परीक्षा इंटर हाई स्कूल – Shabd Shakti News

नकल की कोशिश मत करना पकड़ लेगी तीसरी आँख और पुलिस मारेगी……
ग्वालियर 02 फरवरी 2026/ बोर्ड परीक्षाओं के संबंध में जिला प्रशासन हाई अलर्ट मोड में दिखाई दे रहा है जो परीक्षार्थी नक़ल करने के आदि हैं उनके लिए हर परीक्षा केन्द्र पर  सीसीटीव्ही कैमरे लगेंगे साथ ही पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती भी होगी जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीव्ही कैमरे लगाए जायेंगे। हर परीक्षा केन्द्र पर पुलिस बल तैनात रहेगा। अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर एक-चार का अतिरिक्त पुलिस गार्ड लगाया जायेगा। ज्ञात हो मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल के तहत हायर सेकेण्ड्री (12वी) की परीक्षायें 10 फरवरी से शुरू होंगीं। इसी तरह हाई स्कूल (10वी) की परीक्षा 13 फरवरी से शुरू होंगीं।

माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जो दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, उनका अक्षरश: पालन कर दसवीं व बारहवीं बोर्ड की परीक्षायें सम्पन्न कराएं। इस आशय के निर्देश कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी बैठक में दिए। उन्होंने जिले में परीक्षाओं को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिये जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सोजान सिंह रावत को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है।

सोमवार को जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में आयोजित हुई बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सोजान सिंह रावत, एडिशनल एसपी सुश्री विदिता डागर, एसडीएम श्री विनोद सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सहित परीक्षा में लगे हुए केन्द्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर श्रीमती चौहान ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा मंडल के दिशा-निर्देशानुसार केन्द्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष एवं कलेक्टर प्रतिनिधि व प्रेक्षकों की ड्यूटी रेंडम पद्धति से लगाई जायेगी। ड्यूटी में कोई परिवर्तन नहीं किया जायेगा। पुलिस थाने से कड़ी निगरानी के बीच प्रश्न-पत्र के बॉक्स संबंधित परीक्षा केन्द्र तक पहुँचाए जायेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा केन्द्र के 100 मीटर के दायरे में परीक्षार्थियों एवं परीक्षा कार्य में संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति का प्रवेश पूर्णत: वर्जित रहेगा।

ज्ञात हो मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल के तहत हायर सेकेण्ड्री (12वी) की परीक्षायें 10 फरवरी से शुरू होंगीं। इसी तरह हाई स्कूल (10वी) की परीक्षा 13 फरवरी से शुरू होंगीं।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों के तहत केन्द्र अध्यक्ष एवं कलेक्टर द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि प्रश्न-पत्र का बॉक्स प्राप्त करने के लिये संबंधित पुलिस थाने में हर हाल में प्रात: 6 बजे तक पहुँचना होगा। साथ ही कलेक्टर प्रतिनिधि पुलिस थाने में पहुँचने के बाद सेल्फी लेंगे और उसे निर्धारित एप पर अपलोड करना होगा। इसी तरह परीक्षा केन्द्र पर पहुँचकर सेल्फी अपलोड करना होगी।

कलेक्टर प्रतिनिधि को परीक्षा के प्रत्येक दिन केन्द्र पर अनिवार्यत: मौजूद रहना होगा। सभी पर्यवेक्षकों को परीक्षा के पहले दिन डेढ़ घंटा पहले और परीक्षा के शेष दिनों में एक घंटा पहले परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होना होगा। जिले में बोर्ड परीक्षाओं को सुव्यवस्थित एवं नकल रहित सम्पन्न कराने के लिये 14 निरीक्षण दल भी गठित किए गए हैं। इसके अलावा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी निरंतर परीक्षा केन्द्रों के भ्रमण पर रहेंगे।

परीक्षार्थियों को प्रात: 8 बजे तक पहुँचना होगा परीक्षा केन्द्र पर

बैठक में जानकारी दी गई कि बोर्ड परीक्षाओं में इस बार परीक्षार्थियों को प्रात: 8 बजे तक परीक्षा केन्द्र पर पहुँचना होगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सोजान सिंह रावत ने कहा कि इस साल की बोर्ड परीक्षाओं के लिये लागू किए गए नए नियमों की जानकारी सभी परीक्षार्थियों को अवश्य दी जाए। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा के दो घंटे होने के पहले परीक्षा केन्द्र से बाहर नहीं जाने दिया जायेगा। निरीक्षण दलों को परीक्षा केन्द्र छोड़ चुके छात्रों के प्रश्न-पत्रों एवं उत्तर पुस्तिका का अवलोकन कराना होगा।