनता ने पुष्पवर्षा कर अपना समर्थन व्यक्त किया. श्री तोमर  भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा मध्यप्रदेश के प्रभारी  विनय  सहस्त्र बुद्धे तथा स्थानीय मंत्री माया सिंह  के साथ ब्राह्मण समाज के वरिष्ठतम नेता  आनंद  दीक्षित के घासमंडी मुरार स्थित आवास पर मिलने गये. इस महाजनसंपर्क अभियान में एम आई सी सदस्य  धर्मेंद्र राणा तथा भाजपा नेता  अशोक जैन, मंडल अध्यक्ष  राम प्रकाश परमार आदि विशेष रुप से उपस्थित रहे.

मोदी के विश्व के शीर्ष तीन लोकप्रिय शासनाध्यक्षों में से एक चुने जाने पर तोमर ने व्यक्त की प्रशंसा
केन्द्रीय पंचायतीराज, ग्रामीण विकास एवं खनन मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षण एजेंसी *’गैलप इंटरनेशनल’* के सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व के शीर्ष तीन लोकप्रिय शासनाध्यक्षों में से एक मानने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व में भारत को सशक्त वैश्विक पहचान मिल रही है। यह देशवासियों के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।

श्री तोमर ने कहा है कि यह सयोंग ही है कि कल बुधवार को विश्व बैंक ने ग्लोबल इकनोमिक्स प्रास्पेक्ट में विश्व बैंक ने मान लिया है कि भारत में आर्थिक सुधार की दिशा में उठाए गये कदमों की बदौलत भारत में अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले ज्यादा तेजी से बढ़ने की क्षमता है. बैंक ने अनुमान लगाया है कि 2018 में भारत की विकास दर 7.3% रहेगी, जब कि इसके दो साल बाद तक वह 7.5% की रफ्तार पकड़ेगी तथा भारत अपने पड़ोसी देश चीन को काफी पीछे छोड़ देगा.

उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जी एस टी जैसे आर्थिक सुधारों के कारण भारत में विकास की संभावनाओं को पंख लग गये है.यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों का ही परिणाम है कि अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी *’मूडीज’* ने 13 साल बाद 12 नवंबर 2017 को भारत की रेटिंग *’बीएए3’* से बढ़कर *’बीएए2’* कर दी है, जिससे निवेश और रोजगार बढ़ेगा.

श्री तोमर ने कहा कि मूडीज ने 2017-18 में ग्रोथ रेट 6.7 व 2018-19 में 7.5 रहने की संभावना जताई है. *’बीएए2’* रेटिंग का मतलब ये हुआ कि भारत में निवेश का जोखिम कम है.

उन्होने कहा कि रेटिंग एजेंसी मूडीज, अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षण एजेंसी “गैलप इंटरनेशनल” तथा विश्व बैंक ने भी मान लिया है कि मोदी सरकार ने आर्थिक स्थिति सुधारने की दिशा में अब तक जो उपाय किये हैं, उनसे बिजनेस का वातावरण सुधारने, निवेश बढ़ाने और अंततः मजबूत और टिकाऊ विकास में मदद मिलेगी.

नरेंद्र तोमर अपने संसदीय क्षेत्र में शनिवार को करेंगे कई कार्यक्रमों में शिरकत
केन्द्रीय ग्रामीण, पंचायतीराज एवं खनन मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर आज देर रात ग्वालियर आकर कल शनिवार, 28 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे डबरा के लिए प्रस्थान करेंगे.

श्री तोमर प्रात: 11 बजे सामूदायिक भवन डबरा में कृषक संगोष्ठी व तकनीकी प्रशिक्षण शिविर, 1.30 बजे उत्कृष्ट विद्यालय भितरवार में कृषक संगोष्ठी व तकनीकी प्रशिक्षण शिविर, 2.30 बजे भितरवार में सांसद निधि से निर्मित अभिभाषक संघ कक्ष का लोकापर्ण, 3.30बजे ग्राम झारौली में कृषक चौपाल, 4.30बजे, ओमशिव फूड प्रोडक्ट्स का शुभारंभ, सांय 6.30बजे सेवानगर पार्क ग्वालियर में ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के दीपावली मिलन समारोह, 7.15बजे नारायण वृद्धाश्रम लक्ष्मीगंज लश्कर स्थित बालिका महिला प्रशिक्षण केन्द्र का भूमि पूजन करने के बाद रात्रि 8 बजे बारादरी चौराहा मुरार में भाजयुमो द्धारा आयोजित ‘एक शाम शहीदों के नाम’* कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करेंगे तथा 8.30 बजे डी डी नगर स्थित महाराजा काम्पलेक्स में आयोजित कवि सम्मेलन में भाग लेंगे.