नोटबन्दी – Shabd Shakti News

गुजरात में नोटबन्दी का विरोध करने पहुंचे राहुल की सभा में लगे मोदी मोदी के नारे
नोटबंदी की पहली सालगिरह के मौके पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी व्यापारियों का हाल जानने गुजरात के सूरत पहुंचे. राहुल ने यहां व्यापारियों से मुलाकात की और नोटबंदी तथा जीएसटी को लेकर उनकी शिकायतें सुनीं. लेकिन उन्हें तब असहज स्थ‍िति का सामना करना पड़ा, जब न्यू टेक्सटाइल मार्केट में कुछ लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए. इससे कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं में हाथापाई तक की नौबत आ गई.

राहुल गांधी ने सूरत में एम्ब्रॉयडरी वर्कर्स से भी मुलाकात की. इस मुलाकात के बारे में एक एम्ब्रॉयडरी वर्कर हितेशा खान ने बताया, ‘राहुल ने उनकी समस्याओं के बारे में पूछा और उनके साथ एम्ब्रॉयडरी पर भी हाथ आजमाया. हमें उनसे मिलकर काफी खुश हुए. वह काफी जमीन के आदमी हैं. जीएसटी से हमारी आमदनी पर काफी चोट पड़ा है.’

हीरा तराशने के सीखे गुर

राहुल सूरत के प्रसिद्ध हीरा कारोबार के केंद्र पर भी पहुंचे और उन्होंने हीरा व्यापारियों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान उन्होंने वर्कर्स से हीरा तराशने के गुर भी सीखे. नोटबंदी से हीरा व्यापारियों को भी काफी दिक्कतें हुई हैं.

नोटबंदी के विरोध में जुलूस

राहुल गांधी सूरत के विभिन्न मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का दौरा कर रहे हैं. उन्होंने कपड़ा, एम्ब्रॉयडरी, डाइंग आदि यूनिट्स का दौरा किया और वहां वर्कर्स से मिले. राहुल सूरत के दिन भर के दौरे पर हैं. वह शाम को नोटबंदी की पहली वर्षगांठ पर सूरत में आयोजित कैंडल लाइट जुलूस में भी शामिल होंगे.

सूरत पहुंचने पर मीडिया से बातचीत में राहुल ने कहा कि जीएसटी के पांच स्लैब काम नहीं कर सकते. उन्होंने कहा, ‘हमने टैक्स की अधिकतम सीमा 18% पर रखने की मांग की थी, लेकिन हमारी बात नहीं सुनी गई. हमारा प्वाइंट बेहद सामान्य है, जीएसटी में सुधार की जरूरत है. सूरत में राहुल गांधी ने सड़क किनारे एक गुमटी पर रुक कर चाय भी पी.

कपड़ा कारोबार के लिए मशहूर सूरत में राहुल गाधी ने डाई कारखाने में कारीगरों के साथ भी वक्त बिताया और नोटबंदी के कारण उन्हें हुईं दिक्कतें सुनी. उन्होंने कहा कि कभी सूरत चीन को टक्कर दे रहा था, लेकिन नोटबंदी और जीएसटी ने सूरत की कमर तोड़ दी. उन्होंने कहा, ‘एक साल पहले नोटबंदी ने देश के गरीब किसानों, छोटे-मंझोले व्यापारियों पर हमला कर दिया.’

राहुल गांधी ने बुधवार सुबह ही नोटबंदी की सालगिरह पर मोदी सरकार पर हमला बोला. राहुल ने नोटबन्दी को     एक त्रासदी बताया और ट्वीट किया. ‘नोटबंदी एक त्रासदी है. हम उन लाखों ईमानदार भारतीयों के साथ हैं, जिनका जीवन और जीविका पीएम के विचारहीन कदम से बर्बाद हो गया.’

शायराना वार

इसके साथ ही उन्होंने नोटबंदी के दौरान वायरल हुए एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, ‘एक आंसू भी हुकूमत के लिए खतरा है, तुमने देखा नहीं आंखों का समंदर होना.’

नोटबन्दी की बरसी पर देशभर में गर्माई राजनीति
नोटबंदी की पहली सालगिरह को लेकर देशभर में सियासत तेज हो गई है। सालगिरह की पूर्व संध्या पर जहां  सरकार के मंत्रियों ने कांग्रेस पर निशाना साधा तो वहीं कांग्रेस ने अाज काला दिवस मनाने के तौर पर प्देशभर में प्रदर्शन की घोषणा की । कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी इसे धोखा दिवस के तौर पर मनाने की तैयारी में हैं। जबकि सत्तारूढ़ भाजपा इसे काला धन के खिलाफ दिवस मनाने जा रही है। सरकार के मंत्रियों का कहना है कि नोटबंदी उन लोगों के लिए काला दिवस है जिनकी काली कमाई के पैसे सफेद नहीं हो पाए। मंत्रियों ने इसे मोदी सरकार का एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है।

सरकार बताएगी एक साल में नोटबंदी से हुए फायदे

प्रधानमंत्री मोदी के नोटबंदी के फैसले से एक साल में हुए फायदे की जानकारी बुधवार को हरियाणा सरकार की ओर से दी जाएगी। इसके लिए चंडीगढ़ में एक खास मीटिंग रखी गई है जिसमें इनकम टैक्स विभाग के अफसरों के अलावा हरियाणा के वरिष्ठ अफसर मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस प्रदेशभर में मनाएगी काला दिवस : तंवर

नोटबंदी के खिलाफ हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर की अगुवाई में प्रदेशभर में काला दिवस के तौर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। तंवर ने नोटबंदी को अर्थव्यवस्था के लिए धोखा बताते हुए कहा कि इस एक साल में लाखों लोगों का रोजगार छिन गया तो वहीं अर्थव्यवस्था का दीवाला पिट गया। तंवर ने कहा कि वह खुद यमुनानगर में प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।

काला धन गंवाने वाले ही मनाएंगे काला दिवस : विज

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि 8 नवम्बर को केवल वही पार्टिया काला दिवस मनाएंगी, जिनका काला धन बोरियों में बंद पड़ा रह गया है और वे उसको बदलवा भी नहीं सके। नोटबंदी से देश में न केवल लैश-कैश को बढ़ावा मिला है, बल्कि इनकम टैक्स भरने वालों की संख्या में भी बढ़ौतरी हुई है।

धोखा दिवस के रूप में मनाएगी ‘आप’: जयहिंद

आम आदमी पार्टी हरियाणा के अध्यक्ष नवीन जयिंहद ने कहा कि नोटबंदी को प्रदेशभर में धोखा दिवस के तौर पर मनाया जाएगा और राज्य भर में मोदी और जेतली के पुतले फूंके जाएंगे। जयहिंद ने कहा कि नोटबंदी अब तक का सबसे बड़ा धोखा है और वह भाजपा से इस पर जवाब मांगेंगे।

नोटबंदी पी.एम. मोदी का ऐतिहासिक कदम : शर्मा

हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की क्षमता को दुनिया ने देखा है। मोदी की बदौलत ही नोटबंदी का ऐतिहासिक काम हो पाया है और इसी नेक काम का विरोध देश में पूरा विपक्ष कर रहा है, जिस पर उन्हें देश की जनता का खुलकर समर्थन प्राप्त हुआ है। शर्मा ने कहा कि नोटबंदी का विरोध करने वाले खुद अंदर से खुश हैं।