पेड़ गिरा – Shabd Shakti News

तेज हवाओ और बारिश के बाद ऑटो-रिक्शा पर कहर बनकर गिरा पेड़ 2 की मौत
कानपुर 4 अप्रैल 2026/कानपुर के काकादेव इलाके में कुदरत का कहर देखने को मिला है. शनिवार को हुई तेज हवाओं और बारिश के बीच एक विशालकाय पेड़ चलते ऑटो-रिक्शा पर गिर गया, जिससे दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे ने इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया और घंटों तक चले बचाव अभियान के बाद फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जा सका.

कानपुर के व्यस्ततम इलाकों में से एक काकादेव में शनिवार को मौसम का मिजाज बिगड़ना जानलेवा साबित हुआ. तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के दौरान सड़क किनारे खड़ा एक पुराना पेड़ अचानक चलते हुए ऑटो-रिक्शा पर गिर गया. हादसे के वक्त ऑटो में करीब पाँच से छह लोग सवार थे, जो भारी पेड़ के नीचे पूरी तरह दब गए.

जैसे ही पेड़ गिरा, स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े. सूचना मिलते ही काकादेव थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. ऑटो पेड़ के भारी तने के नीचे इस कदर पिचक गया था कि लोगों को बाहर निकालना नामुमकिन लग रहा था.

इसके बाद कटर मशीनों की मदद से पेड़ को टुकड़ों में काटा गया. लगभग दो से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जा सका