फिट इंडिया मूवमेंट’ – Shabd Shakti News

हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को नमन करते हुए मोदी ने शुरू किया फिट इंडिया मूवमेंट’
नई दिल्ली: देश को फिट रखने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ की शुरूआत की. इस दौरान पीएम मोदी ने भारत को फिट बनाने पर जोर दिया. पीएम मोदी ने कहा कि अगर बॉडी फिट है तो माइंड हिट है. इस दौरान उन्होंने देश को ‘मैं फिट तो इंडिया फिट’ का नारा दिया. इस कार्यक्रम में राजनीति, खेल और मनोरंजन जगत की कई हस्तियां मौजूद रहीं.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘’आज के ही दिन हमें मेजर ध्यानचंद के रूप में एक महान स्पोर्ट्स पर्सन मिले थे. अपनी फिटनेस, स्टेमिना और हॉकी से दुनिया को मंत्र मुग्ध कर दिया था. मैं उन्हें नमन करता हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘’आज के दिन ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ जैसा इनिशिएटिव लॉन्च करने के लिए हेल्थी इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाने के लिए मैं खेल मंत्रालय और युवा विभाग को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.’’

हम खाना खाकर डायटिंग की चर्चा करते हैं- मोदी

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ‘’निरोगी होना परम भाग्य है. स्वास्थ्य से सभी कार्य सिद्ध होते हैं. खेल का सीधा नाता हमारी सेहत से है. समय के साथ फिटनेस को लेकर उदासीनता आई है.’’ उन्होंने कहा, ‘’स्वास्थ्य के लिए सामुहिक प्रयास बहुत जरूरी है.’’ उन्होंने कहा, ‘’फेटनेस हमारे जीवन का अहम हिस्सा है. आज हम चलने से ज्यादा अपने कदम गिनते हैं. हम मोबाईल में एप डाउनलोड कर लेते हैं, लेकिन बाद में भूल जाते हैं. आज फिटनेस की बात करना फैशन स्टेटमेंट बन गया है. आज हम खाना खाकर डायटिंग की चर्चा करते हैं. आज ढाक के तीन पात वाली स्थिति पैदा हो गई है.’’

फिटनेस पूरे परिवार का मूवमेंट होना चाहिए- मोदी

पीएम मोदी ने कहा है, ‘’आज हमारी जीवनशैली की वजह से बीमारियां बढ़ रही हैं. डायबटीज बच्चों को भी हो रही है. फिटनेस शब्द नहीं बल्कि जीवन की शर्त है. फिटनेस पूरे परिवार का मूवमेंट होना चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘’ बड़े-बड़े देश फिटनेस के लिए मूवमेंट चला रहे हैं. हमारे पड़ोसी देश चीन ने 2030 तक लोगों को फिट रखने का लक्ष्य रखा है. वहां इसके लिए टाइम टेबल बना है. जर्मनी में भी मोटापा से मुक्ति के लिए अभियान चलाया जा रहा है. दुनिया के कई देश फिटनेस के लिए प्रोग्राम चला रहे हैं.’’ पीएम मोदी ने कहा है, ‘’हमारे अंदर जूनून और इच्छा शक्ति का होना जरूरी है. हर कामयाब व्यक्ति फिट होता है. फिटनेस को लेकर समाज में जागरुकता फैलानी होगी. फिट इंडिया मूवमेंट को जीवन का हिस्सा बनाएं. हमारी बॉडी फिट होगी तो इंडिया फिट होगा. सफलता और फिटनेस का रिश्ता एक दूसरे से जुड़ा है.’’

लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना चाहती है सरकार

बता दें कि फिट इंडिया कार्यक्रम के माध्यम से सरकार लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना चाहती है. आज राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर इस कार्यक्रम को लांच किया गया है. यह अभियान लगभग चार साल तक चलेगा, जिसमे फिटनेस और स्वास्थ्य को लेकर हर साल अलग-अलग मुद्दों पर अभियान चलाया जाएगा. अभियान के लिए 33 वरिष्ठ नागरिक पूर्व खिलाड़ियों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है. इसमें 101 साल की पूर्व महिला खिलाड़ी भी हैं. आयोजन में अर्जुन अवार्ड विजेता खिलाड़ी भी मौजूद रहे.