पेट खराब – Shabd Shakti News

होली के बाद पेट फूल गया है और आप हैं परेशान तो आजमाइए यह उपाय
होली का त्योहार हो और गुजिया तथा अन्य पकवान की बात न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता! लेकिन असली परेशानी तब शुरू होती है जब ‘एक और बस आखिरी’ कहते-कहते हम पूरी प्लेट साफ कर देते हैं. नतीजा? होली के दूसरे दिन सुबह-सुबह पेट में भारीपन, एसिडिटी… ऐसा लगता है जैसे पेट फूलकर कुप्पा हो गया है. अगर आपके साथ भी यही हुआ है, तो घबराइए मत.  किचन में ही मौजूद कुछ चीजों से आप अपने पेट को वापस ‘ट्रैक’ पर ला सकते हैं.

गुनगुना पानी

ज्यादा घी और चीनी वाली चीजें खाने के बाद ठंडा पानी पीना आग में घी डालने जैसा है. इससे फैट जम जाता है और डाइजेशन धीमा हो जाता है. इसके लिए हर एक घंटे में गुनगुना पानी पिएं. यह आपके सिस्टम को डिटॉक्स करने में मदद करेगा.

अजवाइन और काला नमक का जादू

दादी-नानी का यह नुस्खा कभी फेल नहीं होता. अजवाइन में ‘थायमोल’ होता है जो पाचन के रस (digestive juices) को एक्टिव करता है. आप आधा चम्मच अजवाइन और एक चुटकी काला नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ फांक सकते हैं. 15 मिनट में राहत महसूस होगी.

अदरक वाली चाय (बिना दूध की!)

दूध वाली चाय एसिडिटी बढ़ा सकती है, इसलिए अदरक का पानी या हर्बल टी बेहतर है. सबसे पहले पानी में अदरक कूटकर उबालें, थोड़ा नींबू और शहद मिलाएं. यह पेट की सूजन और भारीपन को तुरंत कम करता है.

छाछ (Buttermilk) है रामबाण

अगर पेट में जलन हो रही है, तो छाछ से बेहतर कुछ नहीं.  इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पेट के फायदेमंद बैक्टीरिया (गुड बैक्टीरिया) को बढ़ाने में मदद करते हैं. छाछ में भुना हुआ जीरा पाउडर और काला नमक जरूर डालें.

थोड़ा टहलना भी जरूरी हैगुजिया खाकर सो जाने से डाइजेशन पूरी तरह रुक जाता है. घर के अंदर या बालकनी में ही 15-20 मिनट की वॉक (Vajrasana भी ट्राई कर सकते हैं) करें. इससे गैस पास होने में मदद मिलती है और भारीपन कम होता है.