फिसड्डी – Shabd Shakti News

ग्वालियर फिर रह गया फिसड्डी, क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बार फिर इंदौर को दी तवज्जो
प्रवीण दुबे

वेस्टइंडीज के साथ मध्यप्रदेश में होने वाला एकमात्र T20 मुकाबला इंदौर में, दो स्टेडियम होने के बावजूद ग्वालियर को फिर नहीं मिला अंतरराष्ट्रीय मैच

ग्वालियर, 19 सितंबर 2026/ मध्यप्रदेश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी को लेकर एक बार फिर ग्वालियर की अनदेखी सामने आई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वेस्टइंडीज के भारत दौरे के कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के हिस्से में आने वाला एकमात्र T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला इंदौर के होलकर स्टेडियम को दिया है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20 मुकाबला 11 अक्टूबर 2026 को शाम 7 बजे इंदौर में खेला जाएगा।

ग्वालियर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के दो क्रिकेट स्टेडियम होने के बावजूद शहर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी से वंचित रह गया है। ग्वालियर में पिछला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 6 अक्टूबर 2024 को भारत और बांग्लादेश के बीच T20 अंतरराष्ट्रीय मैच के रूप में खेला गया था।

उस मुकाबले से पहले भारी बारिश के कारण स्टेडियम और आसपास के क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी थी। मैदान और स्टेडियम की व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठे थे। हालांकि इसके बावजूद भारत-बांग्लादेश मुकाबला सफलतापूर्वक आयोजित हुआ।

सिंधिया के क्रिकेट प्रभाव के बावजूद ग्वालियर को इंतजार

ग्वालियर से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का क्रिकेट प्रशासन से लंबे समय से जुड़ाव रहा है और मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) में सिंधिया परिवार का प्रभाव भी रहा है। इसके बावजूद अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की मेजबानी के मामले में ग्वालियर को लगातार इंतजार करना पड़ रहा है।

2024 में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के बाद ग्वालियर के क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद थी कि नए श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम को नियमित रूप से अंतरराष्ट्रीय मुकाबले मिलेंगे। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ घोषित कार्यक्रम में भी ग्वालियर को जगह नहीं मिली।

इंदौर को फिर मिला मध्यप्रदेश का मुकाबला

BCCI के घोषित कार्यक्रम के अनुसार वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में होंगे। इनमें मध्यप्रदेश के हिस्से में सिर्फ इंदौर का मुकाबला आया है।

ग्वालियर के क्रिकेट प्रेमियों के बीच अब यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि दो स्टेडियम और अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित करने की क्षमता होने के बावजूद ग्वालियर को लगातार मुकाबलों से दूर क्यों रखा जा रहा है।

वेस्टइंडीज के भारत दौरे का पूरा कार्यक्रम

BCCI के आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार वेस्टइंडीज का भारत दौरा 27 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान तीन ODI और पांच T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाएंगे।

अब ग्वालियर की बारी कब?

वेस्टइंडीज के खिलाफ मध्यप्रदेश में होने वाले एकमात्र T20 मुकाबले की मेजबानी भी इंदौर को मिलने के बाद ग्वालियर के क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें अब अगले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कार्यक्रम पर टिकी हैं। सवाल यही है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी कर चुके ग्वालियर को अगला मुकाबला कब मिलेगा?

ग्वालियर में 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी के बाद उम्मीद जगी थी कि शहर को लगातार मुकाबले मिलेंगे। लेकिन 2026 के वेस्टइंडीज दौरे में ग्वालियर का नाम नहीं होने से यह उम्मीद फिलहाल फिर इंतजार में बदल गई है।