पाकिस्तान – Shabd Shakti News
ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तानी खिलाडियों से बर्तन धुलवाने के खुलासे के बाद बाद अब इस्तीफे का ड्रामा
पाकिस्तान में नया विवाद छिड़ गया है. पाकिस्तान हॉकी टीम के कप्तान शकील अम्माद बट्ट ने ऑस्ट्रेलिया टूर से वापस लौटने के बाद PHF (पाकिस्तान हॉकी संघ) पर गंभीर आरोप लगाए थे. इस मामले ने विकराल रूप ले लिया है क्योंकि पीएचएफ के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वो अपना त्यागपत्र पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को सौंप चुके हैं, जो पाकिस्तान हॉकी संघ के पैट्रन-इन-चीफ भी हैं.
ऑस्ट्रेलियाई टूर से वापस लौटने के बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान शकील अम्माद बट्ट ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि कैसे खिलाड़ियों को खुद किचन साफ करना और बर्तन मांजने पड़े थे. उन्होंने यह भी बताया कि जब टीम होटल पहुंची तो होटल प्रबंधन ने बताया कि उन्हें पेमेंट नहीं मिली है. इसलिए जब तक रहने की व्यवस्था नहीं हुई तब तक खिलाड़ियों को यूं ही भटकना पड़ा था. वहीं पाक हॉकी टीम को 13-14 घंटे सिडनी एयरपोर्ट पर बिताने पड़े थे.
इन सभी आरोपों के बाद तारिक बुगती ने पीएचएफ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के अलावा फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से अपील करके कहा कि जो भी आरोप लगे हैं उनको लेकर निष्पक्ष जांच करवाई जाए.
भारत से पिट चुके पाकिस्तान का आज हो सकता है बंटाढार
सलमान आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम आज यानी बुधवार, 18 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला नामीबिया के खिलाफ खेलने वाली है। पाकिस्तान को भारत के खिलाफ पिछले मुकाबले में मिली हार के बाद तगड़ा झटका लगा है। मैन इन ग्रीन पर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। अगर आज पाकिस्तान के साथ कुछ बड़ा उलटफेर होता है और उन्हें नामीबिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ता है तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। ऐसे में भारत के साथ यूएसए सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर सकती है। बता दें, पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भी यूएसए ने ही पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज से बाहर किया था।
पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो ग्रुप-ए से अभी तक सिर्फ भारत ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई किया है। टीम इंडिया ने जीत की हैट्रिक लगाई है और वह टेबल टॉपर है। दूसरे नंबर पर फिलहाल यूएसए है, जिन्हें दो मैचों में जीत मिली है और इतने ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है। यूएसए के खाते में 4 अंक है।
भारत के प्रैक्टिस सेशन में स्पिनरों का रहा बोलबाला, अभिषेक का दिखा रौद्र रूप
वहीं पाकिस्तान इतने ही अंक के साथ तीसरे पायदान पर है। पाकिस्तान को अगर आज नामीबिया के खिलाफ जीत मिलती है तो वह 6 पॉइंट्स के साथ सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगा, वहीं अगर उन्हें हार का सामना करना पड़ता है तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है।
दरअसल, पाकिस्तान को जो दो मुकाबलों में जीत मिली है, वह काफी करीबी थी। नीदरलैंड्स को उन्होंने 3 विकेट से तो यूएसए को 32 रनों से हराया था। वहीं भारत के खिलाफ जो वह 61 रनों से हारे तो इसका अच्छा खासा असर उनके नेट रन रेट पर पड़ा।
बदतमीज पाकिस्तान शांति वार्ता में अफगानिस्तान नेताओं को दी गाली तुर्की और कतर के मध्यस्थों को बीच-बचाव करना पड़ा
इस्तांबुल 29 अक्टूबर 2025/तुर्की के इस्तांबुल में पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच हो रही शांति वार्ता नाटकीय ढंग से फेल हो गई। चार दिनों तक चली इस बातचीत के दौरान पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख मेजर जनरल शहाब असलम ने तालिबान नेताओं को खुलेआम अपशब्द कहे। पाकिस्तान की इस बदतमीजी से शांति वार्ता के मध्यस्थ कतर और तुर्की के प्रतिनिधि भी हैरान रह गए। अफगानिस्तान ने इसे “बदतमीजी” करार देते हुए वार्ता रद्द कर दी और कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान को चेतावनी दी कि अगर अफगान सरजमीं पर हमला किया गया, तो इस्लामाबाद को निशाना बनाया जाएगा। यह घटना दोनों देशों के बीच सीमा पर हाल की हिंसक झड़पों के बाद आई है, जहां दोनों ओर से दर्जनों सैनिक मारे गए थे।
पाकिस्तानी ‘बदतमीजी’: गालियां और तीखी बहस
अफगान मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वार्ता के तीसरे दिन यानी 27 अक्टूबर को बहस तब गरम हो गई जब मेजर जनरल असलम ने तालिबान प्रतिनिधियों पर “टीटीपी को नियंत्रित न करने” का आरोप लगाते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। असलम ने कहा, “तुम्हें सभी हिंसक समूहों को बुलाकर नियंत्रित करना चाहिए, वरना हम खुद कार्रवाई करेंगे।” इस पर अफगान पक्ष ने अमेरिकी ड्रोनों का मुद्दा उठाया। अमेरिकी ड्रोन कथित तौर पर पाकिस्तान की मदद से अफगानिस्तान के अंदर घूम रहे हैं। इस पर पाक के वार्ताकार असलम ने कतर के राजदूत से कहा, “तुम्हारे यहां अमेरिकी एयरबेस है, फिर तुम लोग ही ड्रोन क्यों नहीं रोकते?” कतर ने कहा कि उसका अमेरिका के साथ समझौता है इसलिए वह ऐसा नहीं कर सकता। कतर दूत के जवाब पर असलम ने तंज कसते हुए कहा, “हमारे पास भी अमेरिका के साथ समझौता है।” पाकिस्तानी अधिकारी के इस कबूलनामे से साफ है कि अमेरिका अब फिर से पाकिस्तान का इस्तेमाल अफगानिस्तान में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है और इसके लिए दोनों मुल्कों के बीच कोई खुफिया समझौता हुआ है।
इसके बाद बहस इतनी तीखी हो गई कि तुर्की और कतर के मध्यस्थों को बीच-बचाव करना पड़ा। सबसे दिलचस्प बात यह थी कि पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को वार्ता की पूरी जानकारी नहीं थी, उन्होंने अतार्किक बयान दिए, और कई बार अपमानजनक व्यवहार किया।
पाकिस्तान की बौखलाहट : भारत का राजदूत निकाला राजनयिक व्यापारिक संबंध भी तोड़े
जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) पर भारत सरकार के फैसले से पाकिस्तान (Pakistan) में बौखलाहट देखी जा रही है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 के हटाने और दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के फैसले से तिलमिलनाए पाकिस्तान ने भारत के साथ राजनयिक और व्यापारिक संबंधों को तोडऩे का फैसला लिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार ने भारत के राजदूत को निकालने का फैसला लिया है। पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायुक्त को वापस जाने को कहा है। साथ ही उसने भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को भी निलंबित कर दिया है।
आखिरकार कुलभूषण जाधव मामले में पाकिस्तान को झुकना पड़ा
नई दिल्लीः आखिरकार कुलभूषण जाधव मामले में पाकिस्तान को झुकना पड़ा है. पाकिस्तान कुलभूषण जाधव को काउंसलर एक्सेस यानी राजनयिक मदद देने के लिए तैयार हो गया है. पाक मीडिया में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक कल यानी शुक्रवार को पाकिस्तान कुलभूषण जाधव को काउंसलर एक्सेस मुहैया कराएगा. जेल में बंद जाधव से मिलने के लिए कल दोपहर 3 बजे भारतीय अधिकारी को बुलाय़ा गया है.  भारत इस प्रस्ताव पर विचार करेगा. कुलभूषण जाधव मामले में इसे भारत की बड़ी जीत माना जा रहा है.
यह जानकारी आज पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने दी. फैसल ने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यहां भारतीय उच्चायोग को सूचित करने के बाद पाकिस्तान भारत के जवाब का इंतजार कर रहा है. ऐसा उसने आईसीजे (इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस) के 17 जुलाई को आए आदेश के मुताबिक किया है. आईसीजे के 17 जुलाई के आदेश के दो हफ्ते बाद पाकिस्तान ने यह कदम उठाया है. आईसीजे ने पाकिस्तान को जाधव की सजा की ‘‘प्रभावी समीक्षा और पुनर्विचार’’ करने के लिए कहा था. अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने पाकिस्तान को यह भी निर्देश दिया था कि वह जाधव तक भारत को अविलंब राजनयिक पहुंच दे.
190 रुपये किलो दूध के बाद अब यहां नींबू बिक रहा 400 रुपये किलो, केले हैं 150 रुपये दर्जन!
अपनी अठन्नी से भी नीचे गिरा पाकिस्तानी रुपया, 150 रुपये के करीब पहुंची दर
पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत अपने अभी तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई। भारत के रुपये की तुलना में पाकिस्तानी रुपया अठन्नी से भी नीचे चला गया। फिलहाल एक डॉलर 150 पाकिस्तानी रुपये के करीब मिल रहा है।
148 पर पहुंची कीमत
पाकिस्तानी रुपया गुरुवार को 148 रुपये के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था, हालांकि यह फिर 147.10 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पता चल रहा है कि मुल्क की अर्थव्यवस्था किस हाल में है।
बुधवार को था 141 का स्तर
रुपया बुधवार को 141.50 पर बंद हुआ था। लेकिन एक दिन बाद ही यह 6.50 रुपये बढ़कर 148 पर पहुंच गया। बाजार जानकारों का मानना है कि यह अभी और भी गिर सकता है।
नहीं मिल रहा है डॉलर
डॉन अखबार के मुताबिक पूरे देश में फिलहाल डॉलर खरीदने के लिए नहीं मिल रहा है। इसके चलते एक्सचेंज करने वाली कंपनियां भी भारी मात्रा में इसको नहीं दे पा रही हैं।
छह अप्रैल को छुआ था 148 का स्तर
इससे पहले छह अप्रैल को भी पाकिस्तानी रुपये ने 148 के स्तर को छुआ था। इसके साथ ही खाने-पीने के सामान के साथ ही पेट्रोल-डीजल के दामों में भी इजाफा हो गया है, जिससे वहां की अवाम का जीना मुहाल हो गया है। वहीं सरकार ने कहा है कि वो आने वाले दिनों में बिजली और रसोई गैस की कीमतों में भी इजाफा कर देगी।
इस साल लगातार गिरा रुपया
27 फरवरी को पाकिस्तानी रुपया 139 के स्तर बंद हुआ था। गौरतलब है कि उससे एक दिन पहले ही भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को धवस्त किया था।
पाकिस्तान ने बातचीत शुरू करने लिखा मोदी को पत्र
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने लोकसभा चुनाव के बीच बीते महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि जम्मू कश्मीर सहित अन्य मुद्दों को हल करने के लिए भारत-पाकिस्तान की बातचीत को शुरू करना जरूरी है।
इमरान ने प्रधानमंत्री मोदी को उनकी पाकिस्तान को लेकर कही बात के बाद खत भेजा है। जिसमें उन्होंने 23 मार्च को पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस के मौके पर पाकिस्तान के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा था कि अब पाकिस्तान के लोगों के लिए समय आ गया है कि वह “आतंक और हिंसा से मुक्त वातावरण” में एक प्रगतिशील, लोकतांत्रिक और समृद्ध क्षेत्र के लिए काम करें।
हालांकि इमरान ने पाकिस्तान में पसरे आतंकवाद को लेकर कुछ नहीं कहा लेकिन वह कश्मीर का नाम लेना भी नहीं भूले। इससे पहले उन्होंने सितंबर 2018 को भेजे अपने खत में यूएनजीए (संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली) में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत का प्रस्ताव रखा था।
उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान आतंक के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है। लेकिन कश्मीर में तीन पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ इस मुलाकात को रद्द कर दिया था। जिसे पाकिस्तान ने दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा था कि मुलाकात रद्द करने के पीछे भारत ने जो कारण दिए हैं, वो संतोषजनक नहीं हैं।
पहचान ना बताने की शर्त पर एक सूत्र ने कहा है कि शायद ही कोई नई सरकार पाकिस्तान से बात कर सुर्खियों में आएगी। इमरान ने उस वक्त सभी को चौंका दिया था जब उन्होंने कहा था, कि “अगर भाजपा दोबारा सत्ता में आती है तो भारत-पाकिस्तान के बीच शांति वार्ता और कश्मीर मुद्दे को हल करने के लिए बेहतर मौका होगा।”
अब माना जा रहा है कि भारत और पाकिस्तान के नेता शंघाई सहयोग सम्मेलन (एससीओ) के जून में किर्गिस्तान में होने वाले शिखरसम्मेलन में आमने सामने आ सकते हैं।
नहीं सुधरेगा पाकिस्तान अब खुलकर किया जैश ए मोहम्मद का बचाव कहा उसने नहीं किया पुलवामा हमला
इस्लामाबाद /पुलवामा अटैक के बाद चौतरफा आलोचना झेल रहे पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में जैश ए मोहम्मद का बचाव करते दिखे। कुरैशी के इस इंटरव्यू की भी काफी आलोचना हो रही है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हमने जैश से पूछा और उन्होंने अटैक की जिम्मेदारी से इनकार किया है। बता दें कि एक दिन पहले ही पाक विदेश मंत्री ने कहा था कि मसूद अजहर बहुत बीमार है और अस्पताल में हैं।
जब संवाददाता ने जैश-ए-मोहम्मद की पुलवामा हमले की जिम्मेदारी लेने पर सवाल पूछा तो कुरैशी ने तत्परता से कहा कि उन्होंने ऐसा नहीं किया। कुरैशी ने कहा, ‘जिम्मेदारी लेने को लेकर काफी असमंजस है। हमारे यहां के कुछ लोगों ने जैश के टॉप लीडरशिप से बात की है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह हमला उन्होंने नहीं किया।’ पत्रकार ने जब उनसे पूछा कि वो कौन लोग हैं, क्या सरकार के लोग है तो जवाब में कुरैशी ने कहा कि नहीं हमारे लोग हैं… ऐसे लोग जो उनके संपर्क में हैं।
कुरैशी ने बीबीसी संवाददाता को दिए इंटरव्यू में कहा कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, ‘आज की तारीख में युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। एक-दूसरे के ऊपर मिसाइल हमले दागने से समस्या का समाधान नहीं हो सकता। युद्ध करना आत्मघाती कदम साबित हो सकता है।’
पाक विदेश मंत्री ने हवाई हमले को लेकर कहा कि भारत जिस आतंकी कैंप पर एयर स्ट्राइक कर 300 आतंकियों को खत्म करने की बात कर रहा है, उसके बारे में हमें अभी प्रमाण नहीं दिखे। कुरैशी ने अपनी सरकार का बचाव करते हुए कहा कि हमारी सरकार नई मानसिकता की सरकार है। हम किसी भी देश के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा नहीं दे सकते यहां तक कि भारत के खिलाफ भी नहीं।
पत्रकार ने जब उनसे पूछा कि क्या आप मानते हैं कि पूर्व में पाक सरकारों ने ऐसी गलती की है तो कुरैशी सवाल को टालते हुए अपनी सरकार के बचाव में उतर गए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार नई सरकार है और यह नया पाकिस्तान है। पाकिस्तान में आतंकियों के बसे होने को लेकर भी कुरैशी ने सारा दोष मीडिया पर डाल दिया। उन्होंने कहा कि भारत में पाकिस्तान के खिलाफ गैर-जिम्मेदाराना तरीके से रिपोर्टिंग होती है।
आतंकवादी मसूद के पाकिस्तान में होने की बात स्वीकारी लेकिन गिरफ्तारी की बात पर न नुकुर
पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में माना कि अजहर पाकिस्तान में है। ऐंकर ने जब कुरैशी से मसूद अजहर के बारे में पूछा तो पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा कि उनके पास जो सूचना है, उसके मुताबिक मसूद अजहर पाकिस्तान में है और बहुत बीमार है। कुरैशी ने कहा कि अजहर इस हद तक बीमार है कि वह अपने घर से बाहर नहीं निकल सकता।
ऐंकर ने जब कुरैशी से पूछा कि क्या पाकिस्तान मसूद अजहर को गिरफ्तार करेगा तो उन्होंने कहा कि अगर भारत के पास सबूत है तो साझा करे, ताकि लोगों (पाकिस्तानी) और जूडिशरी को संतुष्ट किया जा सके। खास बात यह है कि पुलवामा अटैक के बाद भारत ने पाकिस्तान को डॉजियर सौंपा है, जिसमें आत्मघाती हमले के पीछे जैश-ए-मोहम्मद के हाथ होने का पुख्ता सबूत भी दिया है। इसके बाद भी पाकिस्तान का सफेद झूठ बोलना जारी है। खुद जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा अटैक की जिम्मेदारी ली थी। जैश ने प्रॉपगैंडा के तहत आत्मघाती हमलावर आदिल का हमले से पहले का एक विडियो भी जारी किया था, जिसमें वह खुद को जैश का आदमी बता रहा है।