बाबरी मस्जिद बंगाल – Shabd Shakti News

हुमायूं ने पश्चिम बंगाल में रखी बाबरी मस्जिद की नींव भाजपा ने कहा हम बाबरी मस्जिद की एक-एक ईंट उखाड़ देंगे
मुर्शिदाबाद 6 दिसंबर 2025/ टीएमसी से निकाले गए विधायक हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की नींव रख दी। 150 फुट लंबा और 80 फुट चौड़ा भव्य स्टेज, हजारों की भीड़, कुरान की तिलावत के बीच नई बाबरी मस्जिद का शिलान्यास समारोह हुआ। अल्लाह हू अकबर के नारों के साथ समर्थक ईंट लेकर भी पहुंचे। मंच से बाबरी मस्जिद जिंदाबाद के नारे भी लगे। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक धुव्रीकरण का स्टेज भी तैयार हो गया। 6 दिसंबर वही तारीख़ है, जिस दिन 33 साल पहले अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाई गई थी। जैसा कि हुमायूं कबीर ने ऐलान किया कि मुर्शिदाबाद की नई बाबरी मस्जिद वैसी ही होगी, जैसी पहले कभी अयोध्या में थी।

बीजेपी ने बताया टीएमसी का नाटक

नई बाबरी मस्जिद के शिलान्यास समारोह के मंच से हुमायूं कबीर ने कहा कि उन्होंने 2024 में ही बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान किया था। उन्होंने अपने भाषण में मीर बांकी का जिक्र भी किया। इसके बाद से राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हुई है। टीएमसी ने इसे सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का षडयंत्र बताया है। पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य ने इसे टी एम सी का नाटक बताया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को जिस-जिस जगह संदेश भेजना था, वह भेज दिया। वह अब निष्कासन का नाटक कर रही हैं।

अमित मालवीय ने बताया खतरा

बीजेपी नेता केशव मौर्य ने कहा कि यह टीएमसी की चाल है। अगर बंगाल में बीजेपी की सरकार बनी तो हम बाबरी मस्जिद की एक-एक ईंट उखाड़ देंगे। बीजेपी बंगाल के प्रभारी अमित मालवीय ने कहा कि इस मस्जिद के लिए उत्तर बंगाल की लाइफलाइन मानी जाने वाले NH-12 के पास मस्जिद निर्माण खतरनाक है। टीएमसी रणनीति के तहत पुलिस सुरक्षा में इसे बनवा रही है।