बजट प्रतिक्रिया आशीष अग्रवाल – Shabd Shakti News

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बजट को विकसित भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने वाला बताया
उन्होंने कहा  मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव  के नेतृत्व में मध्य प्रदेश जिस तेज़ी से प्रगति कर रहा है, उसमें यह बजट अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।

भोपाल /ग्वालियर /1 फरवरी 2026/भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने मोदी सरकार के बजट 2026 को विकसित भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने वाला बजट  निरुपित किया है उन्होंने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा  यह बजट स्पष्ट करता है कि सरकार की प्राथमिकताएँ विकास आधारित हैं उन्होंने कहा कि  गरीब, किसान, युवा और महिलाएँ इस बजट के केंद्र में हैं साथ ही इस बजट में किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं को रोजगार देने और महिलाओं की आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए ठोस और व्यावहारिक प्रावधान किए गए हैं।

श्री अग्रवाल ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में 7 हाई-स्पीड कॉरिडोर और ₹12.2 लाख करोड़ का कैपिटल एक्सपेंडिचर सरकार के निर्माण और निवेश आधारित विकास पर दृढ़ विश्वास को दर्शाता है, जो उद्योग और रोजगार को नई गति देगा। स्वास्थ्य क्षेत्र में 3 आयुर्वेदिक एम्स की घोषणा पारंपरिक चिकित्सा को आधुनिक स्वास्थ्य ढांचे से जोड़ने का बड़ा कदम है, जिससे आम नागरिकों को सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ मिलेंगी।

मध्यम वर्ग और ईमानदार करदाताओं के लिए इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं—यह स्थिरता और भरोसे का संदेश देता है। कुल मिलाकर, यह बजट सरकार के तीन कर्तव्यों— आर्थिक विकास, जन-आकांक्षाओं की पूर्ति और सबका साथ, सबका विकास— को और सशक्त बनाता है।

श्री अग्रवाल ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा मैं इस जनहितकारी बजट के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को हार्दिक बधाई और साधुवाद देता हूँ। उन्होंने कहा माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश जिस तेज़ी से प्रगति कर रहा है, उसमें यह बजट अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।