बंगाल रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग – Shabd Shakti News

आजादी के बाद बंगाल में सबसे ज्यादा मतदान 91.64 प्रतिशत लोगों ने डाले वोट
आज बंगाल में 91.64% वोटिंग और तमिलनाडु में 84.56% मतदान दर्ज किया गया है इसके बाद भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में इस बार आजादी के बाद से अब तक का सबसे ज्यादा मतदान हुआ है. यानी इन दोनों राज्यों में पहली बार इतना ज्यादा वोटिंग प्रतिशत दर्ज किया गया है. उन्होंने सभी मतदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि चुनाव आयोग हर वोटर को सलाम करता है, जिन्होंने बड़ी संख्या में आकर अपने वोट का इस्तेमाल किया.

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुानव के लिए वोटिंग समाप्त हो चुकी है. तमिलनाडु की सभी 234 सीट पर वोटिंग सुबह सात बजे से हुई थी. वहीं, पश्चिम बंगाल की 152 सीटों पर पहले चरण के तहत वोट डाले गए. बंगाल चुनाव के पहले चरण में जनता 1478 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेगी. पश्चिम बंगाल में जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है, वहीं तमिलनाडु में भी डीएमके की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन और एआईएडीएमके-बीजेपी के एनडीए के बीच टक्कर है. दोनों ही राज्यों में सुबह से मतदान केंद्रों के बाहर वोटरों की लंबी कतार देखी जा रही थी और महिलाओं में खासा उत्साह नजर जा रहा था.

बंगाल में चुनावों के दौरान, अलग-अलग ज़िलों से तनाव और बवाल की खबरें आईं. मुर्शिदाबाद में TMC कार्यकर्ताओं और AUJP के संस्थापक हुमायूं कबीर के बीच झड़प हो गई. सिलीगुड़ी में भी TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच अलग-अलग झड़पों की खबरें आईं. कुमारगंज में, बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु सरकार ने आरोप लगाया कि कई बूथों से उनके पोलिंग एजेंटों को हटा दिया गया है. उन्होंने यह भी दावा किया कि उन पर हमला किया गया.

इस बीच, तमिलनाडु में वोटिंग का काम शांतिपूर्ण और सुचारू ढंग से चलता रहा, जहां कई मशहूर हस्तियों और बड़े राजनेताओं ने अपने वोट डाले. तमिलनाडु में सभी 234 सीटों के लिए प्रतिनिधि चुनने के लिए एक ही चरण में वोटिंग समाप्त हो गई.

बंगाल में बड़ी लापरवाही – बूथ खाली छोड़ने पर पूरा स्टाफ सस्पेंड

पश्चिम बंगाल के पिंगला इलाके में एक पोलिंग बूथ पर बड़ी लापरवाही सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, मतदान के दौरान बूथ के सभी पोलिंग कर्मचारी अपनी जगह छोड़कर चले गए थे और बूथ कुछ समय के लिए बिना निगरानी के रह गया. इस मामले को गंभीर मानते हुए चुनाव आयोग ने उस बूथ के सभी पोलिंग कर्मचारियों को तुरंत सस्पेंड कर दिया है.