पूर्व गृहमंत्री – Shabd Shakti News

सिन्हा के बाद अब पूर्व गृहमंत्री बोले लोकसभा चुनाव के एक महीने बाद MP में होगी भाजपा सरकार
भोपाल। लकोसभा चनाव से पहले ही एक बार फिर बीजेपी नेताओं ने सरकार गिराने का दावा करना शुरू कर दिया है। पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने एक सभा में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 23 तारीख लोकसभा चुनाव की तारीख है और एक महीने के बाद मध्य प्रदेश में भाजपा सरका बना लेगी। यही नहीं उन्होंने कहा कि सरकार तो हम अभी भी बना लेते लेकिन दिल्ली के लोगों ने हमें मना कर दिया।

दरअसल, सागर लोकसभा में पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह बीजेपी प्रत्याशी के लिए सभा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपने बयान में लोकसभा चुनाव के एक महीने बाद एमपी में फिर बीजेपी सरकार बनाने का दावा कर दिया। उनसे पहले राज्य सभा सांसद और आरएसएस विचारक राकेश सिन्हा ने भी प्रेस कांफ्रेंस कर लोकसभा चुनाव के बाद सरकार बनाने और दस कांग्रेस विधायकों के संपर्क में होने की बात कही थी। इससे पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नेता प्रतिपक्ष गौपाल भार्गव इस तरह के दावे कर चुके हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली के रामलीला मैदान में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा की विजय संकल्प रैली में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था। शिवराज सिंह ने कहा था कि मध्य प्रदेश का चुनाव अजीब हुआ है। चुनावों में वोट बीजेपी को ज्यादा मिला लेकिन पांच सीटें कांग्रेस को ज्यादा मिली। लोकसभा के हिसाब से देखा जाए तो 17 सीटों पर बीजेपी और 12 पर कांग्रेस आगे है। उन्होंने कहा था कि मध्य प्रदेश में सरकार कांग्रेस की बनी है पर वह लंगड़ी है और ना जानें कब गिर जाए। शिवराज ने कहा, लंगड़ी सरकार तो हम भी बना लेते लेकिन अब सरकार तो बनाएंगे वो भी शानदार बहुमत वाली सरकार।