पुलवामा – Shabd Shakti News

पुलवामा हमला : बिहार के बांका से जुड़ें तार, एक संदिग्ध रेहान हिरासत में मसूद अजहर से है जुड़ाव
पुलवामा हमले के तार बिहार के बांका इलाके से भी जुड़े  होने के संकेत सामने आए है। इस कड़ी में बांका के बाघा के शंभूगंज थाना क्षेत्र के बेलारी गांव से रेहान नाम के युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।इसके अलावा बिहार और झारखंड पुलिस की छापेमारी कर रही है। इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। पुलवामा हमले में खुफिया रिपोर्ट के आधार पर गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। चिह्नित आतंकी इससे पहले 2001 में संसद पर आतंकी हमले में भी शामिल था। फिलहाल उसके घर में पांच सौ किलो आरडीएक्स छुपाये जाने का इनुपट खुफिया विभाग को मिला है। इसका खुलासा खुफिया विभाग के एक पत्र से हुआ है।

खुफिया इनपुट के अनुसार वह आतंकी मौलाना मसूद अजहर से जुड़ा है। उसके घर की एक बुजुर्ग महिला आत्मघाती दस्ता बन चुकी है, जो हमले की ताक में है। उसके निशाने पर देश के बड़े नेता भी हो सकते हैं। इस संबंध में पूछने पर बांका की एसपी स्वप्ना जे मेश्राम ने सिर्फ इतना ही कहा कि जो कुछ भी है, उसकी जांच चल रही है। मुझे इस संबंध में कुछ नहीं कहना। विशेष शाखा ने राज्य में अलर्ट जारी किया है। बताया गया है कि चिह्नित आतंकी 2001 में संसद पर हुए हमले में भी शामिल था और पुलवामा हमले में भी उसका हाथ है। विशेष शाखा ने बताया है कि आईएसआई से जुड़े आतंकी भारत के इतिहास के सबसे बड़े आतंकी घटना को अंजाम देने की ताक में हैं। बांका क्षेत्र के चिह्नित आतंकी के घर से आत्मघाती बनकर अंडरग्राउंड हुई महिला पब्लिक प्लेस को निशाना बना सकती है।

कश्मीर से मिल रहे हैं पाकिस्तान पर बड़ी सैनिक कार्यवाही के संकेत
श्रीनगर। पुलवामा में आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में लगातार बढ़ते तनाव, अलगाववादियों की गिरफ्तारी और सोमवार को होने जा रही अनुच्छेद 35ए पर सुनवाई के बीच कश्मीर के आसमान में जंगी विमानों की उड़ानें और देर शाम स्वास्थ्य विभाग और खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से दवाओं के भंडारण और राशन वितरण के आपात आदेश जारी होने के बाद कश्मीर में किसी बड़ी कार्रवाई से पहले की तैयारियों को हवा दे दी।

दिनभर कश्मीर में अनुच्छेद 35ए को भंग करने और पाकिस्तान के खिलाफ जंग के एलान की खबरें चलती रहीं। इस बीच, मंडलायुक्त कश्मीर बसीर अहमद खान ने सभी जिला उपायुक्तों और सभी संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में कश्मीर में राशन, ईंधन, रसोई गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कहीं भी राशन, दवाओं या ईधन का अभाव न हो। इसके साथ ही कहा गया है कि रविवार को भी सभी राशन केंद्र खुले रखे जाएं, ताकि आम लोग राशन खरीद सकें।

जमायत-ए-इस्लामी व अन्य अलगाववादी संगठनों के नेताओं की गिरफ्तारी का सिलसिला शुक्रवार रात को शुरू हुआ था। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय अ‌र्द्धसैनिकबलों की 100 कपंनियों की कश्मीर में तैनाती का आदेश जारी किया। रात को जिस समय कश्मीर में लोग नींद में थे, पुलिस ने अलगाववादियों को हिरासत में शुरू कर दिया। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो कई बड़े अलगाववादी नेता जेल में थे।

श्रीनगर हवाई अड्डे पर अ‌र्द्धसैनिकबलों की टुकडि़यां एक-एक कर विशेष विमान से उतरने लगीं। इसी दौरान वायुसेना के जंगी विमान भी श्रीनगर टेक्नीकल एयरपोर्ट से अभ्यास उड़ानें भरकर अपनी युद्धक तैयारियों का जायजा लेने लगे। वायुसेना और सेना के ऑपरेशनल हेलीकॉप्टर भी आसमान में चक्कर काटने लगे।