बैठक – Shabd Shakti News

जम्मू कश्मीर राज्य में विकास कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जायेगी : तोमर
केंद्रीय पंचायती राज, ग्रामीण विकास एवं खनन मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज यहां जम्मू एवं कश्मीर राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री के साथ राज्य में ग्रामीण विकास मंत्रालय से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जम्मू एवं कश्मीर राज्य में ग्रामीण विकास से संबंधित कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जायेगी.

उन्होंने कहा कि ऐसे परिवारों की संख्या जिन्हें रोजगार दिया गया है वित्तीय वर्ष 2014 15 में 3.32 लाख से बढ़कर वित्तीय वर्ष 2016 17 में 6.23 लाख हुई है.इसी अवधि के दौरान प्रति परिवार श्रम दिवस की औसत संख्या 36.4 दिनों से बढ़कर 50.8 दिन हुई है इस अवधि में जिन परिवारों ने रोजगार प्राप्त किया है, उनकी संख्या 7000 से बढ़कर 34000 परिवार हुई है

उन्होंने कहा कि योजना के बेहतर निष्पादन के साथ व्यय बढ़ा है. जबकि मजदूरी पर वित्तीय वर्ष 2014 में 178.15 करोड़, वित्तीय वर्ष 2016 में 406.6 करोड हुआ है . 8 फरवरी 2018 तक लगभग 993. 7 करोड़ का केंद्रीय अंशदान रिलीज किया गया है.

श्री तोमर ने कहा कि देश में रोजगार के मायने बदलने वाली मुद्रा योजना के लगभग 60 प्रतिशत लाभार्थी दलित-पिछड़े और आदिवासी ही हैं। इस योजना के तहत अब तक लगभग पौने दस करोड़ लोन स्वीकृत किए जा चुके हैं और लोगों को बिना बैंक गारंटी 4 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज दिया जा चुका है.

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हर वर्ग, हर तबके के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। मोदी जी नया भारत गढ़ने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जनता की तिजोरी पर डाका डालने वाले आज अर्थशास्त्री बन गए हैं. देश में 70 साल देश पर एक ही परिवार ने राज किया, इसका हिसाब नहीं दे रहे हैं. हम जनता को लूटने वालों से हिसाब ले रहे हैं.” उन्होंने कहा कि नोटबंदी का विरोध वही लोग कर रहे हैं जिनका लुट गया है.”

कुपोषण मुक्त स्वस्थ मध्यप्रदेश बनाने नरोत्तम ने ली समीक्षा बैठक
आज प्रदेश के जनसम्पर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंत्रालय में कुपोषण मुक्त और स्वस्थ मध्य प्रदेश, महिला सशक्तिकरण और स्व-सहायता समूहों को मजबूत बनाने संबंधी समितियों की अध्यक्षता की। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस और स्वास्थ्य मंत्री श्री रुस्तम सिंह भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने शासन के प्राथमिकताओं के विषयों पर मंथन कर महत्वपूर्ण सुझाव देने के उद्देश्य से इस तरह की समितियों के गठन किए हैं। समिति जल्दी ही प्रतिवेदन भी प्रस्तुत करेगी।

भागवतजी सहित संघ का शीर्ष नेतृत्व भोपाल में जोशी ने की मुलाकात
भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी दिल्ली से शनिवार शाम भोपाल आए। रविवार को उनकी मुलाकात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाह मोहनजी भागवत से हुई। दोनों के बीच क्या बात हुई यह तो पता नहीं चल पाया परंतु मुलाकात के बाद जोशी बिना प्रतिक्रिया दिए निकल गए। बता दें कि मुरली मनोहर जोशी भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं एवं राम आंदोलन के समय काफी सक्रिय रहे थे।

इस मुलाकात के बारे में पत्रकारों ने पूछा तो जोशी ने कोई खुलासा नहीं किया, लेकिन चर्चा है की केंद्रीय राजनीति से जुड़े कई मुद्दों पर भागवत और जोशी के बीच बातचीत हुई है। पार्टी सूत्रों की मानें तो जोशी भी सिन्हा और शौरी की तरह इस वक्त सेंट्रल लीडरशिप से नाराज चल रहे हैं।

सह सरकार्यवाहक के साथ भागवत की बैठक

इससे पहले भागवत ने 12 अक्टूबर से होने वाली कार्यकारी मंडल की बैठक को लेकर सरकार्यवाह सुरेश भैया जी जोशी और चार सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी, दत्तात्रेय होसबोले, डॉ. कृष्णगोपाल और भागय्याजी के साथ लंबी बैठक की। साथ ही कार्यकारी मंडल की बैठक में रखे जाने वाले विषयों पर बात की और तैयारियों का जायजा भी लिया। सोमवार को वे देशभर के क्षेत्रीय प्रचारकों के साथ बैठेंगे। यहां बता दें कि भागवतजी 16 अक्टूबर तक भोपाल में रहेंगे।इस दौरान अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल की बैठक में संघ का शीर्ष नेतृत्व तीन दिनों तक मंथन करेगा।

मतदान केंद्रों पर तैनात होंगे अल्पसंख्यक मोर्चा के 5 कार्यकर्ता, भोपाल में सम्पन्न हुई भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्यप्रदेश के प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे ने अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अलगाववाद पैदाकर वोट बैंक की राजनीति करना कांग्रेस की संस्कृति रही है। पूर्ववर्ती सरकारों ने अपने प्रतिकों में समाज को हमेशा विभाजित रखने की रणनीति अपनाई। उन्होंने याद दिलाया कि पहले सार्वजनिक स्थानों पर एक साथ तीन चित्र हिन्दु,मुसलमान, ईसाईयों के होते थे। इससे उनके जेहन में पृथकता की भावना बनी रहती थी। यह कांग्रेस की वोट नीति के अनुरूप था। भारतीय जनता पार्टी ने हर व्यक्ति को इंसान के रूप में नेक मानव के रूप में मान्यता दी है। जबकि कांग्रेस के लिए अल्पसंख्यक वोट बैंक रहा है। उन्होंने अल्पसंख्यक मोर्चा से आग्रह किया कि वह स्थानीय नेतृत्व विकसित करें और समय की बदलती रफ्तार के अनुरूप तालीम और इल्म, हुनर का विकास करें। प्रौद्योगिकी और तकनीकी विकास के युग में समय के साथ चलना बहुत आवश्यक है, इसलिए हमें उर्दू के साथ अन्य भाषाओं का ज्ञान और कम्प्यूटर साक्षरता बहुत आवश्यक है। इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

डॉ. सहस्रबुद्धे ने कहा कि कांग्रेस समुदायवार विशेष दर्जा देने की सियासत अपनाती रही है। जिसका लक्ष्य विकास नहीं पृथक वोट बैंक बनाए रखना और उन्हें प्रगति के मार्ग से विचलित करते रहना था। भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के लिए मनुष्य वोट बैंक नहीं इंसान है उसे प्रगति करने का अधिकार है, इसे सुरक्षित करना पार्टी की सरकार का सर्वोच्च प्राथमिकता का कर्त्तव्य है। उन्होंने कहा कि पार्टी की रीति नीति और केन्द्र तथा राज्य की सरकारों की जनहितैषी नीतियों को जनता तक पहंुचाने के लिए अल्पसंख्यक बंधु उर्दू में ब्लाग का इस्तेमाल करके समाज की बड़ी सेवा कर सकते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि पार्टी ने हमेशा स्त्री और पुरूष को समानता का अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया है। तलाक पर पार्टी का रचनात्मक दृष्टिकोण जग जाहिर हुआ है और उससे लैगिंग समानता सुनिश्चित हुई है। इसी तरह भाजपा की सरकार ने कौशल विकास मंत्रालय बनाकर जगह जगह कौशल विकास केन्द्र खोलकर किशोर और युवकों के सामने बड़े इंजीनियर तकनीकी मर्मज्ञ बनने का अवसर दिया है, जिससे रोजगार उनके पीछे पीछे दौड़ने लगा है। इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. सनवर पटेल ने केन्द्र और राज्य सरकार की नीतियों के क्रियान्वयन में मोर्चा की भागीदारी की जानकारी दी और बताया कि मोदी सरकार की शादी शगुन योजना का अनुकूल असर हुआ है। इससे महिलाओं में शिक्षा के प्रति रूचि जाग्रत हुई है। मध्यप्रदेश में 200 से अधिक कल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहंुचाने के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा ने दस्तक घर घर कार्यक्रम को लोकप्रिय बनाया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अल्पसंख्यक मोर्चा मिशन 2018 और 2019 की सफलता के लिए पूरी तरह तैयार है। हर मतदान केन्द्र पर मोर्चा ने नए और जुझारू 5-5 कार्यकर्ताओं की तैनाती का बीड़ा उठाया है। पूर्व में श्री बृजेन्द्रप्रताप सिंह और डॉ. सनवर पटेल ने डॉ. सहस्रबुद्धे का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन श्री रफत वारसी ने किया।

हम सब एक है यही भारतीय जनता पार्टी का जीवन दर्शन है: चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि हर इंसान में एक ही चेतना व्याप्त है। हम सब एक है, यही भारतीय जनता पार्टी का जीवन दर्शन है। कांग्रेस ने जहां अल्पसंख्यकों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य बिना भेदभाव के अल्पसंख्यक भाईयों को बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति में सक्षम बनाना और विकास के रास्ते पर अग्रसर करना है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में जो 200 के करीब जनहितैषी लोकोन्मुखी योजनाएं आरंभ की गयी है। कुशलतापूर्वक संचालन से जनता के जीवन में वांछित बदलाव आया है। उन योजनाओं ने समाज के हर व्यक्ति को अपने अंचल में समेटा है। कहीं भी भेदभाव नहीं है। अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का समापन करते हुए श्री शिवराजसिंह चौहान ने मोर्चा के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे जन जन तक पहंुचे। समाज के प्रति संवेदनशील बनें और उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें जनोन्मुखी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि साढ़े सात करोड़ जनता को कैसे लाभ पहंुचे यही भारतीय जनता पार्टी और उसकी सरकार की दिवस की चिंता और रात्रि का स्वप्न है। 5 करोड़ गरीबों को सस्ता राशन 1 रूपए गेहूं, चावल दिए जाने की व्यवस्था करने वाला मध्यप्रदेश पहला राज्य है। इस व्यवस्था में न कहीं तुष्टीकरण है न भेदभाव है। उन्होंने प्रदेश के हर आवासहीन परिवार को 2022 तक आवास गृह के स्वामित्व से गौरवान्वित करने की नीति का खुलासा करते हुए कहा कि अब प्रदेश में कोई भी आवासहीन नहीं रहेगा।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार जीवन की संध्याकाल में बुजुर्गो के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत श्रवण कुमार की भूमिका में प्रस्तुत हुई है तथा सभी समुदायों के बुजुर्ग तीर्थयात्रियों के लिए तीर्थयात्रा का निशुल्क प्रावधान किया गया है। इसमें अजमेर शरीफ भी शािमल है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचे और अपनी संवेदनशीलता से जनता का विश्वास अर्जित करें। लोकतंत्र में विश्वसनीयता कायम करना बहुत आवश्यक है तभी हम जन जन का दिल जीत सकते है। उन्होंने इस कार्य के सफलता के लिए सम्मेलन आयोजित करने, हितग्राही सम्मेलन की व्यवस्था करने, चैपाले लगाने का कार्यकर्ताओं से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी जरूरतमंद इंसान की जिन्दगी में कैसे सुखद बदलाव आता है समाज को सुखद परिवर्तन की राह पर हम कैसे आगे बढ़ा सकते है यही पार्टी की प्राथमिकता है। मोर्चा के कार्यकर्ता इस कार्य में जुट जाए। सरकार हर व्यक्ति की सेवा के लिए हर समय तैयार है।

हिन्दुस्तानी मुसलमान होने में गौरवान्वित भी हो: चौहान

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि सियासतदार अपनी खुदगर्जी के लिए चाहे जितनी कोशिश कर लें लेकिन हम मां के दूध में दरार पैदा नहीं होने देंगे। हिन्दू, मुसलमान दोनों सहोदर है और हिन्दुस्तान की संतान है। श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के उदय तक अल्पसंख्यकों के मन में एक खौफ पैदा किया और उन्हें न तो सुकून से रहने दिया गया और न विकास में भागीदार बनने दिया। श्री नरेन्द्र मोदी ने देश में सबका साथ सबका विकास करके सभी वर्गों, समुदायों के विकास का रास्ता प्रशस्त किया है। जबकि आजादी के बाद 60 वर्षो तक कांग्रेस अल्पसंख्यकों को अलगाववाद के रास्ते पर भटकाती रही। उनकी बदहाली के लिए यदि कोई जिम्मेदार है तो वह कांग्रेस है। श्री अटलबिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्रित्व काल में एपीजे अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति बनाया। मध्यप्रदेश से आरिफ बेग संसद में पहंुचे। उन्होंने कहा कि आवश्यकता इस बात की है कि मुस्लिम भाई समाज में अपनी स्वीकार्यता का विस्तार करें। उन्हें सत्ता और राजनीति में पार्टी प्रचूर अवसर मुहैया करेगी। उन्हें मांगने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

श्री चौहान ने कहा कि दुनिया में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी का देश इंडोनेशिया है। जहां करेंसी पर गणेशजी का चित्र अंकित है और मुस्लिम भाई उस पर फक्र करते है। हमें हिन्दुस्तानी मुस्लिम होने का फक्र करना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी ने तुष्टीकरण की सियासत का नाटक खत्म करके समाज के हर वर्ग और समुदाय को समान अवसर सुनिश्चित किए है। भारत सरकार और मध्यप्रदेश में श्री शिवराजसिंह चौहान सरकार ने मुसलमानों की खुशहाली के लिए कांग्रेस से 10 गुना अधिक काम किया है, जिसके नतीजे भी आ रहे है। मदरसों में कम्प्यूटर की शिक्षा हिन्दी, अंग्रेजी की तालीम जैसे विषयों का समावेश किया गया है। इससे मुसलमान, किशोर और युवक देश में तरक्की के अवसर हासिल करेंगे। उनका कौशल विकास होगा। इंजीनियर, डाक्टर और बड़े हाकिम बनेंगे। उन्होंने कहा कि हम उन सारी गलत फहमियों से कौम को मुक्त करें जो कांग्रेस द्वारा अपने संकीर्ण स्वार्थ के लिए कौम में फैलाई गयी थी। उन्होंनंे कहा कि मुसलमान भाई पार्टी में पूरे अधिकार के साथ कार्य करेंगे और उनका समुचित मूल्यांकन किया जा रहा है। प्रदेश में नगरीय निकायों में उनकी भागीदारी बढ़ी है और उन्हें एल्डरमैन पार्टी संगठन में पदाधिकारियों के रूप में कार्य करने का अवसर बढ़ा है। आवश्यकता इस बात की है कि हम मिलजुलकर एक दूसरे की तहजीब का सम्मान करें। समाज में अनुकरणीय व्यवहार उपस्थित करें। जिससे हमारी समाज में स्वीकार्यता का विस्तार होगा। लोकप्रियता की स्वीकार्यता के साथ पद और ओहदे आपके पीछे-पीछे चलेंगे। उन्होंने अल्पसंख्यक भाईयों से आग्रह किया कि वे मिशन 2018 और 2019 के लिए कमर कसके समाज में निकलें और पार्टी की रीति नीति से जन जन को रूबरू कराए।