फायरिंग – Shabd Shakti News

पाक सीमा पर तनाव बढ़ा पाकिस्तानी सेना के हमले में चार जवान शहीद
पाकिस्तानी सेना की ओर से रविवार को पुंछ सेक्टर में किए संघर्षविराम के उल्लंघन में चार भारतीय जवान शहीद हो गए और एक जवान घायल हो गया. शहीदों में जम्मू कश्मीर लाइन इनफैंट्री के एक अधिकारी और तीन जवान हैं. रातभर सीमा पार से पुंछ के दिवार और बालाकोट में और राजौरी के बिंबर गली में फायरिंग होती रही.

शहीद हुए सैनिकों में कैप्टन कपिल कुंडू, राइफलमैन शुभम कुमार, राइफलमैन रामअवतार और हवलदार रोशन लाल हैं. जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने गोलीबारी में शहीद भारतीय सैनिकों की मौत पर दुख जताया है. आपको बता दें कि इस साल इस सेक्टर में हुए संघर्षविराम उल्लंघन में अब तक नौ जवानों समेत 17 लोगों की मौत हुई है और 70 लोग घायल हो चुके हैं.

पाकिस्तानी सेना की ओर से पुंछ सेक्टर के शाहपुर और भिंबर गली में रविवार सुबह से गोलीबारी की जा रही है. चार जवानों के शहीद और एक जवान के घायल होने के अलावा दो बच्चे भी इस गोलीबारी का निशाना बन गए.

इसके जवाब में    भारतीय सेना    ने भी गोलीबारी की है. जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना की ओर से छोटे हथियारों, ऑटोमैटिक हथियारों और मोर्टार से गोलीबारी की गई.

जम्मू के पुंछ सेक्टर में रविवार सुबह करीब 11 बजे से हुई गोलीबारी शाम तक भी जारी थी. यह गोलीबारी पुंछ सेक्टर के शाहपुर इलाके में हुई. वहीं, पुंछ के ही बिंबर गली में हुए सीजफायर में सेना के चार जवान शहीद हो गए.

बताया जा रहा है कि   पाकिस्तान सेना    की ओर से नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई थी.

इससे पहले, 30 जनवरी को भी पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय चौकियों पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था. तब पाक सैनिकों ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाया जिसका भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तान की ओर से भारी फायरिंग, भारत की 40 चौकियों को बनाया निशाना
पाकिस्तान ने शुक्रवार सुबह कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में सीजफायर वॉयलेशन किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत की करीब 30 से 40 चौकियों को निशाना बनाया गया। सीमापार से अभी भी गोलीबारी जारी है। वहीं, पाकिस्तान ने कठुआ और सांबा सेक्टर में भी सीजफायर वॉयलेशन किया। एक दिन पहले गुरुवार को गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया था। वहीं, एक छोटी बच्ची की मौत हो गई थी। भारत ने भी इसका माकूल जवाब दिया था।

शुक्रवार को कहां हुई फायरिंग ?

– पाकिस्तान ने शुक्रवार सुबह 6:30 बजे जम्मू के आरएसपुरा, अरनिया, रामगढ़ सेक्टर में गोलीबारी की। यहां की करीब 40 चौकियों को निशाना बनाया।

– इस दौरान मोटार्र भी दागे। हालांकि, इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ।