बयान पर बवाल – Shabd Shakti News

अब बड़बोलेपन ने कमलनाथ के लिए खड़ी की समस्या बीजेपी, सपा, जदयू के बाद अखिलेश ने खोला मोर्चा
भोपाल /मुख्यमंत्री कमलनाथ रोजगार को लेकर यूपी-बिहार वालाें पर टिप्पणी करके विवादों में घिर गए है। बीजेपी, सपा, जदयू सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने उनके इस बयान की निंदा की है।जहां भाजपा ने इस बयान को शर्मनाक बताया, वही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी विरोध जताया है। अखिलेश ने कहा है कि पहले उप्र-बिहार के लोगों को महाराष्ट्र में निशाना बनाया गया और अब वही मप्र में हो रहा है।

दरअसल, मप्र में कांग्रेस को अपने एक विधायक का समर्थन दे रही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कमलनाथ की आलोचना की है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- ‘कमलनाथ ने जो कहा, वह बहुत गलत है। पहले उप्र-बिहार के लोगों को महाराष्ट्र में निशाना बनाया गया और अब वही मप्र में हो रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर भारतीय यहां क्यों आते हैं? वे यहां नौकरी क्यों ले लेते हैं? इसी तरह से दिल्ली और अब मध्यप्रदेश से सुनाई दे रहा है। तब क्या होगा, जब उत्तर भारतीय ही तय करें कि केंद्र में सरकार किसकी हो?

गौरतलब है कि अपने कार्यकाल के पहले ही दिन उन्होंने फैसला किया कि मध्य प्रदेश में ऐसे उद्योगों को छूट दी जाएगी, जिनमें 70 प्रतिशत नौकरी मध्य प्रदेश के लोगों को दी जाएगी। उन्होंने कहा, ‘बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के लोगों के कारण मध्य प्रदेश के स्थानीय लोगों को नौकरी नहीं मिल पाती है।हालांकि उन्होंने कहा कि मैं उनकी (यूपी-बिहार के लोगों) आलोचना नहीं करना चाहता, लेकिन मध्य प्रदेश के लोग रोजगार से वंचि

कमल हासन ने हिंदुओं पर दिया विवादित बयान तो स्वामी बोले वो एक भ्रष्ट व्यक्ति
ऐसा लगता है दक्षिण भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता कमल हासन  ने राजनीति में आने के पूर्व अपनी और ध्यान आकर्षित करने के लिए हिन्दुओं पर निशाना साधने की योजना बनाई है ऐसी के चलते उन्होंने हिंदू आतंकवाद पर विवादित बयान दिया है। उधर सुब्रमण्यम स्वामी ने उनको आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे एक खराब और भृष्ट व्यक्ति हैं उनपर ध्यान न दिया जाए।

राजनीति में जल्द ही उतरने से पहले अभिनेता कमल हासन ने ‘हिंदू आतंकवाद’ को लेकर एक नई बहस को जन्म दे दिया है। दरअसल हासन ने एक कॉलम में लिखा कि राइट विंग ने अब मसल पावर का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राइट विंग हिंसा में शामिल है और हिंदू कैंपों में आतंकवाद घुस चुका है। उन्होंने कहा कि पहले हिंदू दक्षिणपंथी संगठन हिंसा में शामिल नहीं होते थे, वे लोग विरोधी पार्टियों से बातचीत से रास्ता निकाला करते थे लेकिन अब सब बदल गया है और बल का इस्तेमाल किया जा रहा है।

सन ने लिखा कि दक्षिणपंथियों को अगर ‘हिंदू आतंकवादी’ कहा जाता है तो वे कहने वाले को गलत नहीं बता सकते क्योंकि आतंकी कैंप अब उनकी तरफ भी लगने लगे हैं। ऐसी आतंकी गतिविधियों ने संगठनों को कोई फायदा नहीं होने वाला है। हासन ने इस लेख में कहा कि तमिलनाडु एक बार फिर सामाजिक न्याय के लिए एक उदाहरण बनेगा, और इसके लिए केरल ने रास्ता दिखाया है।

सुब्रमण्यम स्वामी ने हासन पर किया पलटवार

वहीं भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कमल हासन के हासन के इस बयान को खारिज करते हुए कहा कि अगर उनके पास कोई सबूत है, जिसका वो दावा कर रहे हैं, तो उसे अधिकारियों से रिपोर्ट करनी चाहिए। स्वामी ने कहा कि कोई हिंदू आतंकवादी संगठन नहीं है। हासन एक नैतिक रूप से भ्रष्ट व्यक्ति है, वह किसी भी समय कुछ भी कर सकता है। उसे गंभीरता से नहीं लिया जा सकता। एनआईए को उससे मिल पूछना चाहिए कि उनके पास कोई सबूत है या नहीं।