परीक्षा – Shabd Shakti News

परीक्षा : केवल पारदर्शी पानी की बोतल को अनुमति जूते मौजे मोबाइल पर रहेगी रोक
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 24 मई को

ग्वालियर के 21 परीक्षा केन्द्रों पर 6652 अभ्यर्थी होंगे शामिल

ग्वालियर, 22 मई 2026/ संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), नई दिल्ली द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन 24 मई 2026 (रविवार) को किया जाएगा। ग्वालियर जिले के 21 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 6652 अभ्यर्थी इस परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी। प्रथम सत्र प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय सत्र दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक संचालित किया जाएगा। परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सभी 21 परीक्षा केन्द्रों पर जैमर लगाए गए हैं।

सुबह 8 बजे से मिलेगा प्रवेश, परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले प्रवेश बंद होगा

संयुक्त कलेक्टर श्री विनोद सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों को प्रातः 8 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पहले केन्द्र पर प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों से अपील है कि वे समय से पहले परीक्षा केन्द्र पर पहुंचें।

ये सामान ले जाना पूर्णतः वर्जित

अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल फोन, बैग तथा किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थियों का कोई भी सामान नहीं रखा जाएगा। परीक्षा कक्ष में जूते-मोजे पहनकर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। चप्पल इत्यादि पहनकर जा सकेंगे। साथ ही पारदर्शी पानी की बोतल अपने साथ ले जाने की अनुमति रहेगी।

कंट्रोल रूम स्थापित, सुबह 7 बजे से रहेगा कार्यशील

परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर कार्यालय ग्वालियर के कक्ष क्रमांक-113 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम 24 मई को प्रातः 7 बजे से परीक्षा समाप्ति तक निरंतर कार्यशील रहेगा। परीक्षा संबंधी किसी भी शिकायत या सुझाव के लिए कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 0751-2446214 अथवा श्री आर.आई. भगत, अधीक्षक कलेक्ट्रेट (मोबाइल: 94251-35143) से संपर्क किया जा सकता है।

परीक्षा के नोडल एवं प्रभारी अधिकारी संयुक्त कलेक्टर श्री विनोद सिंह नियुक्त किए गए हैं। संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली की ओर से सुश्री ज्योत्सना (सेक्शन ऑफिसर) एवं श्री सुरेन्द्र सिंह (सहायक सेक्शन ऑफिसर) को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

मोदी के लिए मिशन2019 के पहले अग्निपरीक्षा जैसे होंगे 8 उपचुनाव
देश में एक तरफ वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए तैयारी चल रही है, लेकिन उससे पहले भाजपा तथा विपक्षी दलों के लिए एक ऐसा दौर आ रहा है जो मुश्किल भरा हो सकता है। यह वह दौर होगा, जिसमें भाजपा के पास खोने को बहुत कुछ है, लेकिन विपक्ष के लिए पाने के लिए बहुत कुछ होगा। यह दौर है 8 लोकसभा सीटों पर उप चुनाव का।

इसमें खास बात यह है कि इन 8 सीटों में से 6 सीटों पर भाजपा पहले ही पावरफुल है। इन 8 सीटों पर उप चुनाव सभी दलों के लिए अहम है क्योंकि विपक्ष इन सीटों को लेकर अर्थव्यवस्था और नोटबंदी से संबंधित मुद्दे उठा सकता है और सत्तापक्ष अपने कार्यकाल का गुणगान कर सकता है। जिन लोकसभा सीटों पर चुनाव होना है वे बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब तथा पश्चिम बंगाल में पड़ते हैं। बेशक विभिन्न राज्य में इन चुनावों में एक ही लकीर पर चलना केंद्र सरकार के लिए मुश्किल हो सकता है, जिस कारण भाजपा के लिए ये काफी परेशानी भरे चुनाव हो सकते हैं।  कारण यह कि इस समय देश में अर्थव्यवस्था को लेकर जी.एस.टी. तथा सरकार की तरफ से की गई नोटबंदी कटघरे में हैं। इस समय में देश में काफी हद तक एक माहौल है जो केंद्र की सरकार की नीतियों के खिलाफ है जिसे कैश करने का काम विपक्ष कर सकता है।

खासकर अर्थव्यवस्था को लेकर भाजपा को नोटबंदी तथा अर्थव्यवस्था के मामले में अपने आप को साबित करना होगा। विपक्षी दल जी.एस.टी. के मामले में भी सरकार को घेर रहे हैं तथा देश में मंदी के दौर पर व्यापारी व उद्योगपति भी सरकार से खुश नहीं हैं। इन 8 लोकसभा सीटों के चुनावों को मिनी लोकसभा चुनाव के तौर पर भी देखा जा रहा है। इनमें पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा सीट पर आज चुनाव होने जा रहा है जिसके परिणाम 15 अक्तूबर को आएंगे। भाजपा सांसद व अभिनेता विनोद खन्ना के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई थी जहां पर भाजपा ने स्वर्ण सलारिया को टिकट दिया है।

चुनाव आयोग से संबंधित सूत्रों का कहना है कि बाकी की 7 सीटों पर भी चुनावों के लिए तैयारी की जा रही है। जिन सीटों पर चुनाव होने हैं उनमें राजस्थान के अलवर व अजमेर, जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, बिहार के अररिया व वैस्ट बंगाल के उलूबेरिया शामिल हैं। इसके अतिरिक्त योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद उत्तर प्रदेश के गोरखपुर सीट तथा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या की फूलपुर सीट भी है। खास बात यह है कि भाजपा राजस्थान में सत्ता में है तथा यहां पर विधानसभा चुनाव अगले वर्ष होने हैं जबकि उत्तर प्रदेश में इसी वर्ष चुनाव हुए हैं तथा भाजपा को बहुमत मिला है।

जम्मू-कश्मीर में भाजपा पी.डी.पी. के साथ सत्ता में है जबकि पश्चिम बंगाल में भी चुनावी दंगल काफी मजबूत होने वाला है, क्योंकि यहां पर भी भाजपा सेंध लगाने की तैयारी कर रही है। यह चुनाव उप चुनावों के परिणाम राजनीतिक दलों के लिए काफी अहमियत रखते हैं। खासकर भाजपा के लिए यह करो या मरो वाली स्थिति है, क्योंकि इन चुनावों से ही 2019 का रास्ता साफ होगा। इन 8 लोकसभा सीटों के चुनाव परिणाम के आधार पर ही राजनीतिक दलों का भविष्य काफी हद तक तैयार होगा।