बसंत विहार के सामने – Shabd Shakti News

ग्वालियर में अब बसंत विहार के सामने और इमली नाका पर धसकी सड़क
ग्वालियर 26 अगस्त 2026/एमपी के ग्वालियर में सड़कों के धंसने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर के पॉश इलाके बसंत विहार के सामने सड़क अचानक धंस गई और बीच सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया। इसी गड्ढे में रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस गई। गनीमत रही कि चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर बैरिकेड्स लगा दिए, लेकिन सड़क के धंसने की सूचना के बावजूद नगर निगम का अमला मौके पर नहीं पहुंचा। उधर वार्ड 65 सिकंदर कंपू रोड, इमली नाका पर भी सड़क धसकने की बात सामने आई है

दरअसल, बसंत विहार रोड पर आज सुबह अचानक सड़क का एक हिस्सा धंस गया। देखते ही देखते सड़क के बीचों-बीच बड़ा गड्ढा बन गया और वहां से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली उसमें फंस गई। खतरा भांपकर चालक ने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई,सड़क धंसने के बाद स्थानीय लोगों ने आसपास बैरिकेड्स लगाकर रास्ते को सुरक्षित करने की कोशिश की, ताकि कोई दूसरा वाहन या राहगीर इस गड्ढे की चपेट में न आए।

खास बात यह है कि बसंत विहार रोड पर दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है और इसी रास्ते से स्कूली बसें भी गुजरती हैं। ऐसे में सड़क के बीच अचानक गड्ढा बनने से लोगों में डर और नाराजगी दोनों है,स्थानीय लोगों का आरोप है कि अब घर से निकलते समय भी डर लगने लगा है कि कहीं सड़क धंसने से कोई बड़ा हादसा न हो जाए। वाहन चालकों में भी नगर निगम की व्यवस्था को लेकर आक्रोश है।सवाल यह है कि लगातार सड़कें धंसने की घटनाओं के बीच आखिर प्रशासन कब जागेगा और ऐसे खतरनाक स्थानों को स्थायी तौर पर सुरक्षित कब किया जाएगा?