प्रदूषण cji तबियत – Shabd Shakti News

जानलेवा प्रदूषण : एक घंटे की सैर पर जाने के बाद बिगड़ गई भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांतकी तबियत
नई दिल्ली 27 नवंबर 2025/बढ़ते गंभीर वायु प्रदूषण को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई को पूरी तरह वर्चुअल मोड में बदलने की संभावना पर विचार करते हुए, भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने कहा कि एक दिन पहले एक घंटे की सैर पर जाने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी। CJI ने कहा कि वे बार से परामर्श करने के बाद निर्णय लेंगे, वहीं अदालत में 60 वर्ष से अधिक आयु के वकीलों को वर्चुअल सुनवाई की अनुमति देने का सुझाव भी रखा गया।

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने बुधवार को यह टिप्पणी तब की जब तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में चुनाव आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कराने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई की शुरुआत हुई और इस दौरान आयोग की ओर से पेश हो रहे वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश द्विवेदी ने व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट की मांग की।

वरिष्ठ अधिवक्ता ने मांगी थी ऑनलाइन पेश होने की अनुमति

द्विवेदी ने कहा, ‘मुझे कंजेशन की दिक्कत है। कृपया मेरे सहयोगी को नोट्स लेने दें। मैं अगली तारीख पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होना चाहता हूं।’ उन्होंने बताया कि सुबह की सैर के बाद उन्हें कुछ दिक्कतें हो रही हैं। मुझे ऑनलाइन पेश होने की अनुमति दी जाए, मैं ठीक नहीं हूं।

एक घंटे टहलने के बाद ठीक महसूस नहीं हुआ…: CJI

वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल भी सहमत हुए और बोले, ‘हमारी उम्र में, जब वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400-500 के स्तर पर है, हम इस जहरीली हवा में सांस ले रहे हैं।’ CJI ने कहा, ‘कल मैं एक घंटे के लिए टहलने गया था। मुझे ठीक महसूस नहीं हुआ।’ इसके बाद 60 वर्ष से अधिक उम्र के वकीलों को इन-पर्सन सुनवाई से छूट देने की संभावना पर विचार किया गया।