पीएम मोदी – Shabd Shakti News

जीत के बाद बोले प्रधानमंत्री मोदी “गंगाजी के साथ-साथ ब्रह्मपुत्र का भी हम पर बहुत आशीर्वाद
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में विजयी बढ़त के बाद सोमवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे.

पीएम मोदी ने कहा, “पिछले साल नवंबर में बिहार चुनाव के परिणामों के बाद मैंने कहा था. गंगाजी बिहार से होते हुए गंगासागर तक जाती है. बिहार के बाद गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल खिला हुआ है. उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल. मां गंगा के इर्द गिर्द के बसे इन राज्यों में बीजेपी और एनडीए की सरकार है.”

उन्होंने कहा कि “2013 में जब भारतीय जनता पार्टी ने मुझे प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के रूप में काम दिया तो मैं काशी में नामांकन भरने के लिए गया था तो पत्रकारों से मैंने कहा था कि न मैं आया हूं न मुझे किसी ने भेजा है, मां गंगा ने मुझे बुलाया है. आज मैं हर पल अनुभव कर रहा हूं कि मां गंगा का आशीर्वाद निरंतर हम सब पर अपनी कृपा बरसा रही हैं.”

“गंगाजी के साथ-साथ ब्रह्मपुत्र का भी हम पर बहुत आशीर्वाद रहा है. असम की जनता ने लगातार तीसरी बार बीजेपी-एनडीए पर भरोसा किया है.”