पश्चिम बंगाल – Shabd Shakti News

पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीख़ों का एलान शाम 4 बजे
नई दिल्ली 15 मार्च 2026/निर्वाचन आयोग रविवार को पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीख़ों का एलान करेगा.

इसके लिए शाम चार बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ़्रेंस आयोजित की गई है.

इन राज्यों में निर्वाचन आयोग की ओर से वोटर लिस्ट की स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न यानी एसआईआर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है.

पश्चिम बंगाल में एसआईआर की प्रक्रिया विवादित रही है. इसको लेकर निर्वाचन आयोग और राज्य सरकार के आमने-सामने रहे हैं.

एसआईआर से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में भी विचाराधीन है.

पश्चिम बंगाल में हिंसा पर EC सख्त, कल रात 10 बजे से चुनाव प्रचार पर रोक, गृह सचिव भी हटाए गए
पश्चिम बंगाल में कल बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में हुई हिंसा के बाद चुनाव आयोग सख्त हो गया है. आज चुनाव आयोग ने बड़ा एलान किया है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार एक दिन पहले यानी 24 घंटे पहले ही खत्म हो जाएगा. जो चुनाव प्रचार शुक्रवार को खत्म होना था वो कल रात 10 बजे से थम जाएगा. राज्य में किसी भी प्लेटफॉर्म पर चुनाव प्रचार से जुड़ी गतिविधि नहीं की जा सकेगी.

इसके अलावा चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के गृह सचिव को भी सेवा मुक्त कर दिया है. चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को गृह सचिव की जिम्मेदारी सौंपने का आदेश दिया है.

पश्चिम बंगाल में सातवें चरण के तहत 19 मई को 9 सीटों पर वोटिंग होनी है और इसके लिए प्रचार 17 मई को खत्म होना था लेकिन अब ईसी ने आदेश जारी कर पश्चिम बंगाल के नौ लोकसभा क्षेत्रों में बृहस्पतिवार की रात दस बजे से चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी है. नौ लोकसभा सीटों में दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, जाधवपुर, डायमंड हॉर्बर, दक्षिणी कोलकाता और उत्तरी कोलकाता में 19 मई को मतदान होना है.

आज चुनाव आयोग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी. इसके अलावा चुनाव आयोग ने विद्यासागर कॉलेज में ईश्वरचंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने पर भी रोष व्यक्त किया है. इलेक्शन कमीशन ने कहा है कि उसे उम्मीद है कि राज्य प्रशासन द्वारा विद्यासागर की मूर्ति को तोड़ने वालों को जल्द पकड़ा जाएगा.

पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी हिंसा के मद्देनजर राज्य की नौ लोकसभा सीटों पर आगामी 19 मई को होने वाले मतदान के लिये निर्धारित अवधि से एक दिन पहले ही प्रचार अभियान प्रतिबंधित हो जायेगा. चुनाव आयोग ने बुधवार को इस आशय का आदेश जारी करते हुये कहा कि पश्चिम बंगाल में 16 मई को रात दस बजे से हर प्रकार का प्रचार अभियान प्रतिबंधित हो जायेगा. उप चुनाव आयुक्त चंद्रभूषण कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि देश के इतिहास में संभवत: यह पहला मौका है जब आयोग को चुनावी हिंसा के मद्देनजर किसी चुनाव में निर्धारित अवधि से पहले चुनाव प्रचार प्रतिबंधित करना पड़ा हो.

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में आठ राज्यों की 59 सीटों पर 19 मई को होने वाले मतदान में पश्चिम बंगाल की नौ सीटें भी शामिल हैं. पूर्व निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार इस चरण के मतदान से 48 घंटे पहले, 17 मई को शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार थम जायेगा. लेकिन पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति का हवाला देते हुये आयोग ने राज्य में निर्धारित अवधि से एक दिन पहले, 16 मई को रात दस बजे से किसी भी प्रकार का चुनाव प्रचार प्रतिबंधित कर दिया है यह प्रतिबंध राज्य की सभी नौ सीटों पर 19 मई को शाम पांच बजे मतदान पूरा होने तक जारी रहेगा.

चंद्रभूषण कुमार ने ये भी कहा कि मंगलवार को कोलकाता में समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा तोड़े जाने के बाद राज्य में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर चुनाव आयोग ने गंभीर नाराजगी प्रकट करते हुये यह कार्रवाई की है. उन्होंने कहा, ‘‘यह संभवत: पहला मौका जब आयोग को संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत इस तरह की कार्रवाई करनी पड़ी हो.’’

इस बीच आयोग ने राज्य में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी अजय नायक को विशेष पर्यवेक्षक और पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी विवेक दुबे को विशेष पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया है. इसके अलावा आयोग ने आईपीएस अधिकारी और पश्चिम बंगाल की खुफिया शाखा सीआईडी के अतिरिक्त महानिदेशक राजीव कुमार को सेवा मुक्त कर केन्द्रीय गृह मंत्रालय से संबद्ध कर दिया है. उन्हें 16 मई को सुबह दस बजे तक मंत्रालय को रिपोर्ट करने को कहा गया है. साथ ही आयोग ने पश्चिम बंगाल के गृह सचिव अत्रि भट्टाचार्य को भी सेवामुक्त कर उनका प्रभार राज्य के मुख्य सचिव को सौंपने का आदेश दिया है.

TMC ने की नए लेवल की गुंडई: EVM बटन पर छिड़का इत्र, हर वोटर की सूँघी ऊँगली और…
तृणमूल कॉन्ग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बौखलाहट में अज़ीबोग़रीब तरीके आज़माने शुरू कर दिए हैं। तृणमूल कॉन्ग्रेस के गुंडों ने ईवीएम में किसी भी प्रकार की कथित छेड़छाड़ का पता लगाने के लिए एक नया तरीका खोजा है। आनंद बाजार पत्रिका में छपी एक ख़बर के अनुसार, बीरभूम लोकसभा क्षेत्र स्थित मंगलकोट क्षेत्र के माँझीग्राम गाँव में तृणमूल कॉन्ग्रेस उम्मीदवार के नाम और चुनाव चिह्न के सामने वाले बटन पर तृणमूल कार्यकर्ताओं द्वारा इत्र छिड़क दिया गया। इसके बाद जो भी मतदाता अंदर वोट देने के बाद बाहर निकल रहा था, ये गुंडे उसकी ऊँगली सूँघ रहे थे ताकि पता लगा सके कि मतदाताओं ने तृणमूल को वोट दिया है या नहीं। पहले से ही पूरे बंगाल में हिंसा फैला रहे तृणमूल कॉन्ग्रेस के गुंडों की इस हरक़त को लेकर ममता बनर्जी भी चुप हैं।

तृणमूल कॉन्ग्रेस के गुंडों ने उन मतदाताओं कोपरेशान किया, जिनकी ऊँगली से इत्र की महक नहीं आ रही थी। जिनकी ऊँगली से इत्र की महक आ रही थी, उन्हें यह समझकर छोड़ दिया गया कि उन्होंने तृणमूल को ही वोट दिया है। पार्टी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि ऐसा कुछ भी नहीं किया गया। पश्चिम बंगाल में जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहे हैं, चुनाव आयोग को तृणमूल कार्यकर्ताओं द्वारा फैलाई जा रही हिंसा को रोकने में काफ़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

Voters claimed that the local TMC had sprayed perfume on the EVM button for the party. Several complaints have been registered by those ‘whose fingers didn’t smell of perfume.’ https://t.co/A5sukcox9C

— News18 Elections (@News18Politics) April 29, 2019

चुनाव आयोग ने 30 अप्रैल की सुबह तक विवादास्पद TMC नेता अनुब्रत मंडल पर कड़ी निगरानी रखने का फैसला किया है। मतदानकर्मियों ने TMC नेता के प्रति अपना डर व्यक्त किया था जिसके बाद चुनाव आयोग ने रविवार (28 अप्रैल) को यह फैसला लिया। मतदानकर्मियों ने यह भी कहा था कि यदि TMC बीरभूम जिला अध्यक्ष मतदान के दिन एक बूथ से दूसरे बूथ तक चहलकदमी करेंगे यानी वहाँ आएँगे-जाएँगे तो इससे उन्हें ख़तरा है। बीरभूम में भाजपा कार्यालय के बाहर पुलिस तैनात थी, जहाँ यह आरोप लगाया गया था कि TMC के गुंडों ने कार्यालय में तोड़फोड़ की थी। मंडल ने इस आरोप का खंडन किया और कहा कि बीजेपी इन हमलों का ज़िक्र केवल ‘ध्यान आकर्षित’ करने के लिए कर रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस तरह की हिंसक वारदातों के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि तृणमूल के गुंडे विपक्षी प्रत्याशियों को प्रचार तक नहीं करने दे रहे। प्रधानमंत्री ने सीधा ममता पर हमला

बदले पर उतारू हुई ममता की पुलिस ,सीबीआई के पूर्व निदेशक नागेश्वर राव से जुड़ी कंपनियों पर छापा मारा
कोलकाता पुलिस ने सीबीआई के पूर्व निदेशक नागेश्वर राव से जुड़ी कंपनियों पर छापा मारा है. राव के जिन ठिकानों पर पुलिस ने छापा मारा वह एक सेंट्रल कोलकाता में है और दूसरा सॉल्ट लेक में उनकी पत्नी एंजेला मर्केंटाइल्स प्राइवेट लिमिटेड है.

माना जा रहा है कि पुलिस ने ये छापा  CBI द्वारा कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के घर पर मारे गए छापे के बदले में मारा है. इस बीच, राजीव कुमार शिलांग पहुंच गए हैं. शारदा घोटाले के सिलसिले में शनिवार को मेघालय की राजधानी में सीबीआई द्वारा उनसे पूछताछ की जाएगी.वहीं नागेश्वर राव ने इस पूरे मामले पर एक बयान जारी किया है. उन्होंने एंजेला मर्केंटाइल्स प्राइवेट लिमिटेड से कोई भी संबंध होने से इंकार किया है.बता दें कि एंजेला मर्केंटाइल्स प्राइवेट लिमिटेड (AMPL) एक गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी (NBFC) है. यह कथित तौर पर फरवरी 1994 में शुरू की गई थी. शशि अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल और सुनील कुमार अग्रवाल इस कंपनी के निदेशक हैं.

सीबीआई और कोलकाता पुलिस में विवाद

बता दें कि शारदा चिटफंड मामले की जांच कर रहे सीबीआई के अधिकारियों को रविवार को राजीव कुमार के कोलकाता के पार्क स्ट्रीट स्थित रेजिडेंस में घुसने नहीं दिया गया और उन्हें हिरासत में ले लिया गया था. वे राजीव कुमार से पूछताछ करना चाहते थे.

इन अधिकारियों को पहले पार्क स्ट्रीट थाने और फिर सेक्सपियर सरनी थाने में ले जाया गया. इस पूरे बवाल के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला था. वह मोदी सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गईं थीं. उन्होंने धरना स्थल पर ही कैबिनेट बैठक भी की थी.

ममता सरकार को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका पूछताछ के लिए पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को सीबीआई के सामने पेश होने का आदेश दिया
पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार कोसुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने सारदा चिटफंड घोटाले में पूछताछ के लिए कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को सीबीआई के सामने पेश होने का आदेश दिया है। शीर्ष अदालत ने साथ ही यह साफ किया राजीव की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं होगी।कोर्ट ने राजीव को बंगाल से बाहर शिलॉन्ग में सीबीआई के सामने पेश होने को कहा है। बता दें कि बंगाल की सीएम ममता सीबीआई के खिलाफ तीन दिन से धरने पर बैठीं हुई हैं। सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश से उनको झटका लगा है। अदालत ने साथ ही राज्य के मुख्य सचिव, डीजीपी और कोलकाता पुलिस कमिश्नर को सीबीआई की मानहानि याचिका पर नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 20 फरवरी को होगी।

पश्चिम बंगाल में भवानीपुर स्थित बीजेपी दफ्तर में तोड़फोड़ तृणमूल पर आरोप
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले देश में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदलता जा रहा है. पश्चिम बंगाल में भवानीपुर स्थित बीजेपी दफ्तर में तोड़फोड़ की गई है. आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने दफ्तर में तोड़फोड़ की. दफ्तर में कुर्सियां फेंकी गईं, पार्टी के बैनर और झंडे फाडे़ गए.  इस घटनाक्रम के मुख्य में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) है. रविवार शाम कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के घर छापा मारने पहुंची सीबीआई की टीम के अफसरों को कोलकाता की पुलिस ने ही धर लिया. जिसके बाद से ही मोदी सरकार के विरोध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी धरने पर बैठी हैं. ममता बनर्जी धरना स्थल पर बैठकर ही कैबिनेट की बैठक कर रही हैं, यहां पर ही वह लगातार फाइलें साइन कर रही हैं.

कोलकाता पुलिस और सीबीआई के बीच मामला फंसता जा रहा है. सोमवार दोपहर कोलकाता पुलिस ने सीबीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर पंकज श्रीवास्तव को समन भेजा है. पुलिस ने उनपर केस को गुमराह करने का आरोप लगाया है. दूसरी ओर राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी ने गृह मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है.

8 फरवरी तक जारी रहेगा धरना

धरना स्थल से एक बार फिर ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है. ममता बनर्जी ने कहा कि उनका ये धरना 8 फरवरी तक जारी रहेगा, उसके बाद भी धरना जारी रहेगा लेकिन माइक का इस्तेमाल नहीं होगा. क्योंकि 8 फरवरी से राज्य में बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही है. ममता बनर्जी ने कहा कि लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है, अगर आप बीजेपी का विरोध करते हैं तो वह एजेंसी का इस्तेमाल करते हैं. उन्होंने कहा कि हम लोग झुकेंगे नहीं, सारा काम यहां से ही जारी रहेगा.