बिजली – Shabd Shakti News

अब परीक्षा तक मेंटेनेंस के नाम पर नहीं होगी बिजली कट
भोपाल /ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह ने तीनों विद्युत वितरण कम्पनियों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बोर्ड परीक्षाओं के बाद ही विद्युत मेन्टेनेंस करें। इस दौरान विद्युत प्रदाय सुचारू रखने के लिये आवश्यक कार्य ही करें। विद्युत मेन्टेनेंस अप्रैल माह में करें।

ऊर्जा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मेन्टेनेंस शिडयूल को कम्पनी की वेबसाइट पर अपलोड किया जाये, जिससे उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी मिल सके। श्री सिंह ने कहा कि मेन्टेनेंस शिडयूल मॉनीटरिंग के लिये एक प्रणाली विकसित की जाये। उन्होंने कहा कि मेन्टेनेंस के पहले उपभोक्ताओं के रजिस्टर मोबाइल नंबर पर मैसेज भी भेजा जाये।

मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार ने दिया सस्ते बिजली बिल का तोहफा
मध्यप्रदेश में ऊर्जा मंत्री  प्रियव्रत सिंह ने बताया है कि प्रदेश में स्थायी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के लिये ‘ इंदिरा गृह ज्योति योजना’ प्रारंभ की गयी है। योजना के हितग्राहियों को 100 यूनिट तक की खपत पर अधिकतम 100 रुपये का बिल दिया जायेगा। लेकिन प्रचलित टैरिफ एवं विद्युत शुल्क जोड़कर 100 रुपये से कम बिल होने पर वास्तविक राशि ही देय होगी। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि योजना के लागू होने से ऊर्जा विभाग से संबंधित एक और वचन पूरा हो गया है।

सरल बिजली बिल स्कीम के सभी उपभोक्ता नई योजना में शामिल होंगे

ऊर्जा मंत्री श्री सिंह ने बताया कि सरल बिजली बिल स्कीम के सभी उपभोक्ता योजना में शामिल होंगे। सरल बिजली बिल के प्राप्त/ लंबित पात्र आवेदन भी इस योजना में मान्य होंगे। योजना 25 फरवरी एवं इसके बाद प्रारंभ होने वाले आगामी बिलिंग चक्र से लागू होगी। हितग्राहियों के बिल की गणना विद्युत नियामक आयोग के टैरिफ अनुसार की जायेगी। ग्रामीण क्षेत्र में 500 वॉट तक के संयोजित भार वाले अनमीटर्ड उपभोक्ताओं के लिये आयोग द्वारा टैरिफ आदेश में निर्धारित दर से बिलिंग की जायेगी। शहरी क्षेत्रों में मीटर के आधार पर ही बिलिंग होगी।

योजना में 1000 वॉट तक के संयोजित भार उपभोक्ता शामिल

श्री सिंह ने बताया है कि जिन उपभोक्ताओं के परिसर में पूर्व में मीटर स्थापित थे, वहाँ मीटर खराब होने पर विगत 3 माह की औसत खपत 100 यूनिट से कम होने पर तदनुसार मान्य की जाएगी। औसत खपत 100 यूनिट से अधिक होने पर बिलिंग की सीमा 100 यूनिट होगी। खराब मीटर को बदलने की कार्यवाही शीघ्र की जायेगी। योजना में पूर्ववत् मात्र 1000 वॉट तक के संयोजित भार वाले उपभोक्ता शामिल होंगे। एयर कंडीशन एवं हीटर का उपयोग करने वाले उपभोक्ता पात्र नहीं होंगे।

सरल स्कीम के अजा-अजजा उपभोक्ता को पूर्ववत मिलेगा लाभ

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन कर रहे घरेलू सरल उपभोक्ताओं को इंदिरा गृह ज्योति योजना का लाभ मिलेगा तथा वर्तमान में प्राप्त होने वाली ऊर्जा प्रभार व ईधन प्रभार की छूट भी जारी रहेगी। किसी माह में 100 यूनिट से अधिक खपत होने पर प्रचलित टैरिफ अनुसार 100 यूनिट से अधिक की खपत पर लागू ऊर्जा प्रभार, एफसीए, मीटर प्रभार, विद्युत शुल्क का भुगतान उपभोक्ता द्वारा स्वयं किया जायेगा। 100 यूनिट से अधिक खपत पर नियत प्रभार में होने वाली वृद्धि के अन्तर की राशि भी हितग्राही द्वारा स्वयं देय होगी।

वितरण कम्पनियों द्वारा विद्युत नियामक आयोग के निर्धारित मानदण्ड के अतिरिक्त और कोई भी आंकलित यूनिट बिल में नहीं जोड़े जायेंगे। योजना में जारी किये जाने वाले बिलों में शासन द्वारा प्रदत्त सब्सिडी का स्पष्ट उल्लेख किया जायेगा।

आगामी बिलिंग से उपभोक्ताओं को लाभ देने के लिए बिजली कंपनियों के साफ्टवेयर में आवश्यक परिवर्तन यथाशीघ्र करने के निर्देश दिये गये हैं। घरेलू उपभोक्ता के लिए लागू अन्य सबसिडी यथावत जारी रहेगी।

बिजली से चमकेगा देश का हर गाँव शहर,मोदी ने लॉन्च की सबसे महत्वाकांक्षी बिजली योजना
देश के बिजली क्षेत्र में अभी तक की सबसे महत्वाकांक्षी योजना केंद्र सरकार ने लांच की है जिसके तहत दिसंबर, 2018 तक हर घर को बिजली कनेक्शन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यहां एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना ‘सौभाग्य’ को लांच किया। गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले हर परिवार को इसके तहत मुफ्त में बिजली कनेक्शन मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सौभाग्य योजना के तहत चार करोड़ घरों को बिजली दी जाएगी। इस पर कुल 16,320 करोड़ रुपये की लागत आएगी जिसका बड़ा हिस्सा (12,320 करोड़ रुपये) केंद्रीय बजट से दिया जाएगा। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र पर खास ध्यान होगा क्योंकि 90 फीसद बिना बिजली वाले घर गांवों में ही है। उक्त आवंटन का 14,025 करोड़ रुपये ग्रामीण विद्युतीकरण के लिए दिया जाएगा। सरकार के वर्ष 2011 के समाजिक आर्थिक व जातिगत जनगणना के आधार पर यह स्कीम लागू की जाएगी। इस जनगणना में आने वाले सभी परिवारों को मुफ्त बिजली दी जाएगी। लेकिन इसके अलावा जो अन्य परिवार बिजली कनेक्शन लेना चाहेंगे उन्हें महज 500 रुपये देने पर बिजली कनेक्शन मिल जाएगा। और इसका भुगतान भी उन्हें मासिक किस्त में देने की सुविधा मिलेगी। जहां सामान्य बिजली कनेक्शन नहीं होगी मसलन दूर दराज के गांवों के घरों को सोलर कनेक्शन दिया जाएगा। इन घरों को पांच एलईडी बल्ब, एक डीसी फैन और एक पावर प्लग को चलाने वाला सौर बैट्री बैंक दिया जाएगा।

सौभाग्य को लांच करते हुए पीएम मोदी ने कहा ”अभी तक किसी ने सोचा नहीं था कि एक सरकार ऐसी भी आएगी जो लोगों के घर घर जा कर बिजली कनेक्शन देगी।” दरअसल, इस योजना के तहत बिजली वितरण कंपनियों के अधिकारी स्वयं सरकारी डाटा के हिसाब से उन घरों में जाएंगे जहां बिजली कनेक्शन नहीं है और घर के मुखिया के आधार कार्ड को देख कर बिजली कनेक्शन हाथों हाथ देंगे। बिजली मंत्री आर के सिंह ने इस अवसर पर बताया कि दिसंबर, 2017 तक हर गांव को बिजली मिल जाएगी और उसके एक वर्ष बाद यानी दिसंबर, 2018 तक हर घर को बिजली देने का लक्ष्य हासिल पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद हर घर को चौबीसों घंटे, स्थाई बिजली देने का काम बचेगा जिसे पूरा किया जाएगा।

माना जा रहा है कि हाल ही में जिस तरह से पांच राज्यों के चुनावों में भाजपा को मिली सफलता के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय की उज्ज्वला योजना को एक अहम कारण माना जा रहा है उससे प्रभावित हो कर ही ‘सौभाग्य’ को लांच किया गया है। आगामी चुनाव में उक्त दोनो योजनाओं की सफलता सरकार के कामकाज का अहम उदाहरण होंगी। उज्जवला से जहां हर गरीब के घर में स्वच्छ एलपीजी से खाना पकेगा वहीं सौभाग्य से हर घर को रौशनी मिल सकेगी। पीएम मोदी ने सौभाग्य योजना की लांचिंग पेट्रोलियम क्षेत्र की सरकार कंपनी ओएनजीसी के नए भवन से की। पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान भी उपस्थित थे।