पाकिस्तान बेइज्जती – Shabd Shakti News

पाकिस्तान हॉकी टीम की इंटरनेशनल बेइज्जती ऑस्ट्रेलिया दौरे के समय धुलवाये गए बर्तन
पाकिस्तान की नेशनल हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे के समय इंटरनेशनल बेइज्जती का सामना करना पड़ा है और एक बार फिर देश के खेल एडमिनिस्ट्रेशन की पोल खुल गई है. FIH प्रो लीग के दूसरे चरण के लिए गई टीम को न सिर्फ मैचों में हार का सामना करना पड़ा, बल्कि ऑफ-फील्ड पर भी अपमानजनक हालात झेलने पड़े. टीम के कप्तान शकील अम्माद बट ने लाहौर एयरपोर्ट पर लौटते ही मीडिया से बातचीत में कई खुलासे किए और पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन की कड़ी आलोचना की.

पाकिस्तानी टीम ने होटल में धोए बर्तन

पाकिस्तानी टीम के कप्तान शकील अम्माद बट ने खुलासा किया कि ऑस्ट्रेलिया में उनकी टीम को न सिर्फ होटल में बुकिंग नहीं होने के कारण सड़कों पर भटकना पड़ा, बल्कि मैच खेलने के लिए जाने से पहले बर्तन भी धोने पड़े. शकील अम्माद बट ने कहा, ‘अब पानी सिर के ऊपर से बाहर चला गया है. हम फेडरेशन के मौजूदा मैनेजमेंट के रहते हुए खेलना जारी नहीं रख सकते. जब खिलाड़ियों को मैच खेलने जाने से पहले रसोई साफ करनी पड़ती है और बर्तन धोने पड़ते हैं तो आप हमसे कैसे अच्छे नतीजे की उम्मीद कर सकते हैं.’