पुलिस – Shabd Shakti News

जानकर आश्चर्यचकित रह जाएंगे आप,ऐसा भी करती है पुलिस
भोपाल।

सामान्यतः पुलिस की कार्यशैली को लेकर नकारात्मक बातेँ ज्यादा की जाती हैं लेकिन भोपाल पुलिस ने इस बात को गलत साबित करके पुलिस के सेवाभावी पक्ष को जीवंत कर दिखाया है इसको लेकर अब पुलिस की चौतरफा तारीफ हो रही है ।

यदि आप किसी भी कारण से शहर से बाहर जा रहे हैं और आपका घर सूना रहने वाला है तो घबराइए नहीं, भोपाल पुलिस को इनफॉर्म करके जाइए। भोपाल पुलिस आपके सुने घर की रखवाली करेगी। इतना ही नहीं यदि आप बाहर जा रहे हैं और घर में कोई बुजुर्ग अकेला है तब भी पुलिस को बता कर जाइए। पुलिस घर के बुजुर्ग की रखवाली करेगी।

भोपाल पुलिस को सूने घर की जानकारी देने के लिए आपको किसी भी थाने या एसपी ऑफिस आने की जरूरत नहीं है। आपको भोपाल पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना है। यहां एक सिटीजन सर्विसेज सेक्शन है। यहां आपको Vacant Home Information Form दिखाई देगा। इसे क्लिक करने पर एक फॉर्म खुलेगा। इसी फॉर्म में आपको “खाली घर की सूचना” देना है। इस फार्म से पुलिस को सूचना मिल जाएगी कि आप किस तारीख से किस तारीख तक बाहर हैं और घर खाली है। इसके बाद पुलिसकर्मी आपके मोहल्ले में गश्त बढ़ा देंगे। खाली घर पहुंचकर उसे जांचेंगे। सूने मकानों में बढ़ रहीं चोरी की वारदातों पर रोक लगाने और नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने के लिए वेबसाइट में कुछ नए ऑप्शन भी जोड़े गए हैं। इसकी डायरेक्ट लिंक नीचे दी गई है।

डीआईजी इरशाद वली ने गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम में भोपाल पुलिस की अपडेट वेबसाइट को लाॅच किया। उन्होंने बताया कि सामान गुमने, मोबाइल गुमने, वाहन चोरी या गुमने की शिकायत करने के लिए अब नागरिकों को थानों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। वह घर बैठे ही भोपाल पुलिस की वेबसाइट पर यह जानकारी दे सकते हैं। ऑनलाइन ही उनके ईमेल पर पावती भी प्राप्त होगी। वेबसाइट के जरिए ही चरित्र सत्यापन, किराएदार का सत्यापन, पासपोर्ट का स्टेटस आदि पता कर सकेंगे। इसके अलावा भोपाल आई एप लिंक, हेल्पलाइन संपर्क, अतिथि मोबाइल एप लिंक, सोशल मीडिया एप, यातायात चेतावनी आदि महत्वपूर्ण सेवाओं एवं सुविधाओं का इसमें इजाफा किया गया है।

सांप निकलने के बाद लाठी पीटने जैसी स्थिति में ग्वालियर पुलिस
चालान काटने ,वीआइपी ड्यूटी में ही नजर आते हैं पुलिस के जवान दिखावटी व अक्खड़ स्वभाव के कारण ठप्प हुआ मुखबिरतंत्र परिणाम लगातर लूट व हत्याएं

एक चर्चित कहावत है सांप निकलने के बाद लाठी पीटना ” ग्वालियर पुलिस के क्रियाकलापों को देखने के बाद यह कहावत उनपर पूरी तरह फिट बैठती है। शनिवार को ग्वालियर में जिस तरह से बदमाशों ने दिन दहाड़े गोलियां चलाकर न केवल 8.28 लाख रुपए लूट लिए बल्कि गनमैन की हत्या भी करडाली । उसके बाद जनसमान्य को यह विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि शहर में पुलिस और कानून व्यवस्था जैसी कोई चीज है।

अभी 30 अप्रैल की लूट को ग्वालियरवासी भूले भी नहीं थे जिसमे बदमाशों  शहर के सर्वाधिक भीड़भाड़ वाले बाजार हुजरात चौराहे से एक कारोबारी से 3 लाख रुपए लूट ले गए थे। यह वारदात भी ठीक उसी अंदाज में अंजाम दी गई थी जैसा की शनिवार को हुआ इसमें भी बदमाश काली बाइक से मुंह पर कपड़ा बांधे हथियार से लैश होकर आए थे ।

थोड़ा और पीछे जाएँ तो लुटेरों ने 27 मई को डी डी नगर से 2.89 लाख , 11 जून को निरावली तिराहे से 4 लाख रुपए और 8 मई 2018 को सिटी सेंटर से 24.20 लाख रुपए लूट लिए थे।

साफ है बदमाश थोड़े थोड़े अंतराल के बाद ग्वालियर पुलिस को लूट की वारदात करके सीधी चुनौती देते रहे है। और अब उनके हौंसले इस कदर बढ़ गए हैं कि वे लूट के साथ ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या करने में भी नहीं डर रहे।

आखिर इस स्थिति के लिए कौन जिम्मेदार है ? आज ग्वालियर का व्यापारी वर्ग ख़ौफ़ज़दा है की न मालूम कब कहां बदमाश आ धमकेंगे और लूटपाट को अंजाम देकर रफूचक्कर हो जाएंगे।

निसन्देह यह चिंता का विषय है। पुलिस को विचार करना होगा की आखिर कमजोर कड़ी कहां है। वैसे ग्वालियर पुलिस तंत्र की कार्यशैली का थोड़ा सा अध्ययन करने पर यह बात साफ हो जाती है की जमीनी स्तर पर पुलिस का नेटवर्क पूरी तरह से समाप्त हो चुका है।

खाकी वर्दीधारियों की फ़ौज गुंडे बदमाशों की तलाश की जगह चौराहों पर चालान काटने में अधिक व्यस्त दिखाई देती है। जनता व गली मोहल्लों में सामान्य नागरिकों से पुलिस का संवाद समाप्त  सा दिखाई देता है। चौराहों पर रोबीले अंदाज में साधारण जनता को डांटते फटकारते पुलिस वाले अवश्य दिखाई दे जाते है।

इस वजह से जनता पुलिस से डरकर दूर भागती दिखती है परिणाम पुलिस का मुखबिर तंत्र समाप्त हो गया है। यही वजह है कि गुंडे बदमाश एक के बाद एक लूट आदि की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस इनका सुराग लगाने में पूरी तरह नाकाम है।

ग्वालियर पुलिस का मुखबिर तंत्र अगर मजबूत होता तो  एक ही अंदाज में लगातार अंजाम दी जा रही लूट की वारदातों को रोका जा सकता था। ऐसा कर रहे लुटेरों बदमाशों के गुंडा तंत्र को पुलिस ट्रेस करके समाप्त कर देती अब तो उसकी हालत सांप निकल जाने के बाद लाठी पीटने जैसी हो रही है और गुंडों के हौंसले बुलंद है जनता भयभीत है।

ग्वालियर में पनपते गुंडातंत्र को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और राज्य की कमलनाथ सरकार  की भूमिका को भी अछूता नहीं छोड़ा जा सकता है। एक तरफ राज्यसरकार जनहितों को दरकिनार करके पुलिस विभाग में आंख मूंदकर तबादले पर तबादले किये जा रही है तो दूसरी ओर जनप्रतिनिधि पूरी तरह मौन धारण किए हुए हैं। लगातार हो रहे तबादलों के कारण गुण्डे बदमाशों पर पकड़ ढीली हो रही है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर जिन पुलिस कर्मियों का मुखबिर तंत्र मजबूत रहा है उन्हें तबादले से मुक्त करना होगा ताकि गुंडे बदमाशों की मुखबिरी लगातार होती रहे। जनप्रतिनिधियों को भी इस बात के लिए दवाब बनाने की जरूरत है कि पुलिस केवल चालान काटने या वीआइपी डियूटी में ही न लगी रहे उसका असल काम शहर की कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखना है।

कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे की तलाश में भिंड और अटेर में उनके 3 ठिकानों पर पुलिस का छापा
भोपाल के बजरिया थाने की पुलिस ने अटेर से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे की तलाश में भिंड और अटेर में उनके 3 ठिकानों में छापा मारा। भिंड के जगराम नगर स्थित कटारे निवास में विधायक के पीए त्रिलोकी कटारे से भोपाल पुलिस ने पूछताछ की।

भोपाल में पिछले दिनों अटेर विधायक के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण की एफआईआर दर्ज हुई है। टीम का नेतृत्व कर रहे टीआई राजीव जंगले ने कहा उन्हें दोनों केस में विधायक की तलाश है। पूछताछ के बाद भोपाल पुलिस ने तलाशी पंचनामा बनाया। विधायक पीए को 13 फरवरी को भोपाल के बजरिया थाने में बयान के लिए उपस्थित होने का नोटिस दिया है।

विधायक कटारे की तलाश में रविवार को भोपाल से ऐशबाग टीआई राजीव जंगले, बजरिया थाना प्रभारी डीपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम भिंड आई। भिंड से डीएसपी हेडक्वार्टर राकेश कुमार छारी, देहात टीआई उदयभान सिंह और अटेर थाना प्रभारी मंगल सिंह पपोला के साथ 4 गाड़ियों से टीम सबसे पहले जगराम नगर स्थित कटारे निवास पहंुची। यहां निर्माण कार्य में लगे मजदूरों से पूछताछ के बाद टीम अटेर रोड स्थित कटारे निवास पहंुची। अटेर रोड से टीम विधायक कटारे की तलाश में उनके गृह गांव मनेपुरा पहुंची। मनेपुरा में लोगों से विधायक कटारे के बारे में पूछताछ हुई।

मनेपुरा में भी विधायक के बारे में जानकारी नहीं मिली। टीम दोबारा जगराम नगर पहुंची। मेन गेट खुलवाकर अंदर घर में दाखिल हुई। टीम ने घर में अंदर कटारे को तलाश किया। पीए त्रिलोकी कटारे से विधायक के बारे में पूछताछ की। विधायक की जानकारी नहीं मिलने पर बजरिया थाना प्रभारी डीपी सिंह ने तलाशी पंचनामा तैयार किया।

भोपाल पुलिस की टीम का नेतृत्व कर रहे टीआई राजीव जंगले ने पीए त्रिलोकी कटारे से पूछा विधायक भिंड कब आए थे। पीए ने टीम को बताया विधायक कटारे 18 जनवरी के बाद से भिंड नहीं आए हैं। भोपाल पुलिस ने पीए के 2 मोबाइल चेक किए। मोबाइल में आए कॉल की जानकारी ली। साथ ही मोबाइल के आईएमआई नंबर लिए हैं। छापेमारी की कार्रवाई के दौरान भोपाल पुलिस की टीम ने लगातार वीडियो रिकॉर्डिंग की है।

पूछताछ कर टीम वापस जाने लगी तो टीआई राजीव जंगले ने आला पुलिस अधिकारी से बात की। फोन पर बातचीत के बाद टीआई जंगले ने बजरिया थाना प्रभारी को नोटिस तैयार करने के लिए कहा। बजरिया थाना प्रभारी ने अपराध क्रमांक 27/18 धारा 365, 384, 386, 34 आईपीसी में पूछताछ के लिए पीए कटारे को धारा 160 का नोटिस दिया। नोटिस के मुताबिक पीए को 13 फरवरी को सुबह 11 बजे बयान के लिए भोपाल के बजरिया थाने में बुलाया है।