नरेन्द्र तोमर – Shabd Shakti News

मेरे दोस्त किस्सा ये क्या हो गया सुना है कि तू बेवफा हो गया
मध्यप्रदेश में जब भाजपा सत्ता में थी उस समय मुख्यमंत्री शिवराज और केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के बीच का याराना किसी से छुपा नहीं था, विधानसभा  चुनाव के समय भी इन दोनों  दोस्तों की चतुराई भरी चालों की चर्चा दिल्ली तक थीं। अब खबर यह आ रही है कि इन दो नेताओं के बीच दूरियां बढ़ने लगी है,इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण मंगलवार को देखने को मिला जब शिवपुरी तक आए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने नरेन्द्र सिंह से दूरी बनाए रखी और वहीं से वापस लौट गए।

उल्लेखनीय है कि नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र ग्वालियर में कनकेश्वरी दैवी की भागवत कथा का आयोजन किया गया इस कथा में पिछले एक सप्ताह के दौरान कई भाजपा व संघ से जुड़े नेता आते जाते रहे मंगलवार को इस भागवत कथा का समापन था । चूंकि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शिवपुरी व आसपास के इलाके में ही थे अतः कथा स्थल पर इस बात की उम्मीद थी कि वह अपने सबसे निकटतम मित्र द्वारा आयोजित इस कथा में अवश्य आएंगे लेकिन शिवराज सिंह चौहान नरेंद्र सिंह के यहां कथा में नहीं आए और शिवपुरी से ही वापस लौट गए।

इस घटनाक्रम को भाजपा में शिवराज और नरेंद्र सिंह के बीच बढ़ती राजनीतिक दूरी से जोड़कर देखा जा रहा है कथा स्थल पर भाजपा के तमाम नेताओं के बीच दबी जुबान इसपर चर्चा चलती रही हालांकि इसपर खुलकर कोई भी बोलने को तैयार नहीं हुआ।

यहां बताना उपयुक्त होगा कि हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में नरेन्द्र सिंह के प्रभाव वाले ग्वालियर अंचल की 34 में से 26 सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। हारे हुए कई नेताओं ने इसमें से तमाम सीटों पर हार के लिए नरेन्द्र सिंह को सीधे जिम्मेदार ठहराया था ,यहां तक आरोप लगाए गए कि इसी वजह से मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार जीती हुई बाजी हार गई बस इसी वजह से अब इन दोनों पुराने दोस्तों के बीच दूरियां बढ़ गई हैं।

अब बेहतर है एम्स में भर्ती तोमर का स्वास्थ्य , पुत्र देवेंद्र ने दी जानकारी
केंद्रीय मंत्री और ग्वालियर के सांसद नरेंद्र सिंह तोमर का स्वास्थ्य अब बेहतर बताया गया है , उन्हें आज घबराहट और बेचैनी की शिकायत के बाद  इलाज के लिए एम्स ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच और प्राथमिक चिकित्सा के लिए श्री तोमर को भर्ती कर लिया।

जानकारी के मुताबिक वे वायरल से पीढित हैं जिसके चलते उन्हें परेशानी हुई। देर शाम श्री तोमर के पुत्र देवेन्द्र प्रताप सिंह ने शोशल मिडिया पर जानकारी देते हुए लिखा कि पिताजी का स्वास्थ्य सामान्य है घबराने की कोई बात नहीं है। डॉक्टर ने उन्हें वायरल इंफेक्शन बताया है। दो से तीन दिन के बाद वे फिर जनमानस के बीच होंगे।

उधर दिल्ली में बीजेपी के प्रतिनिधि-मण्डल के साथ चुनाव आयोग में निर्वाचन अधिकारी से मिलने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सीधे एम्स अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती तोमर से उनका हाल जाना। उन्होंने ट्वीट कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है।