बजट 2026 मुख्य बातें – Shabd Shakti News

यहां जानिए बजट में आज की गई प्रमुख घोषणाएं ,एक अप्रैल से नए कानून के अंतर्गत बदल जाएंगे इनकम टैक्स नियम
नई दिल्ली 1 फ़रवरी 2026/केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) आज यानी 1 फरवरी 2026 को लगातार नौवीं बार पूर्णकालिक बजट (Union Budget 2026-27) पेश किया. यह इतिहास का दूसरा मौका है जब बजट रविवार के दिन प्रस्तुत किया गया।

बजट की मुख्य बातें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने नए इनकम टैक्स को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स फॉर्म को आसान किया जाएगा. एक अप्रैल, 2026 से नया कानून लागू हो जाएगा. इस कानून में तकनीकी खामी को दंड से जुर्माने में बदलने का प्रस्ताव है. छोटे टैक्स अपराधों में सिर्फ जुर्माना लगेगा. विदेश यात्रा पर लगने वाले टैक्स कम. विदेश यात्रा टीसीएस दर 5 फीसदी हुई. 31 जुलाई तक रिटर्न दाखिल कर सकते हैं. इस कानून में अघोषित आय एक करोड़ रुपये तक करने का प्रस्ताव है.

वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि कैंसर से जुड़ी 17 दवाओं में छूट दी जाएगी. 7 और जो दुर्लभ बीमारियों की दवाओं में, खास मेडिकल पर्पज के लिए उसके आयात में छूट मिलेगी.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि देश में कैंसर और शुगर की दवाएं सस्ती होंगी.

जिला अस्पतालों को अपडेट किया जाएगा. वहां इमरजेंसी वार्ड बढ़ाए जाएंगे ताकि लोगों को फायदा मिले.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में दिल्ली-वाराणसी समेत 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान किया गया है. वाराणसी और पटना में जहाज मरम्मत सुविधा स्थापित होगी. दिल्ली-वाराणसी, वाराणसी-सिलीगुड़ी में भी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे

विदेश यात्रा पैकेज सस्ते होंगे. वित्त मंत्री ने कहा कि विदेश यात्रा कार्यक्रम पैकेज की बिक्री पर TCS दर को 5 और 20 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत किया जाएगा.

-कस्टम्स ड्यूटी में भी राहत दी गई है. 17 एंटी-कैंसर दवाओं और 7 अन्य दुर्लभ बीमारियों की दवाओं को बेसिक कस्टम्स ड्यूटी से मुक्त रखा जाएगा.

-डेटा और टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए भारत में क्लाउड कंपनियों के लिए 2047 तक टैक्स हॉलिडे की घोषणा की गई है.

-सरकार ने मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस करते हुए NIMHANS 2.0 की स्थापना करने

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने भाषण में कहा कि SHE (Self-help Entrepreneur) मार्ट्स को कम्युनिटी-स्वामित्व वाली खुदरा दुकानों के रूप में स्थापित किया जाएगा, ताकि महिला उद्यमियों की मदद की जा सके.

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भाषण में कहा कि शेयर बाजार में ऑप्शन ट्रेडिंग पर टैक्स बढ़ाया गया है.

वित्त मंत्री ने खेल क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए ‘खेलो इंडिया’ मिशन शुरू करने का ऐलान किया है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि नॉर्थ ईस्ट राज्यों में बुद्ध सर्किट बनेगा.  ये सर्किट अरुणाचल, सिक्किम, असम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में होगा.

लखपति दीदी की योजना कामयाब रही. क्रेडिट से जुड़ा रोजगार स्थापित करने में आगे बढ़ें. स्वरोजगार की स्थापना वो कर रही हैं. हम दिव्यांग जनों को मजबूत करने की योजना में अलग अलग सेक्टर में उनकी संभावनाएं हैं. जिन क्षेत्रों में उन्हें मौका मिल सकता हो, वो दिलाएंगे. कृत्रिम अंग मैन्यूफेक्चिरिंग में एक संस्था की स्थापना की जाएगी. केंद्रों को मजबूत करेंगे. मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए उन्होंने कहा कि मेंटल इंस्टीट्यूट को मजबूत किया जाएगा.

चंदन-मूंगफली और बादाम पर क्या बोलीं वित्त मंत्री?

वित्त मंत्री ने कहा, डेयरी और मुर्गी पालन को मजबूत करना चाहते हैं. कृषि के क्षेत्र में उत्पाद हासिल कर सकें. उत्पादों की विविधता को बढ़ाया जा सके. रोजगार के नए मौके बन सकें. चंदन, नारियल और काजू से अच्छी कमाई होती है. नॉर्थ ईस्ट इलाके में बादाम, मूंगफली को आगे बढ़ाना चाहते हैं.

नारियल के क्षेत्र में भारत सबसे बड़ा उत्पादक है. 3 करोड़ लोग इस पर निर्भर हैं. इसके लिए हम इसपर प्रस्ताव दे रहे हैं. हम इसमें मदद करेंगे. मुख्य नारियल उत्पादक राज्यों में स्थापित करेंगे. काजू और कोको को प्रोत्साहित करेंगे. हम इसमें आत्मनिर्भर हो सकें. निर्यात की दिशा में हम तेजी से आगे बढ़ें. चंदन की बात करें तो सांस्कृतिक और सामाजिक हिस्सा है. चंदन की खेती को बढ़ावा मिल सके. चंदन के गौरव को फिर से पुराना गौरव मिल सके.

वित्त मंत्री ने कहा कि 2026-27 में,  मैं पब्लिक कैपिटल एक्सपेंडिचर को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव करती हूं. उन्होंने कहा, ‘हम 5 लाख से ज़्यादा आबादी वाले शहरों, यानी टियर 2 और टियर 3 शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास जारी रखेंगे.’

खगोल विज्ञान को बढ़ावा दिया जाएगा. 20 हजार युवाओं को टूरिज्म के लिए गाइड के लिए ट्रेन्ड किया जाएगा. कंटेंट क्रिएटर लैब को स्थापित किया जाएगा.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाए जाएंगे.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 3 नए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) बनाने का ऐलान किया है.

सरकार ने ऐलान किया है कि 5 क्षेत्रीय मेडिकल हब बनाएंगे. मेडिकल और ट्रेनिंग और रिसर्च पर काम किया जाएगा. मेडिकल सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराएंगे. ये हब विविध तरीके से रोजगार के मौके बनाएंगे. इसमें स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोग होंगे.

वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि ओडिशा, केरल और छत्तीसगढ़ में माइनिंग कॉरिडोर बनाया जाएगा.

वित्त मंत्री ने ऐलान किया है कि देश में 22 नए जलमार्ग बनाए जाएंगे.

महात्मा गांधी ग्राम स्वराज इनिशिएटिव से बुनकरों और कुटीर उद्योगों को फायदा मिलेगा. गरीब ग्रामीण युवाओं को फायदा पहुंचेगा. भारत के पास संभावना है कि खेल से जुड़े उत्पादन तैयार कर सकें.

बायोफार्मा सेक्टर के लिए अगले पांच वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिससे बायोलॉजिक और बायोसिमिलर उत्पादों का घरेलू उत्पादन बढ़ेगा. सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 भी लॉन्च किया जाएगा, जिसके लिए 40 हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं.

– तमिलनाडु, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और केरल को जोड़ने के लिए समर्पित रियर अर्थ कॉरिडोर प्रस्तावित किए गए हैं.

– आत्मनिर्भर भारत के लिए दो हजार करोड़ रुपये अलॉट किए गए हैं.