नागरिकों से की अपील – Shabd Shakti News

डेंगू से रहें सावधान कलेक्टर ने नागरिकों से की अपील
बरसात के मौसम में डेंगू से बचाव हेतु नागरिक आवश्यक सावधानी बरतें,कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील

ग्वालियर24 जुलाई 2026/ बरसात के दौरान डेंगू से बचाव के लिये नागरिकों को आवश्यक सावधानियां बरतना चाहिए। थोड़ी सी सावधानी अपनाकर हम स्वयं, अपने परिवार और पूरे समाज को सुरक्षित रख सकते हैं। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिले के निवासियों से अपील की है कि बरसात के मौसम में मलेरिया एवं डेंगू की बीमारी से बचाव के लिये आवश्यक सावधानी अपनाएं। सावधानी ही बीमारियों से सुरक्षा का उपाय है।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिले के निवासियों से कहा है कि डेंगू की रोकथाम में प्रशासन का सहयोग करें। सभी नागरिक सतर्कता और सहभागिता अपनाएं। अपने घरों, दुकानों एवं आसपास के क्षेत्र में पानी जमा न होने दें। कूलर, गमले, टंकियां एवं अन्य जल पात्रों की नियमित सफाई करें तथा सप्ताह में एक दिन सभी जल पात्रों को खाली कर साफ करें। डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है। इसलिये स्वच्छता और सावधानी ही सबसे प्रभावी बचाव है।

कलेक्टर ने यह भी अपील की है कि पूरी बाजू के कपड़े पहनें। मच्छरदानी एवं मच्छररोधी उपाय अपनाएं। बुखार आने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जांच भी कराएं। जिला प्रशासन द्वारा डेंगू से बचाव के लिये सर्वे, फॉगिंग एवं जागरूकता अभियान में भी नागरिक सहयोग करें। डेंगू से बचाव हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। थोड़ी सी सावधानी अपनाकर स्वयं को, परिवार को और पूरे समाज को सुरक्षित रखा जा सकता है।