प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी – Shabd Shakti News

नृपेंद्र मिश्रा के पद छोड़ने के बाद पीके मिश्रा बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव
नई दिल्ली: नृपेंद्र मिश्रा के पद छोड़ने के बाद पीके मिश्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रमुख सचिव बनाया गया है. मोदी सरकार 2 में पीके मिश्रा को अतिरिक्त प्रमुख सचिव का पद दिया गया था. लेकिन नृपेंद्र मिश्रा के इस्तीफे के बाद अब पीके मिश्रा को प्रमुख सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पीके मिश्रा पूर्व कैबिनेट सचिव रह चुके हैं.

गुजरात में भी मोदी के साथ काम कर चुके हैं मिश्रा

बता दें कि नृपेंद्र मिश्रा के पद छोड़ने के बाद अटकलें थीं कि पीके मिश्रा को ही पीएम मोदी का प्रमुख सचिव बनाया जाएगा.  पीके मिश्रा को पीएम मोदी का बेहद करीबी माना जाता है. पीएम मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उस वक्त भी पीके मिश्रा उनके साथ काम करते थे.

प्रधानमंत्री की अपनों को समझाइश ये अहंकार, ये घमंड, ये दुर्व्यवहार स्वीकार नहीं
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में जीत के बाद पहली बार बीजेपी संसदीय दल की बैठक हुई. शुरुआत तो सम्मान और स्वागत से हुई, लेकिन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोलना शुरू किया तो सभी सन्न रह गए. पीएम मोदी ने बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय के व्यवहार को अस्वीकार्य बताया. पीएम मोदी ने दो टूक कहा कि इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जा सकती है.

पीएम मोदी ने आकाश के पिता कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में कहा, ”ये क्या हो रहा है, जिसके मन में जो आ रहा है कर रहा है और फिर उसको समर्थन किया जा रहा है. किसी का बेटा हो, सांसद का बेटा हो या मंत्री का बेटा हो, ये कहा जा रहा है पहले निवेदन, फिर आवेदन फिर दनादन, कैसी भाषा है ये?” पीएम यहीं नहीं ठहरे, वे इस बात से भी खफा थे कि जेल से छूटकर आने के बाद आकाश विजयवर्गीय को सम्मानित किया गया.

पीएम मोदी ने कहा, “क्या होगा अगर एक विधायक कम हो जाएगा? उस इकाई को भंग कर देना चाहिए जो स्वागत सत्कार कर रही है. ये अहंकार, ये घमंड, ये दुर्व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता है, अनुशासनहीनता बर्दास्त नहीं की जानी चाहिए.”

पीएम को गुस्सा क्यों आया?
पश्चिम बंगाल में बीजेपी के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय ने इंदौर के गंजी कम्पाउंड क्षेत्र में एक जर्जर भवन ढहाने गए नगर निगम के एक अधिकारी को बैट से पीट दिया था. यही नहीं बाद में आकाश ने इसे सही ठहराते हुए कहा था कि हमारा काम करने का तरीका है पहले आवेदन, फिर निवेदन और फिर दे दनादन. पूरी घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गय

26 जून की इस घटना के तुरंत बाद पुलिस ने आकाश विजयवर्गीय को गिरफ्तार कर लिया. बाद में उन्हें भोपाल की एक विशेष अदालत से जमानत मिल गई. 30 जून को जेल से निकलने के बाद आकाश विजयवर्गीय का स्वागत किया गया. मिठाईयां बांटी गई, हर्ष फायरिंग तक की गई.

दूसरे कार्यकाल में आज पहली बार मन की बात करेंगे मोदी
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार ‘मन की बात’ करेंगे. इस रेडियो कार्यक्रम में पीएम मोदी कई मुद्दों पर अपनी बात रखते हैं. पीएम के मन की बात के लिए खास इंतजाम किया गया है. गृहमंत्री अमित शाह गुजरात के द्वारिका में ककरौला स्टेडियम में मन की बात सुनेंगे. ‘मन की बात’ का प्रसारण सुबह 11 बजे से किया जाएगा.

यह सीना केवल दिखावटी नहीं दुनिया में सबसे ताकतवर भी है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया का सबसे ताकतवर नेता चुना गया है। ब्रिटिश हेराल्ड के रीडर्स पोल-2019 में मोदी ने दुनिया के अन्य ताकतवर नेताओं डोनाल्ड ट्रंप, व्लादिमीर पुतिन, शी जिनपिंग को मात दी।

पत्रिका ब्रिटिश हेराल्ड ने दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स (वर्डस मोस्ट पॉवरफुल पर्सन-2019) को चुनने के लिए रीडर्स पोल करवाए। इसके नामांकन सूची में दुनिया की 25 हस्तियों को शामिल किया गया था। अंत में जज करने वाले पैनल ने सबसे ताकतवर शख्स के तमगे के लिए चार उम्मीदवारों -भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, अमेरिकी राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का नाम सामने रखा, जिनमें से सबको पछाड़ कर प्रधानमंत्री मोदी ने शीर्ष पर जगह बनाई। चयन प्रक्रिया का मूल्यांकन इन सभी आंकड़ों के व्यापक अध्ययन और रिसर्च पर आधारित था।

ब्रिटिश हेराल्ड के रीडर्स को वर्डस मोस्ट पॉवरफुल पर्सन-2019 में वोट करने के लिए अनिवार्य वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) दिया गया था ताकि कोई व्यक्ति एक से ज्यादा बार वोट ना कर सके। खास बात यह है कि वोटर्स अपनी पसंदीदा हस्ती को जिताने के लिए लगातार वोट कर रहे थे, जिससे र्वोंटग के दौरान साइट क्रैश हो गई थी। र्वोंटग प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हो गई। प्रधानमंत्री की तस्वीर ब्रिटिश हेराल्ड पत्रिका के जुलाई संस्करण के कवर पेज पर प्रकाशित की जाएगी। यह संस्करण 15 जुलाई को जारी होगा।

किसको कितने वोट

नेता                      फीसदी में

नरेंद्र मोदी             30.9 %

व्लादिमीर पुतिन          29.9 %

डोनाल्ट ट्रंप              21.9 %

शी जिनपिंग              18.1 %

शपथ से पूर्व मोदी ने बापू, अटलजी की समाधि पर श्रद्धाजंलि दी और शहीदों को नमन किया
आज शाम 7 बजे दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे नरेंद्र मोदी ने दिन की शुरुआत बापू की समाधि राजघाट पर जाकर उन्हें नमन से की। उसके बाद उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री सबसे पहले राजघाट पहुंचे, जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद वह अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि ‘सदैव अटल’ पहुंचे और वहां पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, जेपी नड्डा, पीयूष गोयल, रविशंकर प्रसाद, प्रकाश जावडेकर, गिरिराज सिंह जैसे बीजेपी के तमाम नेता साथ थे।

बापू और अटल को श्रद्धांजलि देने के बाद प्रधानमंत्री ने मोदी नैशनल वॉर मेमोरियल पहुंच शहीदों को नमन किया। पीएम मोदी ने इसी साल 26 फरवरी को इस वॉर मेमोरियल का उद्घाटन किया था। इस दौरान उनके साथ रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहें।

शपथ लेने से पूर्व आज अपने चुनाव क्षेत्र काशी में बाबा विश्वनाथ की शरण में जाएंगे मोदी
वाराणसी: 30 मई को दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने से पहले नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे. पीएम मोदी एक बार फिर विश्वास जताने पर लोगों का आभार व्यक्त करेंगे साथ ही प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. इससे पहले कल पीएम मोदी गुजरात गए थे और वहां बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था. वहां मोदी ने अपनी मां हीराबेन से आशिर्वाद भी लिया.

मोदी की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के भारी बंदोबस्त

वाराणसी पहुंचने के बाद मोदी सड़क मार्ग से पुलिस लाइन से बांसफाटक तक जायेंगे. उनका काफिला शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरेगा. वह सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा करेंगे और बाद में अपनी पार्टी बीजेपी के कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किए गए हैं. मोदी जहां जहां से गुजरेंगे वहां सुरक्षा, अर्धसैनिक और विशेष सुरक्षा दल के कर्मी बड़ी संख्या में तैनात किये गये हैं.

प्रचंड जीत के बाद मोदी ने लिया मां का आशीर्वाद
लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने गांधीनगर पहुंचकर अपनी मां हीराबेन से आशीर्वाद लिया। इससे पहले दोनों हैदराबाद स्थित पार्टी के दफ्तर गए और जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में भारी तादाद में लोग मौजूद रहे। सभा संबोधित करते हुए मोदी ने कहा ‘मैं उस भूमि पर वापस आया हूं जिसने मेरा पालन-पोषण किया है। मैं एक ऐसी जगह पर वापस आ गया हूं, जिसके साथ मेरा बहुत पुराना नाता है। मैं यहां गुजरात के लोगों के दर्शन के लिए हूं। इस राज्य के नागरिकों का आशीर्वाद हमेशा मेरे लिए बहुत खास रहा है।’पीएम मोदी के भाषण के समापन के बाद सभा में मौजूद लोगों ने मोबाइल फोन का फ्लैश लाइट जलाकर पीएम मोदी का अभिवादन किया। पीएम मोदी ने इसके बाद हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

मोदी की जबरदस्त लोकप्रियता ने भाजपा के लिए पैदा किये 2014 से भी बेहतर हालात,विपक्ष हैरान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विराट रोड शो से चंद घण्टे पूर्व जिस काशी से कांग्रेस अपने  सबसे प्रभावी व चमकदार चेहरे प्रियंका गांधी को मोदी के सामने चुनावी रण में उतारने की बात  कर रही थी वही कांग्रेस अब बीच युद्ध में चुनावी रण छोड़कर दूर भागती नजर आ रही है। भय और निराशा का आलम यह है कि  सौ साल से ज्यादा पुरानी हो चुकी कांग्रेस को चुनावी रण में मोदी के सामने मुकाबला करने के लिए इतना दमदार चेहरा तक नहीं मिल सका जिसे चुनाव में उतारकर कांग्रेस केवल मजबूत वैचारिक सन्देश देने का काम कर पाती। कितने आश्चर्य की बात है जहां से कांग्रेस अपनी स्टार वुमेन प्रियंका को लड़ाकर बड़ी बड़ी बातें कर रही थी वहां से अब एक पिटे पिटाये  प्रत्याशी को उतारकर  अपने हास परिहास का कारण बन गई है।

आखिर कांग्रेस के इस कदम को किस नजरिए से देखा जाए ? इस बारे में आज विचार करना बेहद जरूरी है। काशी में मोदी के सामने से प्रियंका गांधी का इस प्रकार से भाग खड़े होना साफतौर पर इस बात का संकेत है कि कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी के सामने हथियार डाल चुकी है। जिस उत्तरप्रदेश में बुआ बबुआ गठबंधन से नकारे जाने के बाद राहुल गांधी हम किसी से कम नहीं की हुंकार भर रहे थे आज आलम यह है कि उसी उत्तरप्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी के सामने खड़ा करने के लिए उन्हें अच्छा प्रत्याशी तक नहीं मिल सका, वही प्रत्याशी मिला जो 2014 में मोदी के सामने मात्र 75 हजार वोट हासिल करके अपनी जमानत तक नहीं बचा सका था।

राजनीतिक पण्डितों की मानें तो अब जबकि तीन चरण का चुनाव हो चुका है और मोदी का जादू जिस प्रकार से देशवासियों के सर चढ़कर बोल रहा है ऐसे वक़्त मोदी के सामने चुनाव लड़कर उनको चुनौती देने की बात करने वाली कांग्रेस ने काशी में जो फिसड्डी पन दिखाया है उसका असर अब सम्पूर्ण उत्तरप्रदेश बिहार पर तो पड़ेगा ही साथ ही अब जहां जहां भी चुनाव होना है वहां मोदी की आंधी सुनामी में तब्दील हो जाएगी जिसे रोक पाना अब न तो महागठबंधन के द्वारा सम्भव नजर आता है न राहुल प्रियंका के ।

काशी में मोदी के दो दिन के कार्यक्रम ने उत्तरप्रदेश में तो जैसे गेम चेंजर का काम किया है। इसके बाद यहां कमोबेश अब हालत 2014 के चुनाव जैसे ही नजर आने लगे हैं। मोदी की आँधी देख जहां विपक्ष घबराया हुआ नजर आ रहा है वहीं जो वोटर असमंजस की हालात में  था  अब मोदी के पक्ष में मन बनाता दिखाई दे रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मत है कि काशी को पूर्वांचल की राजनीतिक राजधानी कहा जाता है। मोदी ने बड़ी चतुराई से यहां अपना विराट शक्तिप्रदर्शन करके सीधे सीधे पूर्वांचल की 20 ओर यहां से सटी हुई बिहार की 4 लोकसभा सीटों अर्थात कुल 24 सीटों पर विरोधियों का मनोबल पूरी तरह तोड़कर रख दिया है। यह आलम उस वक्त है जब अभी मतदान में एक पखवाड़े से भी अधिक समय बचा है। इतना ही नही विपक्ष के सर्वाधिक भरोसे वाले राज्यों पश्चिम बंगाल सहित दक्षिण और बिहार आसाम आदि में भी मोदी का जादू जिस प्रकार सर चढ़कर बोलता दिखाई दे रहा है वह विपक्ष को बड़ा झटका देने वाला कहा जा सकता है।

आज मोदी के रोड शो को लेकर वाराणसी में जबरदस्त उत्साह, कल भरेंगे पर्चा
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल अपने नामांकन से पहले आज वाराणसी में रोड शो करेंगे. ये रोड शो करीब सात किलोमीटर लंबा होगा. इस दौरान पीएम मोदी बीएचयू से लेकर दशाश्वमेघ घाट तक लोगों से मिलेंगे. रोड शो के बाद शाम में पीएम मोदी का गंगा आरती करने का भी कार्यक्रम है. मोदी का रोड शो बीएचयू चौराहे पर लगे पंडित मदन मोहन मालवीय की मूर्ति के पास से शुरु होगा.मोदी यहां प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रोड शो शुरु करेंगे.

पिछले विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी ने यहीं से रोड शो शुरू किया था. रास्ते में जगह जगह मोदी के स्वागत की अनूठे तरीक़े से तैयारी है. वाराणसी में रहने वाले अलग अलग राज्यों के लोग पारंपरिक तरीक़े से पीएम मोदी का अभिवादन करेंगे. बीएचयू से निकल कर पीएम नरेन्द्र मोदी का क़ाफ़िला पहलवान लस्सी वाले तक पहुंचेगा. ये बनारस की मशहूर लस्सी की दुकान है.

रोड शो के दौरान होती रहेगी गुलाब के फूलों की बारिश

पीएम नरेन्द्र मोदी का रोड शो अस्सी मोड़, मुमुक्षु भवन, आनंदमयी अस्पताल, शिवाला तिराहा, सोनारपुरा, जगमबाडी होते हुए गोदौलिया पहुँचेगा. सड़क के दोनों किनारों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है, जिससे कोई सड़क के बीच में न आ पाए. शहर में हर तरफ़ मोदी स्वागतम के बोर्ड लग गए हैं. रोड शो के दौरान गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश होती रहेगी.

सात किलोमीटर के रोड शो का आख़िरी पड़ाव काशी विश्वनाथ मंदिर का द्वार है. रोड शो में पांच लाख लोगों को बुलाने की तैयारी है. वाराणसी के बग़ल के जिलों से भी लोगों को बुलाया गया है. कहीं कोई कसर न रह जाए. इसके लिए बीजेपी नेताओं की टीम ने शहर में डेरा डाल दिया है. पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ख़ुद वाराणसी में जमे हुए हैं.

पीएम मोदी के रोडशो में कौन-कौन होगा शामिल?

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी रोड शो में पीएम मोदी के साथ रहेंगे. रोड शो के बाद अगले दिन यानी 26 अप्रैल को पीएम नरेन्द्र मोदी नामांकन करेंगे. इस मौक़े पर मंत्रिमंडल के उनके कई सहयोगी भी साथ रहेंगे. बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी मोदी के संग रहेंगे. नामांकन से पहले वे काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर पूजा अर्चना करेंगे.

ये है आज का पूरा कार्यक्रम

मोदी दोपहर 2.30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां से वह हेलीकॉप्टर द्वारा बीएचयू हेलीपैड पर लैंड करेंगे. वह दोपहर 3 बजे लंका पर मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा को माल्यार्पण कर रोड शो की शुरुआत करेंगे. रोड शो लगभग 6 बजे गदौलिया चौराहे पर खत्म पीएम करके मोदी गंगा आरती के लिए दशाश्वमेध घाट पर जाएंगे. इसके बाद पीएम सूर्या होटल में काशी के प्रबुद्ध लोगो के साथ बातचीत करेंगे व डिनर का भी कार्यक्रम है. वह डीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के लिए जाएंगे.