पेट्रोल-डीजल की कीमत – Shabd Shakti News

महंगाई के अटैक के साथ शुरू हुआ सप्ताह का पहला दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें चौथी बार बढ़ी
नई दिल्ली 25 मई 2027/सप्ताह के पहला दिन सोमवार महंगाई के अटैक के साथ शुरू हुआ. देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर चौतरफा महंगाई (Petrol-Diesel Price Hike) की मार पड़ रही है. महज 10 दिनों में तेल कंपनियों ने चौथी बार इनकी कीमतों में बढ़ोतरी कर आम लोगों को झटका दिया है. चार साल तक कीमतें स्थिर रखने के बाद कंपनियों ने अचानक 15 मई को ईंधन के दाम में बढ़ोतरी की गई थी, इसके बाद जो सिलसिला शुरू हुआ वो लगातार जारी है. अब तक चार बार की बढ़ोतरी के साथ पेट्रोल-डीजल 7 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा महंगा हो चुका है.

पेट्रोल-डीजल के दाम में सोमवार को की गई बढ़ोतरी पर नजर डालें, तो तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये और डीजल की कीमतों में 2.71 रुपये का इजाफा किया गया है. इसके बाद राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.12 रुपये हो गई है.

चार बार में ऐसे महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

बीते 10 दिनों में भारत में पेट्रोल-डीजल प्राइस हाइक पर नजर डालें, तो तेल कंपनियों ने एक बार में तेज बढ़ोतरी करने के बजाय साल 2022 के मार्च-अप्रैल महीने की तरह ही धीरे-धीरे इजाफा करने के फॉर्मूला अपनाया है. देश में चार बार में हुए Petrol-Diesel Price Hike के सिलसिले को देखें, तो 15 मई को 3 रुपये की बढ़ोतरी की गई, इसके बाद 19 मई को दूसरी बार पेट्रोल-डीजल 90 रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया गया.

महंगाई का तीसरा अटैक 23 मई को हुआ, जब पेट्रोल 87 पैसे, तो डीजल का दाम 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया. अब चौथा अटैक सोमवार 25 मई को दिया गया है और एक झटके में दोनों फ्यूल को 2 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा बढ़ा दिया गया है.