निरीक्षण – Shabd Shakti News

सिंधिया ने ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के लिए चयनित स्थल का किया निरीक्षण
कहा एशिया के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन ग्वालियर के लिए 24 कंपनियों ने 5,500 करोड़ रुपए के निवेश को दिया है प्रस्ताव

टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से 18,000 से अधिक रोजगार के अवसर होंगे सृजित

5,500 करोड़ रुपए के प्रस्तावित निवेश से ग्वालियर में दूरसंचार उपकरणों के विनिर्माण और औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति

ग्वालियर 20 सितम्बर 2026/ ग्वालियर अब देश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के एक बड़े केंद्र के रूप में उभरने जा रहा है। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को श्रीमंत माधवराव सिंधिया काउंटर मैग्नेट सिटी (साडा) में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन के लिए चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। ग्वालियर में स्थापित होने वाला यह एशिया का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन होगा। प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन में लगभग 5,500 करोड़ रुपए के निवेश के साथ करीब 18,000 रोजगार के अवसर सृजित होगा।

केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ दिल्ली और मुम्बई में औद्योगिक समिट के माध्यम से 24 कंपनियों द्वारा 5500 करोड़ रुपए के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में 3 लाख 50 हजार करोड़ रुपए के निवेश की प्रतिबद्धता सामने आई। जिससे लगभग 14 हजार रोजगार का सृजन होगा। वहीं मुम्बई में आयोजित कार्यक्रम में 2 हजार करोड़ के निवेश से लगभग 4 हजार रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि 24 कंपनियों द्वारा इन्वेस्टमेंट की सूची के परिणाम स्वरूप कंपनियों से भूमि आवंटन के समय ही आवेदन प्रक्रिया में शामिल होने को कहा गया है। 24 कंपनियों ने आवेदन प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली है।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि यह केवल “एक” औद्योगिक इकाई की स्थापना नहीं है, बल्कि ग्वालियर में टेलीकॉम क्षेत्र से जुड़ी 24-25 विनिर्माण इकाइयों का पूरा औद्योगिक इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम है। इन इकाइयों में टेलीकॉम उपकरण और विभिन्न कंपोनेंट्स का निर्माण किया जाएगा।

इस मौके पर प्रदेश सरकार के मंत्रिगण एवं केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, विधायक श्री मोहन सिंह राठौर, पूर्व मंत्री श्रीमती इमरती देवी, पूर्व मंत्री श्री ओपीएस भदौरिया, साडा अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष श्री हरीश मेवाफरोश, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, साडा सीईओ श्रीमती इशिका श्रीवास्तव सहित केन्द्र सरकार के अधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित थे।

केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि टेलीकॉम मॅन्युफैक्चरिंग जोन ग्वालियर में लाने में मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विशेष सहयोग रहा है। इसके लिये मुख्यमंत्री को धन्यवाद है। प्रदेश सरकार द्वारा टेलीकॉम उद्योगों के लिये आकर्षक प्रोत्साहन पैकेज तैयार किया गया है। जिससे उद्योगों के लिये भूमिलीज, बिजली, रोजगार और उत्पादन से जुड़े हुए प्रोत्साहन के साथ-साथ पर्यावरण, हरित विकास से प्रोत्साहन भी शामिल है। इसके साथ ही केन्द्र सरकार के दूर संचार विभाग की ओर से लगभग 500 करोड़ रुपए का कॉमन टेस्टिंग लैब पैकेज प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर की सबसे बड़ी ताकत उसकी कनेक्टिविटी एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर और कुशल मानव संसाधन हैं। ग्वालियर को दिल्ली और उत्तरप्रदेश के बड़े बाजारों से जोड़ने के लिये लगभग 120 किलोमीटर आगरा-ग्वालियर हाईस्पीड कोरीडोर विकसित किया जा रहा है। यह कनेक्टिविटी ग्वालियर को बड़े उद्योग और व्यापारिक केन्द्रों को और करीब लायेगी। ग्वालियर में पहले से ही देश के प्रमुख रेलमार्ग स्थित है, जिससे देश के विभिन्न स्थानों तक आवाजाही आसान होती है। ग्वालियर में आधुनिक एयरपोर्ट का निर्माण किया गया है।

केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि एशिया के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के रूप में ग्वालियर का चयन एक नए औद्योगिक अध्याय की ओर ले जाने वाला कदम है।

साडा में 170 एकड़ भूमि, पहले चरण में 90 एकड़ साडा और 70 एकड़ आईटी पार्क प्रस्तावित

टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के लिए साडा में लगभग 90 एकड़ और आईटी पार्क में लगभग 70 एकड़, यानी कुल 170 एकड़ भूमि को लेकर योजना तैयार की गई है।

श्री सिंधिया ने बताया कि निवेशकों की रुचि इतनी अधिक है कि वर्तमान में उपलब्ध भूमि की तुलना में आवेदन अधिक आ रहे हैं। ऐसे में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के पहले चरण के विस्तार के लिए अतिरिक्त भूमि की पहचान की जाएगी और आवश्यकता के अनुसार भूमि आवंटन बढ़ाया जाएगा।

साडा की स्थापना स्वयं श्रीमंत माधवराव सिंधिया काउंटर मैग्नेट सिटी के रूप में ग्वालियर को दिल्ली के काउंटर मैगनेट सिटी के रूप में एक नए औद्योगिक केंद्र के तौर पर विकसित करने के उद्देश्य से की गई थी। अब उसी औद्योगिक दृष्टि को आगे बढ़ाते हुए ग्वालियर में एशिया का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन स्थापित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार ज्ञापित किया। इनके सार्थक प्रयासों से विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग का कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष श्री हरीश मेवाफरोश ने किया।

दिव्यांगजन आयुक्त ने किया केंद्रीय जेल का निरीक्षण
हर महीने लगेगा दिव्यांग परीक्षण कैम्प,बंदियों के यूडीआईडी कार्ड बनाने के निर्देश

ग्वालियर 19 अप्रैल 2026/केंद्रीय जेल में बन्द  दिव्यांग बंदियों के पास बड़ी संख्या में यूडीआईडी कार्ड (दिव्यांगता प्रमाण पत्र) नही हैं।सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और जेल प्रशासन मिलकर ग्वालियर केंद्रीय जेल को दिव्यांगजनों के लिए सुगम्य जेल बनाने के लिए काम करेंगे।मप्र के दिव्यांगजन आयुक्त डॉ अजय खेमरिया ने आज जेल निरीक्षण के बाद यह बात कही।

केंद्रीय जेल में आज दिव्यांगजन परीक्षण शिविर भी लगाया गया। इस अवसर पर आयुक्त ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र ग्वालियर की टीम को निर्देश दिए कि जेल प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर प्रति माह दिव्यांग परीक्षण शिविर आयोजित किया जाए।जेल अधीक्षक विदित सिरवेया ने बताया कि वर्तमान में  05 महिलाओं समेत 132 दिव्यांग बंदी जेल में बंद है जिनके लिए दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत सुविधाएँ उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

आयुक्त डॉ खेमरिया ने बंदियों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल के निर्देश पर प्रदेश भर की जेलों को दिव्यांग फ्रेंडली बनाया जा रहा है।

जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के आशीष शर्मा ने  बंदियों को दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के विविध प्रावधानों की जानकारी प्रदान की।आयुक्त ने जेल के विभिन्न बैरकों,अस्पताल,टॉयलेट ब्लाक,भोजनशाला आदि स्थलों का सुगम्यता की दृष्टि से अवलोकन कर रैम्प बनाने हेतु पृथक से प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी अधीक्षक को दिए।

केन्द्रीय मत्री तोमर ने ग्वालियर में अनेक निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया
ग्वालियर में मोतीमहल में स्मार्ट सिटी का कमाण्ड कंट्रोल रूम एवं ऑफिस स्थापित करने पर सैद्धांतिक सहमति बनी है। मोतीमहल परिसर में स्थित पशुपालन विभाग के हॉल को कमाण्ड कंट्रोल रूम के लिहाज से उपयुक्त पाया गया है।ग्वालियर के साांसद  व  केन्द्रीय पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को इसका जायजा लिया। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त श्री विनोद शर्मा व स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री महिप तेजस्वी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उनके साथ थे।

केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने स्वदेश दर्शन योजना एवं हैरीटेज सर्किट सहित शहर में चल रहे अन्य विकास कार्यों का भी इस दौरान जायाजा लिया। उन्होंने खासकर बैजाताल, फूलबाग बारादरी व वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की समाधि, ग्वालियर दुर्ग पर लाईट एण्ड साउण्ड कार्यक्रम स्थल, प्रवेश द्वार से पहले निर्माणाधीन पार्किंग व लैण्ड स्केपिंग, किला स्थित जहाँगीर महल में प्रस्तावित हैरीटेज होटल का प्लान तथा रोप-वे स्थल तथा बाड़ा पहुँचकर विक्टोरिया मार्केट का निरीक्षण किया। उन्होंने इन कामों में तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। श्री तोमर ने इससे पहले राजा मानसिंह तोमर चौराहा, निर्माणाधीन पड़ाव आरओबी इत्यादि कार्य भी देखे।

इन कार्यों के निरीक्षण के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ और युद्ध स्तर पर पूर्ण करें। उन्होंने हैरीटेज सर्किट के तहत हो रहे कामों के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि ये सभी कार्य शहर के पर्यटन को बढ़ावा देंगे। इसलिये इन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

श्री तोमर ने किले मार्ग पर स्थित चेकपोस्ट के समीप पार्क विकसित करने और रोप-वे निर्माण का काम जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश संबंधित एजेन्सी को दिए। इस मौके पर बताया गया कि स्वदेश दर्शन एवं हैरीटेज सर्किट विकास योजना के तहत 6 करोड़ की लागत से बैजाताल, डेढ़ करोड़ की लागत से रानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल, 2 करोड़ की लागत से इटालियन गार्डन और लगभग एक करोड़ की लागत से फूलबाग बारादरी का जीर्णोद्धार एवं सुसज्जित करने संबंधी कार्य किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेतागण शरद गौतम, अशोक जादौन व अशोक जैन सहित अन्य आधिकारीगण भी मौजूद थे।