निर्मला सीतारमण – Shabd Shakti News

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने की शिवराज सरकार के कार्यों की जमकर तारीफ
भारत सरकार की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपने मध्यप्रदेश के चुनावी दौरे के दौरान ग्वालियर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में शिवराज सरकार की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने चौतरफा तरक्की की है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल के समय मध्यप्रदेश की गणना बीमारू राज्य में थी विकास कार्य अवरुद्ध थे । उन्होंने कहा कि शिवराज कार्यकाल में प्रदेश ने आर्थिक व कृषि क्षेत्र में रिकार्ड तरक्की की है। इतना ही नहीं सामाजिक कल्याण के लिए भी शिवराज सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं ने प्रदेशवासियों के सामाजिक जीवन को बदला है।

रक्षामंत्री ने सुकन्या समृद्धि, लाड़ली लक्ष्मी ,संबल योजनाओं की तारीफ करते हुए कहा कि इन्हें देशभर में सरहाना मिली है।

निर्मला सीतारमण ने रफेल विमान मामले से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि इस बारे में पूर्व में ही सरकार ने सारे सवालों के जवाब दे दिए हैं। कृषि क्षेत्र में किसानों की दशा दिशा सुधारने के कांग्रेसी दावे पर रक्षामंत्री ने कहा कि बड़े बड़े दावे करने वाली कांग्रेस जब सत्तारूढ़ थी तब उसने किसानों के लिए क्या किया पूरा देश जानता है। सीतारमण ने कहा कि  मध्यप्रदेश के विकास के लिए केंद्र सरकार ने लगातार सहयोग दिया है और आगे भी जारी रखेंगे। चर्चा के दौरान ग्वालियर के महापौर विवेक शेजवलकर, जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा,मीडिया प्रभारी शलभमणि त्रिपाठी, पवन सेन आदि उपस्थित थे।